केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : केनरा बैंक अंचल कार्यालय राँची में सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के

केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : केनरा बैंक अंचल कार्यालय राँची में सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति कुमारी, आईएएस, संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर शालिनी सिंह, भारतीय सेना, डीपा टोली कैंट, राँची उपस्थित रही। संजय कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक ने औपचारिक रूप से स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि घर, समाज, देश, बैंक एवं विभिन्न कार्यस्थल में महिलाओं का विषेष योगदान है। केनरा बैंक में महिलाएं उच्च पद पर कार्यरत हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रीति कुमारी, आईएएस अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते रहना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को भी प्रेरणा मिलती है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। भारतीय सेना से मेजर शालिनी सिंह ने कहा कि किसी भी स्तर पर भय करने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं पहले अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और हक से उसे माँगें। महिलाओं के उत्तरोत्तर प्रगति में परिवार के सदस्यों का सहयोग महत्वपूर्ण है। केनरा बैंक के सी. ई. डी. कार्यक्रम के अंतर्गत “केनरा बाजार” का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया। राष्ट्र निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों तथा महिला उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अंचल कार्यालय के सभी कार्यपालकगण एवं अधिकारीगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.