Khunti : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्ष 2021 में खूंटी की वीर भूमि उलिहातु से हमने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का शुरुआत की थी। आज हमसभी लोग इस कार्यक्रम के चौथे चरण में हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने साल 2019 में हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन हम कर रहे हैं। CM ने कहा कि मुझे याद है आज भी वह दिन जब गांव की दीदियों ने संक्रमण काल में लोगों को खाना बनाकर मुफ्त में भोजन कराने का काम किया। उसी समय मैंने संकल्प लिया था कि मैं राज्य की महिलाओं को हर…
Author: admin
Ranchi : बैंक ऑफ महाराष्ट्र राँची अंचल कार्यलय में सोमवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस गौरवपूर्ण मौके पर राँची अंचल कार्यालय से शिखा कुमारी चौधरी, अंचल प्रबंधक, रोहित रमण, उप अंचल प्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के डीन हरि बाबु शुक्ला और बैंक के विभिन्न शाखाओ से जुड़े ग्राहक मुख्यत उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राहकों को सम्मानित किया गया। साथ ही व्यापार वृद्धि पर विस्तृत चर्चा की गयी।
Ranchi। एनटीपीसी अपनी कॉपोर्रेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों के माध्यम से विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से क्रियान्वित कर रही है, जिनका उद्देश्य वंचित समुदायों को सशक्त बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इस संदर्भ में रांची में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अपने कोयला खनन परिचालन के आसपास के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से 80 युवाओं, जिनमें 25 लड़कियां भी शामिल हैं, के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रायोजित किया है। यह पहल सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), रांची के सहयोग से की गई है। …
Ranchi। मुख्यमंत्री Hemant Soren द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए JSSC की ओर से 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक आयोजित हुई। राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों में सफ़लतापूर्वक परीक्षा आयोजित होने पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरते जाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा था- “किसी भी कीमत पर झारखण्ड के युवाओं की मेहनत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है।…
Ranchi। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) CGL परीक्षा-2023 रांची में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रांची के 136 केंद्रों पर रविवार को परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 61236 परीक्षार्थियों में 41186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 20050 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन रांची में 60920 परीक्षार्थियों में 19427 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन तीन पाली में सुबह 8:30 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग( जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता( सीजीएल) परीक्षा 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल 823 केन्द्रों पर आयोजित की…
Ranchi। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए हेमंत सरकार ने इंटरनेट बंद किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से आम लोगों को परेशानी हुई। व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा। आजकल बाजार पूरी तरह ऑनलाइन चलता है। लोग मार्केटिंग ऑनलाइन ही करते हैं। पैसा लेकर लोग नहीं घूमते हैं। Babulal Marandi रविवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नेट उस स्थिति में बंद किया जाता है, जहां बड़े पैमाने पर दंगा और बवाल मचाने की आशंकाएं रहती है। आतंकवादी गतिविधि तेज होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चल…
Ranchi। हेमंत सरकार मंईयां सम्मान यात्रा 23 सितंबर से शुरू करेगी। गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा आरंभ होगी। पूरे राज्य में 25 हजार आमसभाएं, 7500 सभाएं व 1500 जगहों पर स्वागत समारोह होगा। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर व लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 23 सितंबर को दिन के 11.45 बजे बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी। गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल…
Ranchi : JCI रांची ने जलसा डांडिया नाईट के पांचवें संस्करण के लिए रविवार को पोस्टर का विमोचन किया। संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया की यह जलसा का पांचवा संस्करण होगा। जलसा , शनिवार 5 अक्टूबर , रांची क्लब ( मेन रोड) में आयोजन किया जा रहा है। श्री चौधरी ने जानकारी दी की इस साल डांडिया नाईट में टिकट धारको को बम्पर तम्बोला का टिकट मुफ्त में मिलेगा और तम्बोला में कई इनाम दिया जायेगा। श्री चौधरी ने बताया की जेसीआई रांची हमेशा रांची में कुछ अलग करने का प्रयास करता है और इस बार भी…
Ranchi : एचइसी स्थित पारस हॉस्पिटल, धुर्वा के डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा ने कोडरमा के रहने वाले नौ साल के मरीज का सफल इलाज किया। उस बच्चे को लगातार मिर्गी के दौरे आ रहे थे। कई माह से मनोचिकित्सक व्यवहार के कारण लोगों से गाली गलौज करना, कपड़े खोल देना, मारना, जोर जोर से चिल्लाना आदि कर रहा था। इसका इलाज बाहर के हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके बाद उस मरीज के परिजनों ने पारस हॉस्पिटल के न्योरोलॉजी डॉ संजीव कुमार शर्मा से संपर्क किया। डॉ संजीव ने उनका इलाज प्रारंभ किया। जांच के बाद मरीज में ऑटोइम्यून एन्सेफ़ेलाइटिस…
Chatra। संतान की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की मंगलमय कामना को लेकर किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत 25 सितंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। व्रत का नहाय-खाय और संयत 24 सितंबर दिन मंगलवार को होगा। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं नहाय-खाय करेंगी जबकि 25 सितंबर को दिन रात व्रत रखेंगी। इस दिन व्रती पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण करेंगी। व्रत का पारण तीसरे दिन यानी 26 सितंबर दिन गुरुवार को होगा। चतरा के पंडित चेतन पाण्डेय ने बताया कि इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। यह संयोग व्रत करने वाली महिलाओं के…

