Ranchi : श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि राज्य में गिग वर्कर्स के लिए उचित एवं न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कानून लाया जा रहा है जो सम्भवतः देश में ऐतिहासिक और झारखंड पहला राज्य होगा। वे शुक्रवार को राँची स्थित एक स्थानीय होटल में श्रम नियोजन विभाग के द्वारा “गिग वर्कर्स के सामाजिक सुरक्षा व न्यूनतम पारिश्रमिक पर झारखंड में अच्छे कार्यों को बढ़ावा” पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना के सफल उम्मीदवारों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया। साथ ही श्रमिकों के…
Author: admin
Ranchi : जुलाई का महीना अंगदान माह के तौर पर मनाया जा रहा है और देशभर में अंगदान जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झारखंड स्टेट आॅर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आॅर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को रिम्स जीएनएम स्कूल की छात्रों को अंगदान से संबंधित जानकारी दी। अस्पताल में नर्स किसी भी मरीज और उसके परिजन के लिए पहला संपर्क सूत्र होती है और ऐसे में मरीज के ब्रेन डेड होने की सूचना सहानुभूति के साथ परिजनों को दे सकती हैं। एक ब्रेन मृत व्यक्ति कम से कम 8 लोगों की जान बचा सकता और कई लोगों की…
New Delhi: माइक्रोसॉफ्ट में ‘क्राउड स्ट्राइक’ की वजह से सर्वर डाउन होने के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद कंपनियों के सिस्टम ठप हो गए। इससे दुनिया भर में लाखों विंडोज उपयोगकर्ता ब्लू स्क्रीन आॅफ डेथ (बीएसओडी) का सामना कर रहे है। जिसके कारण सिस्टम अचानक बंद हो रहा है और अपने आप फिर से स्टार्ट हो रहा है। भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे बड़े आईटी हब माने जाने वाले शहरों में मौजूद कंपनियों पर भी इस गड़बड़ी का असर दिखा। दरअसल, क्राउड स्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है जिसे सरल भाषा में कहें…
London। संसदीय चुनाव के बाद ब्रिटेन में हिंसा की चिंगारी भड़क उठी है। लीड्स के हेयर हिल्स में हुए दंगे की डरावनी तसवीरें सामने आई हैं। दंगों का सबसे ज्यादा कहर सड़कों पर बरपा है। बेखौफ दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई जगह आगजनी की। बसें फूंक दी हैं। उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी और पुलिस की गाड़ी को पलट दिया। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। समूचे हेयर हिल्स में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक किसी के हताहत…
Bastad। चौदह बार के फ्रैंच ओपन विजेता राफेल नडाल ने गुरुवार को बास्टाड ओपन में कैमरून नोरी पर 6-4, 6-4 से जीत के साथ अपनी ओलंपिक तैयारियां जारी रखीं। 38 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने स्वीडिश क्ले कोर्ट पर जीत की राह पर वापसी जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, उन्होंने वर्ष की अपनी नौवीं टूर जीत दर्ज की। यह अप्रैल में मैड्रिड ओपन के अंतिम-16 में पहुंचने के बाद उनकी पहली बार लगातार दो जीत थी। इसे भी पढ़ें : SSVM में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मैच के बाद नडाल ने कोर्ट पर अपने साक्षात्कार के दौरान कहा, “अब…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में हुडको के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया /बहनों के साथ – साथ विद्यालय के आचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। हुडको के द्वारा सांदीपनि आश्रम ( छात्रावास) के सभी भैया को योग किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर हुडको के निदेशक डा. रविन्द्र राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग स्वयं और समाज के लिए आवश्यक है। हम सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। योग प्रशिक्षक श्री अजय…
Bokaro। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में विकास शून्यता की स्थिति है। झारखंड केवल लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। आज खान, खनिज, बालू और पत्थर की लूट मची है। अपराधी बेखौफ हैं। जेल से रंगदारी मांगी जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही है। बाबूलाल मरांडी गुरुवार काे गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार…
Ranchi। रिम्स रांची का कायाकल्प करने के लिए किन योजनाओं पर काम हो रहा है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आला अफसरों से इसकी जानकारी ली। इस बाबत गुरुवार काे हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने रिम्स रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार की प्रस्तावित कार्य योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में किये जा रहे बदलावों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम हेमंत ने कार्य योजना को लेकर विभागीय…
New Delhi : भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने गुरुवार को जारी आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा है – भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए औसत जीडीपी वृद्धि 7.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, उद्योग निकाय ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। फिक्की आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए औसत वृद्धि का पूर्वानुमान वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3.7 फीसदी…
Ranchi : जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद अब झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। इसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड हाइकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी का अंतिम कार्य दिवस 19 जुलाई को है। वे 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें 19 जुलाई को हाई कोर्ट परिसर में औपचारिक विदाई दी जायेगी। इसे भी पढ़ें : बड़ा ट्रेन हादसा : डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतरी, 4 की मौत उनके बाद अब झारखंड हाइकोर्ट के सबसे सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण को एक्टिंग चीफ जस्टिस का…

