जादू टोना को लेकर बरकट्ठा थाना में दिया गया आवेदन

Barkatha : प्रखंड के ग्राम बसरिया निवासी सुभाष प्रसाद पिता स्व जगन महतो ने बरकट्ठा थाना में जादू टोना को लेकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में लिखा कि गांव के ही सोमर महतो पिता स्व भेखलाल महतो एवं इसके तीनों पुत्र राजु प्रसाद, जगदीश प्रसाद,

जादू टोना को लेकर बरकट्ठा थाना में दिया गया आवेदन
Advertisement

Barkatha : प्रखंड के ग्राम बसरिया निवासी सुभाष प्रसाद पिता स्व जगन महतो ने बरकट्ठा थाना में जादू टोना को लेकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में लिखा कि गांव के ही सोमर महतो पिता स्व भेखलाल महतो एवं इसके तीनों पुत्र राजु प्रसाद, जगदीश प्रसाद, राम किशुन प्रसाद ने मेरे पुरे परिवार को जान से मारवाने के लिए सभी का तस्वीर(फोटो )लेकर ग्राम गडगी के झाड़-फूंक एवं ओझा गुणी करने वाले को दिया ताकि सभी को ओझा गुणी के माध्यम से मौत हो जाए।

जब ओझा गुणी वाले से काम नहीं हुआ तो यह काम ग्राम कटीया परसाबाद निवासी हिरामन साव पिता गोपाल साव को करने को कहा जिसके एवज में मोटा पैसा देने की बात कही। जिसके पश्चात मेरे परिजनों के उपर हमला भी किया गया। हम अपना और पुरे परिवार की जान बचाने के लिए थाना में आवेदन दिया ताकि उक्त लोगों पर उचित कार्रवाई की जा सके। आवेदन मिलने पर बरकट्ठा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *