Author: admin

Barkatha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर थाना के समीप गुरुवार सुबह 6:00 बजे कोलकाता की ओर से आ रही वैशाली बस गोरहर थाना के पास नियंत्रण खोने की वजह से पलट गई, जिससे घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलते हैं गोरहर और बरकट्ठा थाना पुलिस, पुलिस इंस्पेक्टर,बरही एसडीओ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण के अनुसार गाड़ी पलटने के बाद काफी भीड़ हो गई और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बस से निकाला गया।…

Read More

New Delhi: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2024 में अपना अभिनव, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती आवास समाधान सुख ईको-हाउस प्रस्तुत किया है। ये ईको-हाउस अपने निर्माण में थर्मल पावर प्लांट्स से लगभग 80 प्रतिशत ऐश और ऐश-आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं, जो ग्रामीण आवास के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और शून्य-कार्बन उत्सर्जन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ऐश से बने नवीन इंटरलॉकिंग वॉल ब्लॉक्स का उपयोग करके निर्मित इन संरचनाओं में रेत, सीमेंट, स्टील या मोर्टार…

Read More

Ranchi : केनरा बैंक के 119वें संस्थापक दिवस के अवसर पर, स्मिता मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय, राँची के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में बहू बाजार चौक, राँची में स्थित संत माइकल स्कूल (नेत्रहीन दिव्यांगजनों के लिए) के छात्रों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा, बैंक के कर्मचारियों ने “अपना घर” (वृद्धाश्रम) में वरिष्ठ नागरिकों के आशीर्वाद के साथ संस्थापक दिवस मनाया। आगे, सभी कर्मचारियों ने अपने संस्थापक स्वर्गीय अम्मेम्बाल सुब्बाराव पै की दूरदर्शिता के अनुसार समाज में अधिक से अधिक योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भास्कर रे, प्रीतम मालविया, प्रितेश कचप, सुमन तिर्की, तौहिद…

Read More

Giridih : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है। अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने राज्य वासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया। इसे भी पढ़ें : आतंकवादियों से मुठभेड़ में 11 जवानों की मौत श्री मरांडी ने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से किए गए सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे किये…

Read More

Peshawar : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत बन्नू जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों से मोर्चा लेते समय सुरक्षाबलों के कम से कम 11 जवानों की जान चली गई। डॉन समाचार पत्र में सूत्रों के हवाले से छपी खबर के अनुसार, मंगलवार को बन्नू के जानीखेल इलाके में माली खेल चौकी के पास एक आत्मघाती हमले में लगभग 11 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद घायलों और सैनिकों के शवों को निकाला गया। इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों…

Read More

Latehar : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लात जंगल में मंगलवार की रात झारखंड प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों ने पांच ट्रकों में आग लगा दी। सभी ट्रक लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन करते थे। उग्रवादियों ने इस दौरान जमकर फायरिंग भी की। उग्रवादियों द्वारा पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बालूमाथ साइडिंग में कोयला डंप कर ट्रक वापस कोलियरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लात जंगल में लगभग 12 की संख्या में उपस्थित हथियारबंद उग्रवादियों ने ट्रकों को रोक लिया। चालकों के साथ मारपीट…

Read More

Ranchi : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि छठे झारखंड विधानसभा गठन के लिए होने वाले साधारण निर्वाचन-2024 का प्रचार समाप्त हो जाने के पश्चात भाजपा के जरिये विभिन्न सोशल मिडिया में भ्रामक विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि झारखंड में विधानसभा के चुनाव को लेकर दूसरे चरण में 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है लेकिन वर्तमान में सायलेंश परियड के नियमों के विरुद्ध भाजपा लिंक के जरिये प्रचार अभियान चलाकर मतदाताओं को…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलट वार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर झारखंड मुक्ति मोर्चा बहाने बनाने में जुट गया है। प्रतुल ने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार का अंत हो जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा चाहती नहीं कि इसका ठीकरा हेमंत सोरेन पर फूटे। इसीलिए वह हर दिन में बहाने बना रही है। प्रतुल ने कहा कि बरहेट क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन उस lसे ध्यान…

Read More

श्याम किशोर पाण्डेय  Barkatha: बरकट्ठा में सब्जियों के दाम आजकल आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के बढ़ते दाम के कारण आम जनमानस के मेनू से पोषण युक्त थाली गायब हो चुकी है। सब्जी मंडी में लहसुन 400 रुपए प्रति किलो हो चुका है। वहीं प्याज भी थोड़ी उछाल के साथ अनार के भाव हो गया है। मंडी में प्याज 75 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। इसके अलावा नया आलू 50 व पुराना 30 रुपए, धनिया 200 रुपए किलो, टमाटर 60 रुपए प्रति किलो तो गोभी, सेम व बीन 80 से 100 रुपए प्रति किलो के भाव मिल रहा…

Read More

RANCHI : केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची ने मंगलवार को बैंक के 119वें संस्थापक दिवस के अवसर पर सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व एवं संजय कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक और सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, चुटिया के परिसर में सीएसआर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत केनरा बैंक ने उक्त स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा और उनको प्रेरित करने के लिए 4 कंप्यूटर, 01 प्रोजेक्टर के साथ 01 एलईडी टीवी और स्कूल हॉल के लिए कालीन प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान उपास्थित बच्चों में चॉकलेट वितरण…

Read More