Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय/एनएमएल, रांची में 21 जून, 2024 को स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन), एनटीपीसी लिमिटेड और अध्यक्ष, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) और अनिमेष जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) और सीईओ, एनएमएल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। योग दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में, एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लिया। योग गुरु रेणु पांडे द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र का…
Author: admin
New Delhi। अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया है। कोटा अदला-बदली के लिए खेल की वैश्विक नियामक संस्था अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के मंजूरी की जरूरत थी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ से हरी झंडी मिलने के बाद यह घोषणा की, जिसने एनआरएआई के कोटा स्वैप के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। चूंकि मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों में शीर्ष पर रहीं, इसलिए कोटा स्थानों में से एक को महिला ट्रैप शूटर के लिए बदल दिया गया, जिससे…
Ranchi। पूरे देश के साथ राज्य में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची के खेल के मैदानों, पार्कों, स्कूलों में विश्व योग दिवस पर योग के विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह और…
Ranchi। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा 22 जून से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रांची में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग कुल 342 पदों पर नियुक्त करेगा। JPSC परीक्षा की डेटशीट 22 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 1, दूसरी शिफ्ट में पेपर…
Hamirpur। बुंदेलखंड की जमी से एक शख्स की बड़े संत बनने की कहानी बड़े ही हैरान करने वाली है। डॉक्टर बनने के लिए बीएससी में दाखिला लिया, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें एग्जाम देने पर रोक लगाई तो छात्र जीवन में ही उन्होंने बैरागी जीवन जीने का ऐसा फैसला लिया कि आज उनके सत्संग सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का तांता लगता है। बीच में पढ़ाई छूटने के बाद घर छोड़ा और कड़ी साधना करने के लिए जंगल निकल गए। अब ये दंडी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नाम से पहचाने जाते हैं। दंडी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती के…
Bridgetown। टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ अपनी टीम की 47 रन से हार के बाद, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि खिलाड़ियों को लगा था कि वे बारबाडोस में 170-180 रनों का पीछा कर सकते हैं। कप्तान राशिद ने पहली पारी में अफगान गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की और अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हालांकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके। मैच के बाद राशिद ने कहा कि उन्हें यह…
Kiw। रूस ने बुधवार रात नौ क्रूज मिसाइलों व 27 ड्रोन से यूक्रेन के बिजली ग्रिड को निशाना बनाया है। जिसके बाद यूक्रेन ने पूरे देश में ब्लैकआउट की घोषणा की है। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के तेल डिपो पर ड्रोन से हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच एक दूसरे के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और तेज होने की आशंका बढ़ गई है। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा है कि तीन महीने पहले यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर सातवां बड़ा हमला करने वाले रूस ने अब फिर नौ मिसाइलों व 27 शहीद ड्रोन से यूक्रेन…
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ अन्नदाताओं को मिले, इसे निश्चित तौर पर सुनिश्चित करें, क्योंकि किसानों की समृद्धि से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रगति से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया। किसानों के…
New Delhi। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को बेंगलुरु में 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1996 में दो टेस्ट मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे। जॉनसन की बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। उनके करीबी लोगों के अनुसार, जॉनसन को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका घरेलू करियर 39 प्रथम श्रेणी मैचों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने 125 विकेट लिए। उन्होंने चार बार पांच विकेट और एक बार दस विकेट भी…
प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर के तीसरे सीज़न का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया। इस फैन फेवरेट सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्यूली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित एक शानदार कलाकार समूह शामिल है। यह दस एपिसोड की सीरीज 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पिछले सीजन के रोंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमैक्स पर आधारित मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर दर्शकों को पुनः पूर्वांचल के अपराध और सत्ता की अंधेरी और क्रूर दुनिया…

