Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव राहुल पुरवार, एडीजी प्रिया दुबे ,एडीजी टी कांडासामी, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम और एसपी रामगढ़ अजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।
Author: admin
Barkatha : ग्राम बसरिया के ढुभा टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने से बीते चार दिन से बिजली आपूर्ति सेवा ठप थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जिप सदस्य कुमकुम देवी को दी। जिसके बाद कुमकुम देवी ने तुरंत विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर शनिवार को 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग लगने से 200 बाइक जलकर राख कुमकुम देवी ने कहा कि हमेशा लोगों के सुख दुःख शामिल रहते हैं। अपना जीवन जनता के लिए ही समर्पित कर दी हूं। विधानसभा चुनाव में मिली पराजय के बाद भी इनके काम करने…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को कथा वाचन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की कला सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कक्षा -प्रेप, 1 और 2 के विद्यार्थियों ने अपने कथा वाचन कौशल से सभी को प्रभावित किया। प्रतिभागियों ने भावनात्मक, प्रेरणादायक और हास्य पूर्ण कहानियों को अपनी शैली में प्रस्तुत किया। उनकी आवाज, हाव-भाव और कहानी कहने की कला ने निर्णायकों और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के मुख्य विजेता प्रथम स्थान-कक्षा-प्रेप- ऋषभ झा कक्षा-1अनिका, द्वितीय स्थान-कक्षा -प्रेप- नायरा 2-देवराज तृतीय स्थान-कक्षा -प्रेप- शिवराज, कक्षा-1अनुभव…
Ranchi : आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राँची के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वाधान में 30 नवम्बर, 2024 शनिवार को बीएड. सत्र 2023-25 प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के अभिभावकों के साथ शिक्षकों की सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संगोष्ठी संपन्न हुई। इसे भी पढ़ें : ईशा फाउंडेशन का चार दिवसीय इंजीनियरिंग प्रोग्राम 5 दिसंबर से कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामकेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना वागीश दुबे द्वारा देते हुए कहा गया कि अभिभावक शिक्षकों का एक-दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करके प्रशिक्षुओं का उत्तरोत्तर विकास किया जा सकता है। अध्यक्षीय अभिभाषण में डॉ.…
Ranchi : सद्गुरु द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर की ओर से राजधानी के सीएमपीडीआई स्वर्णरेखा हाल (स्टाफ कॉलेज बिल्डिंग के समीप ) में पांच से आठ दिसंबर तक चार दिवसीय इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें शांभवी महामुद्रा क्रिया का अभ्यास फाउंडेशन के प्रशिक्षित इशांगा के द्वारा सद्गुरु के देखरेख में कराया जाएगा। शांभवी महामुद्रा एक बहुत ही शक्तिशाली अभ्यास है,जो हमारे जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, स्पष्टता और आनंद की गहरी भावना स्थापित करने में अत्यंत सहायक होता है। इसे भी पढ़ें : छात्रों से भरा सवारी वाहन पलटा, 12 छात्र जख्मी यह पूरा अभ्यास महज 21 मिनट का…
Hazaribagh : हजारीबाग-चतरा मार्ग के कटकमसांडी के लखनऊ छलटा मोड़ के पास शनिवार को अनियंत्रित वाहने के पलटने से 12 छात्र जख्मी हो गए। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग लगने से 200 बाइक जलकर राख बताया गया है कि हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 28 छात्र मटवारी से चतरा के तमासिन जलप्रपात पिकनिक के लिए जा रहे थे। लखनु छलटा के पास तीखे घुमावदार मोड़ होने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क के…
Hazaribagh/ Badkagaon : अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात बड़कागांव के चेपा गांव निवासी प्रकाश ठाकुर(38) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी पांच-सात की संख्या में आए और दरवाजा खुलवाकर बिना कुछ कहे गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही डाड़ी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग लगने से 200 बाइक जलकर राख थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि प्रकाश ठाकुर की हत्या किसने की, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही…
Varanasi : वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में शुक्रवार देररात आग लग गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की विकराल लपटों पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां लगाई गईं। जब तक आग पर दमकल कर्मी काबू पाते वहां खड़ी 200 बाइक जल कर राख हो गईं। संयोग ही रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना में कई बाइकों की पेट्रोल की टंकी भी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे घटनास्थल से लेकर स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार भर गया। यह देख सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन…
Barkatha : झारखंड में हेमंत सरकार बनने पर भारत जकात मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बरकट्ठा स्थित जेएमएम कार्यलय से जुलूस निकाल कर बाजार चौक से वापसी करते हुए प्रखंड मुख्यालय में जुलूस का समापन किया गया। इंडिया गठबंधन की अबुआ सरकार बनने के लिए आदिवासी समाज ने झारखंड सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। जुलूस में आदिवासी समाज के प्रखण्ड सचिव मनोज मुर्मू, प्रखण्ड अध्यक्ष रामजी बेसरा, शिबू मुर्मू, आंदोलनकारी महेश मांझी, राजाराम मांझी, बाबुराम मांझी, धनीराम सोरेन,…
Barkatha : जन विकास केंद्र हजारी बाग के तत्वावधान में मानव तस्करी रोकथाम को लेकर प्रखंड के बंडासिंघा, चामुदोहर, चटनियांसिंघा, गांगटियाही, सलैया, गोरहर, पांतीतिरी, बड़कीटांड़, भैयाडीह समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी लोगों को दी गई।वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। जन विकास केंद्र के कार्यकर्ता राजाराम बेसरा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि आपके गांव में बाहर से बिचौलिए आएंगे और आपके बच्चों को काम के नाम पर, शादी के नाम पर…

