Ranchi : क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र) के अंतर्गत “क” क्षेत्र में संघ की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन तथा राजभाषा के प्रगामी प्रयोग हेतु वर्ष 2023-2024 के लिए बैंक ऑफ इंडिया, राँची आंचलिक कार्यालय को राजभाषा सम्मान के तहत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय पूर्व एंव पूर्वोत्तर द्वारा 05 मार्च को गुवाहाटी, असम में आयोजित पूर्व एंव पूर्वोत्तर का संयुक्त राजभाषा सम्मेलन एंव पुरस्कार वितरण समारोह में बैंक ऑफ इंडिया की उप आंचलिक प्रबंधक बनिता मोहापात्रा एंव वरिष्ठ प्रबंधक स्वाति कुमारी प्रसाद के द्वारा शील्ड एंव प्रमाणपत्र ग्रहण किया गया । इस पुरस्कार समारोह के…
Author: admin
Ranchi : केनरा बैंक अंचल कार्यालय राँची में सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति कुमारी, आईएएस, संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर शालिनी सिंह, भारतीय सेना, डीपा टोली कैंट, राँची उपस्थित रही। संजय कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक ने औपचारिक रूप से स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि घर, समाज, देश, बैंक एवं विभिन्न कार्यस्थल में महिलाओं…
Patratu : झारखंड की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पतरातू सुपर थर्मल पावर फेज-1 प्रोजेक्ट की पहली 800 मेगावाट यूनिट को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दिया गया। पीवीयूएनएल (PVUNL) के सीईओ आर. के. सिंह ने इस सफलता के लिए पीवीयूएनएल, एनटीपीसी और बीएचईएल (BHEL) की टीमों के अटूट प्रयासों, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने प्रोजेक्ट, ओ एंड एम/कमीशनिंग, सर्विसेज विभागों, सहयोगियों, सहायक कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के योगदान को भी मान्यता दी, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीवीयूएनएल का अगला लक्ष्य इकाई #1…
Palamu : झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से एनआईए केस के सिलसिले में राँची लाया जा रहा था। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई। एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान भी जख्मी हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार एनआईए केस के सिलसिले में अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची लाया जा रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर घात लगाकर अपराधियों…
Kolkata : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 77 विधायक जीते थे, लेकिन अब उनकी संख्या घटकर 65 रह गई है। पार्टी में टूट, इस्तीफे और विधायकों के निधन की वजह से यह संख्या घटी है, और अब खबरें हैं कि आठ और विधायक भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के दो विधायक, जो पहले से सांसद थे, इस्तीफा देकर वापस संसद चले गए। इसके बाद, धीरे-धीरे आठ और विधायकों ने पार्टी छोड़…
Jaipur : राजस्थान में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है और लू का असर दिखने लगा है। सोमवार को राज्य के बाड़मेर और जालोर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर बाड़मेर और जालोर में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली के दिन बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना…
Ramgarh : रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा ग्राम के निवासियों के साथ सोमवार को डीसी चंदन कुमार ने जिला समाहरणालय के सभागार में बैठक किया। इस दौरान बैठक में सर्वप्रथम डीसी ने पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया । साथ ही भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों एवं रसदा ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की। मौके पर रसदा ग्राम के निवासियों ने अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा । इस…
Ranchi : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ रांची ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, उनके लिए चलने वाली योजना और कानूनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस आयोजन को राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय, भारत सरकार) ने प्रायोजित किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आने वाली समस्याओं को पहचानना और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं और कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत एनयूएसआरएल के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अशोक आर. पटिल, डॉ जीसु केतन पटनायक (…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय परवत्ता का रास्ता अवरुद्ध कराने को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा अंचल अधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय परवत्ता जीटी रोड़ बरकट्ठा से जुड़ा है। जिसकी दूरी लगभग 4सौ मीटर है। कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा 6 मार्च को जेसीबी मशीन से रास्ता का संपर्क ट्रेंच के द्वारा काट दिया गया है। जिससे बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश्वर महतो, सहायक अध्यापिका रेखा देवी समेत लोगों ने आवेदन देकर गुहार लगाई है।
Barkatha : प्रखंड के तूईयो पंचायत सचिवालय में शौंडिक समाज का होली मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर समाज में एकता बनाए रखना और समाज के युवाओं को शिक्षा प्रदान करने पर चर्चा की गई। वहीं समाज के सरकारी पदों पर पदस्थापित होने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख सुरजी देवी, डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक आई पी भारती, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया शंकर रविदास, सेवानिवृत शिक्षक हरिहर प्रसाद,…

