Author: admin

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची स्थित परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के अद्वितीय साहस, वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन सम्पूर्ण देशवासियों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि उनके बलिदान और वीरता की गाथा हमेशा अमर रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा सदस्य कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर…

Read More

Patratu : पीवीयूएन लिमिटेड ने आसपास के गांवों की स्थानीय महिला किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सप्ताह का मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल समुदाय को कौशल प्रदान करने और वैकल्पिक आजीविका के अवसर उत्पन्न करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सोमवार को आरके. सिंह, सीईओ, पीवीयूएन लिमिटेड और रीता सिंह, अध्यक्षा, स्वर्णरेखा महिला समित् ि ने विभाग प्रमुखों और स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम में मशरूम खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही किसानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

Ranchi : सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय रांची के तत्वाधान में ऋण वितरण शिविर का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय राँची के सभागार में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार ने की। क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार के द्वारा ग्राहक एवं बैंक के मध्य पारस्परिक निर्भरता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय रांची सदैव ग्राहकों की सुविधा, वित्तीय सुरक्षा, एवं वित्तीय प्रगतिशीलता हेतु प्रयासरत है’ उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 47 शाखाएँ हर समय ग्राहकों के हित का ध्यान रखते हुए उत्कृष्ट सेवा देने के लिए…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त से सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई अधिकारियों ने मुलाकात की। इन अधिकारियों में उपायुक्त धनबाद माधवी मिश्रा, डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह, आईजी दक्षिणी छोटानागपुर अखिलेश झा, डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी हजारीबाग सुनील भास्कर, डीआईजी बोकारो सुरेंद्र झा और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अरविंद कुमार सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री से अधिकारियों की यह मुलाकात ने शिष्टाचार बताया गया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी और एडीजी सुमन गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Read More

Chatra : सदर पुलिस ने पाराडीह-बधार रोड से 80 किलो गांजा के साथ चार अंतराज्जीय तस्करो को गिरफ्तार किया हैं. साथ ही एक क्रेटा वाहन (बीआर 02 बीएल 8691), चार बाईक व आठ प्लास्टिक का टप जब्त किया गया । गिरफ्तार तस्करो में बिहार के गया जिला इमामगंज थाना क्षेत्र के साहपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार तिवारी (पिता मनोज तिवारी), गया जिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएन कॉलनी निवासी बब्लू कुमार (पिता जर्नादन प्रसाद), मध्य प्रदेश के होसंगाबाद जिला केसला थाना क्षेत्र के मरायपुर निवासी संजू उइके (पिता राजू उइके) व खंडवा जिला मुंडा थाना क्षेत्र के गोराना निवासी रमेश…

Read More

Prayagraj : विश्व के सबसे बड़े सनातन धर्म के आयोजन महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराने के लिए तंबुओं की नगरी की सुरक्षा मजबूत करने हेतु कुल 56 थाने एवं 156 पुलिस चौकी बनाए जा रहे हैं। हालांकि इससे पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी नहीं की गई। केन्द्र की मोदी एवं उप्र की योगी सरकार इससे पूर्व सम्पन्न हो चुके कुंभ मेले से लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह जानकारी सोमवार को कुंभ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले को दिव्य एवं भव्यता के साथ सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त…

Read More

Ranchi : राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी। कल्याण विभाग ने पांचवीं किस्त जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। 11 दिसंबर को यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। करीब 57 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं. योजना के तहत अब तक चार किस्त महिलाओं…

Read More

Ranchi : नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय में दवा के कार्टून के अंदर से ओरनेट फ्लाईंग स्नेक(तक्षक नाग) को रेस्क्यू पिठोरिया निवासी स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो ने किया है। सांप लगभग 3 फीट का था। रमेश ने बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखण्ड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है। यह सांप ज्यादातर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा जगहों पर पाया जाता है। यह सांप 100 फीट उपर से नीचे जंप कर सकता है। यह जमीन में बहुत कम आता है अधिकतर यह पेंड़ में ही रहता है। इसका भोजन मुख्य रूप से छिपकली एवं कीड़े-मकौड़े…

Read More

Washington : अमेरिका के नवनिर्वाचित President डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ब्रिक्‍स देशों को धमकाया है। ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर ब्रिक्‍स देश अपनी कोई नई करेंसी लेकर आते हैं और अमेरिकी डॉलर से व्‍यापार नहीं करते तो उन पर सौ फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। ब्रिक्स के सदस्य देशों में भारत के साथ-साथ रूस, चीन, ब्राजील, साउथ अफ्रीका, मिस्र, ईरान, यूएई और इथियोपिया शामिल हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पद संभालने से पहले ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। ट्रम्प ने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘हमें इन देशों से एक प्रतिबद्धता की जरूरत…

Read More

Barkatha : गोरहर थाना के समीप डायवर्सन के पास पिछले 21नवंबर को सुबह वैशाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी। विदित हो कि एनएच2 में वनवे किए जाने से हो रहे हादसे हो रहे थे।सड़क निर्माण एजेंसी ने यहां साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर सुरक्षा के लिए लगाया है। इससे पहले यहां साइन बोर्ड नहीं था। सड़क वनवे रहने और उबड़ खाबड़ होने के कारण अक्सर यहां पर हादसे होते रहते हैं। इसे भी पढ़ें : जिप सदस्य कुमकुम देवी के प्रयास से बिजली आपूर्ति बहाल बताते चलें की स्वर्णिम चतुर्भुज जीटी रोड को…

Read More