East Champaran। जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक की नंगा कर पिटाई करने का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।वीडियो बीते बुधवार (19 जून) की बतायी जा रही है। इस वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक निवासी युवक कौशल फिल्म देखने के लिए जानपुल स्थित एक सिनेमा हॉल में गया था।जहां कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सिनेमा हॉल परिसर से कहीं और ले जाकर नंगा कर उसकी जमकर पिटाई की । सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि कई युवक मिलकर एक लड़के…
Author: admin
Bareli। जनता की 166 करोड़ की गाढ़ी कमाई की लागत आग के हवाले हो रही जिसकी नज़ीर सौ फुटा रोड से आगे देखने को मिली। दो पक्ष में जमकर फायरिंग हुई। शहर मे तीसरी आंख बनकर लगाए गए 900 कैमरे उस वक़्त धराशाई हुए जब सौ फुटा पर एनीमल मूवी की स्टाइल में आमने -सामने फायरिंग हो रही थी। बदमाशों को न तो मौत का खौफ़ नज़र आ रहा था और न पुलिस का डर। जानकारी के मुताबिक थाना इज्जतनगर के मेन चौराहे पर सुबह अचानक से एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गईं।…
Mumbai। अंधेरी की एक महिला डॉक्टर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का डीपफेक वीडियो देख कर शेयर ट्रेडिंग घोटाले में 7 लाख रुपये से अधिक गंवा दिए। मामले की शिकायत डॉक्टर महिला ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है। महिला डॉक्टर के अनुसार इस घोटाले में एक डीप-फेक वीडियो दिखाया गया था, जिसमें व्यवसायी मुकेश अंबानी को “राजीव शर्मा ट्रेड ग्रुप” का प्रचार कर रहे थे और बड़े मुनाफे के लिए निवेश करने की अपील कर रहे थे। इससे संबंधित विज्ञापन भी दिखाया गया था। महिला डॉक्टर का आरोप है कि…
Plamu। एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के कारण पिछले एक दशक से पलामू के नक्सल प्रभावित इलाकों की 17 सड़कें अधूरी पड़ी हैं। सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। सभी सड़कों से 140 से भी अधिक गांवों को जोड़ती है। सबसे अधिक सड़क पाटन में 9, उसके बाद छतरपुर एवं चैनपुर में तीन-तीन एवं विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में 2 सड़कें शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17 रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। रोड के निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी गई थी और लागत से अधिक निर्माण कार्य का भुगतान…
Nawada।नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार को पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराधियों के पास से पांच एन्ड्राइट मोबाइल फोन, एक की पैड, 50 कस्टम डाटा बरामद किया है। एसपी अम्ब्रिश राहुल ने शनिवार को कहा कि 21 जून को वारिसलीगंज थाने के कोचगांव में कुछ साइबर अपराधी इक्कट्ठे हुए हैं। जो भोले-भाले नागरिकों को ठगने का काम कर रहे है। पुलिस ने गांव में छापेमारी की तो गांव के पश्चिम में बगीचे में साइबर अपराधी इक्ट्ठा मिले। पुलिस को देखकर 12-13 अपराधी भागने लगे, जिसमें 5 को पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों…
Geneva। राफा शहर के उत्तरी हिस्से में फिलिस्तीनी विस्थापितों के बीच राहत कार्यों में जुटे रेडक्रॉस का कार्यालय भी शुक्रवार को एक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्थापितों से घिरे इस इलाके में दागे गए गोले में 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान घायल 45 लोगों को रेडक्रॉस फील्ड अस्पताल ले जाया गया। रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के मुताबिक 21 जून को एक हमले में 22 लोग मारे गए। हमले में रेडक्रॉस का गाजा स्थित कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। रेडक्रॉस का यह कार्यालय तंबुओं में रह रहे सैकड़ों विस्थापित लोगों से घिरा हुआ है। हालांकि…
Antigua। टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर फोर में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मदद कर सकती है। भारत इस मैच में अपने पिछले सुपर आठ मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराने के बाद उतरेगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने अपने पहले सुपर आठ मैच में 28 रनों से हार का सामना किया। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राठौर ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ परिस्थितियों में अच्छे हैं। भारत के बल्लेबाजी कोच ने स्वीकार किया कि…
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उद्योग विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री के साथ लघु, कुटीर एवं छोटे-छोटे ग्रामोद्योगों को हर हाल में बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जियाडा अंतर्गत वैसे औद्योगिक यूनिट जो स्थापित होने के बाद किसी कारणवश बंद पड़े हैं, उनका सर्वेक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों का नए सिरे से एलॉटमेंट कर उन्हें…
Ranchi : रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रिम्स निदेशक का पद्भार संभालने के पश्चात चार महीनों में लिये गये विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य फैसलों के विषय में जानकारी दी। डॉ. राज कुमार ने बताया कि रिम्स में डॉक्टर, नर्स से लेकर प्रशासनिक स्टाफ की कमी के बावजूद रिम्स में व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। निदेशक ने कहा – मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता है, इमरजेंसी को दुरुस्त करना और अतिक्रमण हटाना जरुरी है। ट्रामा सेंटर के पास अतिक्रमण की वजह से एम्बुलेंस को काफी…
Ranchi : एच. ई. सी. टाउनशिप, सेक्टर -2, धुर्वा स्थित कैरलि स्कूल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत रांची के 13 विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय क्वायर द्वारा विद्यालय प्रार्थना से हुआ। मौके पर परमजीत कौर ने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योगाभ्यास को जीवन की अनिवार्यता के संबंध में कहा। विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि योग हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास में सर्वाधिक सहायक है,…

