Istanbul। निशा दहिया ने शुक्रवार को इस्तांबुल, तुर्की में विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर में महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 कोटा हासिल किया। यह भारत के लिए पांचवां पेरिस 2024 कुश्ती कोटा था। सभी महिला पहलवानों के माध्यम से आये हैं। भारत ग्रीको-रोमन में कोटा हासिल करने में विफल रहा। इस्तांबुल प्रतियोगिता पहलवानों के लिए आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए कोटा प्राप्त करने का अंतिम अवसर है। प्रत्येक भार वर्ग में तीन पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा निर्धारित है। प्रत्येक डिवीजन में दो फाइनलिस्ट अपने-अपने देशों के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा प्राप्त करेंगे। इस…
Author: admin
New Delhi। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा, “चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस…
Ranchi। रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश ने शुक्रवार को ओरमांझी, गोला चेक पोस्ट और गेतलसुद पंचायत सचिवालय स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान रमेश ने सम्बंधित सभी अधिकारी को चुनाव आयोग के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया । सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित मतदान बूथ के बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में अनगड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय, अंचल अधिकारी राजू कमल , सामान्य प्रेक्षक के संपर्क पदाधिकारी और सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल को एक जून तक मिले अंतरिम जमानत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स हैंडल के जरिए कहा कि तानाशाही ताकतों को यह दिखाना है कि देश बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार ही चलेगा। आज अंतरिम बेल मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई और जोहार। उनकी संघर्ष की साथी सुनीता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी हार्दिक बधाइयां। कल्पना ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि तानशाही ताकतों का किला ध्वस्त होना…
Ranchi। असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा 11 मई को खूंटी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ शर्मा रांची जिले के तमाड़ के रायडीह मोड़ स्थित अमलेसा मैदान में आयोजित जनसभा को 01:30 बजे से संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सुरेंद्र महतो भी मौजूद रहेंगे।
Dumka। दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र सौंपा। सीता सोरेन के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी एवं राकेश चौधरी भी मौजूद थे। पूर्व में सीता सोरेन झामुमो में थीं और जामा से विधायक थीं। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ही उन्होंने झामुमो और सोरेन परिवार पर उपेक्षा का आरोप लगाया औरे भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद भाजपा ने दुमका सीट से…
Ranchi। जेल में बंद झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ( जेबीकेएसएस )के रांची लोकसभा के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को शुक्रवार को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। याचिका पर शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका स्वीकार कर लिया। देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने चार मई को समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी गिरफ्तारी लालपुर थाना कांड संख्या 251/2021 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद छह मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की…
Ranchi। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल को खोलने का आदेश जारी किया है। कहा गया है कि वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के आदेश ज्ञापांक-58/स.को 29 अप्रैल की ओर से राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत…
Ranchi। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में गुरुवार देररात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों में द रजिस्ट्रार ऑफ इश्योरेंस कोलकाता के दो कर्मी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल हैं। तीनों को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी आज तीनों को रांची स्थित पीएमएलए की अदालत में प्रस्तुत करेगी, जहां उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगेगी। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय…
Shri Kedarnathdham। हिमालय में बिराजे विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ आज सुबह छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की सुमधुर धुनों से केदारधाम परिसर गूंज उठा। इसी के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई। इस अवसर के 10 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। पुण्य अवसर पर मौसम साफ रहा। मंदिर को लगभग 20 क्विंटल फूलोंं से सजाया गया। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने सभी के भंडारा आयोजित किए हैं। प्रातः चार बजे श्री केदारनाथधाम परिसर में कतारबद्ध…

