Author: admin

Ranchi/sahebganj : झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नये आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1815348005480087808 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें करीब…

Read More

New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पेश किये गये आर्थिक सर्वे 2023-24 में जानकारी दी है कि लेबर मार्केट इंडिकेटर्स में पिछले छह वर्षों में काफी सुधार हुआ है, जिसके कारण वित्त वर्ष 2022-23 में बेरोजगारी दर घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई। सर्वे में अनुमान जताया गया है कि बढ़ते हुए कार्यबल को रोजगार देने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को गैर-कृषि क्षेत्र में करीब 78.51 लाख रोजगार वार्षिक तौर पर पैदा करने की आवश्यकता है। भारत की अनुमानित वर्कफोर्स 56.5 करोड़ है। इसमें 45 प्रतिशत लोग कृषि, 11.4 प्रतिशत लोग मैन्युफैक्चरिंग, 28.9 प्रतिशत लोग सर्विसेज…

Read More

Ranchi : पवित्र सावन के पहले सोमवार के अवसर पर देवानिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की अल्ट्रा आधुनिक बर्न यूनिट का उद्घाटन उद्योग और श्रम मंत्री, सत्यानंद भोक्ता द्वारा किया गया। मंत्री ने चेयरमैन डॉ. अनंत सिन्हा के साथ अस्पताल का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से कार्डियोलॉजी (कैथ लैब और कार्डियक आॅपरेशन थिएटर), न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं बर्न केयर में सभी माइनर विवरण सामने लाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्हें एक ही छत के नीचे न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ओफ्थत्मोलॉजी, ईएनटी और डेंटल चिकित्सा सेवाओं से युक्त पूर्वी भारत की पहली…

Read More

Ranchi : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) केंद्रीय कार्यालय, रांची की छमाही बैठक सोमवार को रांची के होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य आयकर आयुक्त, रांची श्री कुमार संजय ने की। यह बैठक नराकास की 27वीं छमाही बैठक थी। समिति के सदस्य कार्यालयों में लगभग 120 सदस्य शामिल हुए जिसमें कार्यालय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, हिन्दी अधिकारी एवं सहायक शामिल हुए। बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव डॉ. सूर्यकांत सामल ने अध्यक्ष के साथ-साथ यहां उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने नराकास बैठक की महत्ता एवं सदस्य कार्यालयों से प्राप्त…

Read More

Ranchi : शिशु विकास मंदिर समिति के तत्वाधान में रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य सम्मान सह ‘अरुणोदय’ पत्रिका लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं, मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. बीके जयसवाल, उपाध्यक्ष शिशु विकास मंदिर समिति ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रवीन्द्र कुमार राय, निदेशक हुडको का स्वागत एवं सम्मान डॉक्टर धनेश्वर महतो, सह मंत्री शिशु विकास मंदिर समिति ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने…

Read More

Ranchi : युवा और विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के बीच कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची ने स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब के सहयोग से अपनी सीएसआर पहल के तहत सेंट माइकल ब्लाइंड स्कूल, आवासीय विद्यालय को दो डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरित किये। इस अवसर पर रेखा जैन, अध्यक्ष, एनटीपीसी स्वयंसिद्ध देवियों ने महिला क्लब की समिति के सदस्यों की उपस्थिति में प्रिंसिपल सरिता तलाल को डेस्कटॉप कंप्यूटर सौंपे। बाद में स्कूल के कंप्यूटर लैब में डेस्कटॉप कंप्यूटर लगाये गये। दृष्टिबाधितों के लिए कंप्यूटर में काम करने की सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर और वॉयस कमांड…

Read More

Ranchi : बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के 64वीं शाखा का उद्घाटन शनिवार को कटहल मोड़ शाखा, रांची-गुमला रोड स्थित नगड़ी रेल फाटक के समीप जगजीत कुमार, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, रांची के कर कमलों द्वारा हुआ। मौके पर बिजय कुमार सेठी, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, जयदीप कुमार, शाखा प्रमुख एवं शाखा के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read More

Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं से हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचायेंगे। इस सरकार में सिर्फ घोटाला ही घोटाला…

Read More

Ranchi : राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले समान शिक्षा समान वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले। हजारों की संख्या में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से निकलकर फुटबॉल स्टेडियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ आगे बढ़ गये जबकि कुछ शिक्षकों को बैरिकेडिंग कर मोरहाबादी मैदान के पास ही रोक दिया गया। इस दौरान कुछ पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गये, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस लाठीचार्ज में सिंटू सिंह सहित छह पारा शिक्षक घायल हो गए। वहीं,…

Read More

New Delhi : जर्नल साइंस एडवांसेज में भारत में कोरोना महामारी के दौरान हुई मौतों को लेकर छपी रिपोर्ट को केन्द्र सरकार ने सिरे से खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो, यह अनुमानों के आधार पर कोरोना से अत्यधिक मृत्यु दर को उजागर करने वाली रिपोर्ट खामियों से भरी और असंगत तथा अस्पष्ट है। सरकार का कहना है कि रिपोर्ट में 2020 में 11.9 लाख मौत बताई गई जबकि वास्तविक आंकड़े इससे काफी कम हैं। अध्ययन के निष्कर्षों और स्थापित कोरोना मृत्यु दर पैटर्न के बीच विसंगतियां इसकी विश्वसनीयता को और कमजोर करती…

Read More