Author: admin

Ranchi। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने के लिए गुरुवार से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा-2024 मना रहा है। स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्थानीय समुदाय को शामिल किया जायेगा। स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के साथ मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश रस्तोगी ने विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छता शपथ दिलाई। शपथ में स्वच्छता को बढ़ावा देने और देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता मिशन में शामिल होने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वेच्छा से एक वर्ष में 100 घंटे का…

Read More

Ranchi। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने गुरुवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। रिम्स में डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत विभागों में बेड के उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए निदेशक ने मेडिसिन और स्किन विभाग का निरीक्षण किया। इस क्रम में निदेशक ने विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम का क्रियान्वयन सुचारु ढंग से हो सके और मरीज़ों को इसका फायदा पहुंचे. स्किन विभाग में खाली बेड पर डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मेडिसिन की महिला मरीज़ों को और स्किन विभाग की महिला मरीजों के साथ…

Read More

Pakud। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजमहल लोकसभा के पाकुड़ जिले में बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को गुरुवार को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के रहते कोई भी आदिवासी, दलित और ओबीसी के आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है। इंडी गठबंधन वालों की दुकान बंद हो रही है। उनके साथ जनता खड़ी नहीं है। इसलिए भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनकी साजिश को समझें। मरांडी ने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के लिए साजिश कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्ट मंत्रियों, अफसरों और…

Read More

Jamshedpur। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में बंगभाषियों की संस्था “बंग बंधु” की ओर से आयोजित कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर एवं काजी नजरुल इस्लाम के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ अगले महीने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला, ओड़िया एवं सभी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति करके, प्राथमिक स्तर पर इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू की जायेगी। तभी हम इन भाषाओं एवं संस्कृतियों को संवर्धित कर के…

Read More

Ranchi : जेसीआई रांची ने न्यू प्ले स्कूल में एक उत्कृष्ट समर कैंप का आयोजन किया, जो तीन दिनों तक लगातार धमाल और मस्ती का केंद्र बना रहा। इस समर कैंप के दौरान तीन दिनों तक बच्चों को नृत्य, गतिविधियां, खेल, विज्ञान प्रयोग, क्राफ्ट्स और मनोरंजन के अनेक रोचक कार्यक्रमों का आनंद लेने का मौका मिला। हेलेन ओ ग्रेडी सेशन, पूल पार्टी, जादू शो और खास पुरस्कारों का वितरण भी इस कार्यक्रम का हाइलाइट रहा। कार्यक्रम का आयोजन विक्रम चौधरी, रुचि झुंझुनवाला, प्रोजेक्ट मेंटर आशा पोद्दार, प्रोजेक्ट समन्वयक अभिषेक मोदी, मधु मोदी, सुरभी टेकरीवाल, पायल जैन, और दीपिका महेश्वरी के…

Read More

New Delhi : भारत सरकार ने डायबिटीज-हार्ट और लीवर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए काम आने वाली दवाओं के दाम पर राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के दाम तय किये हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जायेंगी। एनपीपीए की बैठक में हुआ फैसला : फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी एक अधिसूचना…

Read More

New Delhi। ऑनलाइन और ऑफलाइन शैक्षणिक संस्थान फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने इस साल आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक और 200 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। पीडब्ल्यू की विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वोच्च रैंक हासिल करने वालों में दिव्या कटारिया (99 प्रतिशत), कौस्तुव आइच (98.8 प्रतिशत), सुवोजीत सेनगुप्ता (98.8 प्रतिशत), अमाव गुप्ता (98.2 प्रतिशत), रितिका गुप्ता (98.2 प्रतिशत), आशीष कुमार (98.2 प्रतिशत), आजाद अंसारी (97.8 प्रतिशत), शांभवी (97.8 प्रतिशत), शशांक शेखर (97.6 प्रतिशत), आयुषी गुप्ता (97.4 प्रतिशत),…

Read More

Ranchi। भाकपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को समर्थन देने का ऐलान किया है। भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पार्टी गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को समर्थन की घोषणा करती है। साथ ही जनता से अपील करती है कि उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं। राज्य सचिव ने कहा कि झारखंड में भाकपा हजारीबाग, चतरा और दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के बाद जिन सीटों पर भाकपा के प्रत्याशी नहीं है, उन सीटों…

Read More

Ramgarh (Jharkhand)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में मुसलमानों को आरक्षण का कोई हक नहीं है। वह आरक्षण यहां के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए। जिन राज्यों में कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकार है, वहां पर ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को दिया जा रहा है लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म कर देगी। हिमंत बिस्वा सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा सीसीएल ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब…

Read More

Lohardaga। कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मकांदू गांव निवासी नारायण महतो का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर मकांदू बगान के समीप पेड़ में गमछे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को मिली। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। नारायण महतो कुड़ू शहरी क्षेत्र के एक होटल में काम करते हुए परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। हालांकि, ग्रामीण इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे…

Read More