अनिल टाइगर लगातार पांचवीं बार बने कांके मंडल अध्यक्ष

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : श्री श्री महावीर मंडल कांके की बैठक वरीय संरक्षक टीके सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में श्री महावीर मंडल का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नयी

अनिल टाइगर लगातार पांचवीं बार बने कांके मंडल अध्यक्ष
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : श्री श्री महावीर मंडल कांके की बैठक वरीय संरक्षक टीके सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में श्री महावीर मंडल का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का चुनाव किया गय। जिसमें  वरीय भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य अनिल  टाइगर को सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार कांके मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरविंद राय और राज किशोर वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये है।

विभिन्न पदों पर रखे गये सदस्य
बैठक में  कुमार सिंह मुख्य संरक्षक, गिरिजाशंकर पांडेय संयोजक, शशिकांत यादव, मुकेश यादव, जितेंद्र यादव और अरविंद सिंह सह संयोजक, चंकी यादव महामंत्री, बिहारी यादव और रितेश यादव मंत्री, अनिल महतो सचिव, अरुण कुमार मंडल सह सचिव, प्रभात भूषण, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी और विनीत तिवारी प्रचार मंत्री, हरेकृष्ण महतो और सुमित सिंह कोषाध्यक्ष, मुखिया सुमित सुरीन और रोहित यादव गुड्डू सह कोषाध्यक्ष, प्रो डीके रूसिया और शिव कुमार महतो स्वागत अध्यक्ष, राजू राम, हर्ष कोडयाल और निरंजन मलाकार कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। बलदेव ठाकुर, महेश सिंह, अजय यादव, रमेश साहू, शत्रुघ्न साहू, अर्जुन रविदास, विजेंद्र कुमार, रितेश साहू, टिंकू वर्मा, राहुल कुमार, बादल राम उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, शिवा कच्छप, राजकुमार महतो, इंद्रासन सिंह, कृष्णा यादव, सोनू तिवारी, रितेश तिवारी, बलराम प्रसाद, हीरा सिंह, संकट मोचन तिवारी, राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, जगन्नाथ यादव, विजय मुनि, पंकज वत्सल, कृष्ण मुरारी शाहदेव, शिवजी दुबे, रविन्द्र सिंह, अंबिका सिंह, रणधीर सिंह, अशोक यादव, तीर्थनाथ महतो, आशिक सिंह, संजू विश्वास, पंकज सिंह, अश्विनी शाहदेव, दीपू उपाध्याय, विपिन चौधरी, अनिल बैठा, संजय साहू, निशांत पटेल, मुकेश साहू, गगन कुमार संरक्षक बनाए गए हैं। राम मनोहर मिश्र को मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों को विभिन्न पदों पर रखा गया है ।

50 से भी अधिक अखाड़ा धारी शामिल होंगे
निर्वाचित अध्यक्ष  अनिल टाइगर ने कहा कि चार अप्रैल को कांके न्यू मार्केट परिसर स्थित महावीर अखाड़ा में अंतरराज्यीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता एवं पांच अप्रैल को संध्या पांच बजे से भव्य झांकी शोभायात्रा रांची मेन रोड तक निकाली जाएगी। महिलाओं की टीम भी झांकी के साथ शरिकत करेंगी। वहीं छह अप्रैल को श्री रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.