Author: admin

Nawada। जिले में रोह प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बारापंडेया में ग्रामीणों ने बुधवार को ताला जड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिन्दु कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नमन कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ताला खुलवाया। ताला जड़ने का कारण बच्चों को नजराने की मांग को लेकर टीसी नहीं मिलना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पूर्व से इस विद्यालय में सीमा कुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रही थी। इसके बाद एक माह पूर्व वरीय शिक्षिका धर्मशीला कुमारी को प्रभार दिया गया ।लेकिन सीमा कुमारी द्वारा धर्मशीला कुमारी को पूर्ण प्रभार नहीं दिया…

Read More

Ranchi: अदाणी पावर लिमिटेड हमेशा अपने लोकहित के कार्यों के माध्यम से समुदाय कल्याण और सतत् विकास की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है। इसी क्रम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा मोतिया स्थित पावर प्लांट से लेकर गोड्डा शहर के लगभग सभी भीड़-भाड़ वाली तेरह जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। दरअसल, चिलचिलाती धूप, उमस व लू के चलते राहगीरों व बाजार आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही थी। अब प्याऊ की व्यवस्था हो जाने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।…

Read More

Ranchi : रांची संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को रातू प्रखंड के रिंग रोड, दलादली चौक क्षेत्र में भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा, सुनील कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, एसएन शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के समर्थकों ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों से आगामी 25 मई को होनेवाले मतदान के दिन संजय सेठ के पक्ष में वोट देने की अपील की गयी। साथ ही चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और उम्मीदवार संजय सेठ को दोबारा सांसद चुनकर दिल्ली भेजने का आग्रह किया। जनसंपर्क अभियान में पार्टी समर्थकों ने…

Read More

Ranchi (Jharkhand)। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दूसरे दिन बुधवार को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पूर्व मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम से साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ की थी। साथ ही 15 मई को फिर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय आने को कहा था। ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद ईडी ने मंत्री को 12…

Read More

Prayagraj। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी में मिले उपहारों की एक लिस्ट बननी चाहिए और उस पर वर एवं वधू पक्ष के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं। ऐसा करने से शादी के बाद होने वाले विवादों और केस-मुकदमों में मदद मिलेगी। हाईकोर्ट ने अंकित सिंह व अन्य द्वारा दाखिल 482 दंड प्रक्रिया संहिता के केस की सुनवाई करते हुए यह अहम सलाह दी है। हाईकोर्ट ने 23 मई सुनवाई के लिए लगाते हुए सरकार से हलफनामा मांगा है कि वह बताएं कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम के रूल 10 के अन्तर्गत कोई नियम प्रदेश सरकार ने बनाया है। अदालत ने दहेज…

Read More

New Delhi। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार देर रात पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है, जिसका कार्यकाल इस साल 1 जुलाई से शुरू होगा और 31 दिसंबर, 2027 को समाप्त होगा। 2027 में ही एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन होना है। पिछले साल नवंबर में फाइनल में पहुंचने के बाद भारत घरेलू मैदान पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत सका था। वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को इस वर्ष जून तक विस्तार दिया गया था। बता दें कि वेस्टइंडीज और यूएसए में 1 से 29 जून तक आईसीसी…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसमें चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुए। झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान किया। जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीटों से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। आदित्य साहू सोमवार को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया…

Read More

Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों में संपन्न हुए शांतिपूर्ण मतदान केलिए जनता का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास और भरोसा जताया है। मतदान प्रतिशत को देखते हुए यह स्पष्ट है कि जनता तीसरी बार मोदी सरकार केलिए संकल्पित है। मरांडी ने चुनाव आयोग, सुरक्षाबलों एवं मतदान कर्मियों का भी आभार प्रकट किया।

Read More

Mumbai: बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के लिए अपने परिणामों की घोषणा की जिसमें शुद्ध लाभ में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 6,318 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 1,350 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में वर्ष-दर-वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि हुई और वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 1,350 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के लिए 1,439 करोड़ रुपये रहा। एसेट गुणवत्ता के मोर्चे पर, सकल एनपीए अनुपात में वर्ष-दर-वर्ष 233 बीपीएस की कमी…

Read More

Ranchi : झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ किया। खास बात यह है कि इन चारों लोकसभा सीटों के कई इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव रहा है। इस बार भी ज्यादातर इलाके के लोग वोट बहिष्कार के नक्सलियों के फरमान को नकार कर मतदान करने पहुंचे। इन चारों लोकसभा सीटों में बनाये गये 7,595 बूथों में से करीब साढ़े चार हजार बूथ नक्सलियों के कारण चुनौतीपूर्ण माने गये हैं। लेकिन, यहां व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदाताओं में मताधिकार को लेकर उत्साह देखा गया। इन क्षेत्रों में सुरक्षा…

Read More