Ranchi : मुख्यमंत्री सोरेन ने शनिवार को मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक रांची तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण कार्य से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, और उसी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी कार्य चल रहे हैं। आज मैं यही देखने पहुंचा हूं कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में कितनी…
Author: admin
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट किया तथा दुर्गा पूजा की तैयारियों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है। प्रतिनिधिमंडल…
New Delhi। दिल्ली के रंगपुरी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव नजदीकी अस्पताल भिजवाए। मरने वालों की पहचान हीरालाल, 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू और 8 वर्षीय निधि के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला। इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए चोटिल कैमरन ग्रीन चारों बेटियां दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं और पत्नी की मौत के बाद हीरालाल अपनी बेटियों की…
New Delhi। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन पीठ की चोट के कारण मौजूदा इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी भागीदारी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि ग्रीन की चोट की पूरी गंभीरता उनके पर्थ पहुंचने पर आकलन के बाद निर्धारित की जाएगी। भारत के खिलाफ पहला टेस्ट लगभग दो महीने दूर है, पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में तीसरे वनडे के बाद दर्द की शिकायत की, जहां उन्होंने गेंद से 45 रन देकर…
Chatra। विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने के लिए पूरे देश से बड़े-बड़े मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड में मंडरा रहे हैं। उनका मकसद झारखंड को लूटना है। केंद्र सरकार बकाया पैसा का सूद भी दे दे तो वे मंईंया सम्मान योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर दो हजार कर देंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इटखोरी में कहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय के भद्रकाली मंदिर स्थित महोत्सव मैदान में मंगलवार को आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चतरा एवं कोडरमा जिलों को लगभग 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात…
Ranchi : अंचल/क्षेत्रीय कार्यालय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची और धनबाद पर उच्च बैंक प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ पूरे देश में मंगलवार को यूनियन बैंक में 70 हज़ार यूनियन बैंककर्मी के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन पूरे 134 क्षेत्रीय कार्यालयों पर किया गया, साथ ही केन्द्रीय कार्यालय, मुम्बई पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। रांची अंचल कार्यालय पर दोनों संगठनों के लगभग 150 और 50 साथियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिए। क्षेत्रीय प्रमुख रांची और धनबाद को 20 मांगों की सूची भी सौंपी गयी। धरना प्रदर्शन करने का विशेष कारण यह रहा कि 17-18 सितम्बर को…
Asansol : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ईसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा, 2024’ अभियान के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में कंपनी के सीएमडी समीरन दत्ता के नेतृत्व में ढाई हज़ार पौधे लगाए गए। इस दौरान सीएमडी के साथ कंपनी के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान व शिव नारायण पाण्डेय, निदेशक (वित्त व कार्मिक) मो. अंजर आलम तथा निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय प्रमुखता से मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की थीम पर यह पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ। इस अभियान के बारे…
Khunti। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार चला रही है लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया। इसके बजाय ये लोग केवल अपने लिए कमाई करने में लगे रहे। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है और एक मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये मिले…
West Singhbhum। झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा साेमवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। इसके बाद बहरागोड़ा के शाखा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा में भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राज्य में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और परिवर्तन आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह झामुमो नहीं, बल्कि जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार है, जिसे हेमंत सोरेन चला रहे हैं। शिवराज ने हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा, हेमंत सोरेन ने…
Khunti। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि वर्ष 2021 में खूंटी की वीरभूमि उलिहातू से हमने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की थी। आज हम सभी लोग इस कार्यक्रम के चौथे चरण में हैं। CM ने कहा कि आप लोगों ने साल 2019 में हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन हम कर रहे हैं। आप सभी ने मुझे राज्य का मुख्य सेवक बनाया। वर्ष 2019 से लेकर अब तक कई चुनौतियां हमारी सरकार ने देखी है। सरकार गठन के कुछ ही दिनों बाद देश और दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने सब कुछ बंद करने पर मजबूर…

