New Delhi। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दस विकेट और 10.2 ओवर शेष रहते हरा दिया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। एलएसजी के खिलाफ मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शीर्ष दो स्थानों पर 16-16 अंकों के साथ काबिज हैं। 14 मई को एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे और उनमें से जीतने वाली टीम 14 अंक हासिल कर लेगी। अगर…
Author: admin
New Delhi : अभी तो कांग्रेस पार्टी ‘विरासत कर’ विवाद पर पर्दा तक नहीं डाल पायी थी, उससे पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक और विवादित बयान देकर नया बखेड़ा शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पूर्व में चीनी की तरह दिखते हैं। जहां चुनाव के बीच भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है तो वहीं गर्माहट के बीच कांग्रेस ने बयान से पूरी तरह किनारा कर लिया। वहीं, पित्रोदा के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने…
Ranchi। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर को ईडी ने बुधवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) से छह दिनों के रिमांड पर ले लिया। ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच इनोवा गाड़ी से दोनों को लेकर ईडी कार्यालय रवाना हुई। ईडी उनसे बरामद हुए 35.23 करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ करेगी। ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर को सोमवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद मंगलावर को कोर्ट में पेश किया था। ईडी कोर्ट ने संजीव लाल और जहांगीर से पूछताछ करने के लिए छह दिनों की रिमांड की…
लोकप्रिय सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में ‘लैनिस्टर’ की भूमिका निभाने वाले अनुभवी ब्रिटिश अभिनेता इयान गेल्डर का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इयान गेल्डर की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने की है। इस खबर के पता चलते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इयान पिछले पांच महीने से कैंसर से पीड़ित थे। इसी लड़ाई को लड़ते-लड़ते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से हॉलीवुड और मनोरंजन जगत में शोक छा गया है। इयान गेल्डर के साथी और सह-कलाकार बेन डेनियल ने मंगलवार…
New Delhi। एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से अपनी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को वापस मंगवाई है। साथ ही कोविशील्ड की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एस्ट्राजेनेका ने साल 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बनाई थी। इसके फॉर्मूले का इस्तेमाल करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में कोविशील्ड नाम से वैक्सीन बनाई थी। एस्ट्राजेनेका ने कुछ दिनों पहले ही कोविशील्ड के कुछ साइड इफैक्ट्स की बात स्वीकार की है। एस्ट्राजेनेका ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बाजार में जरूरत से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए कंपनी ने बाजार से सभी टीके वापस…
Ranchi। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 32 किलो गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के रोहतास निवासी दुलार चंद्र राम, रामगढ़ के मांडू निवासी बबलू कुमार यादव, निखिल कुमार यादव, हेमंत मित्रा, बिनीत कुमार और पश्चिमी दिल्ली निवासी इकबाल खान शामिल है। बुधवार को ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी और कर्मचारी, फ्लाइंग टीम रांची और जीआरपी हटिया के साथ प्लेटफॉर्म तीन पर चेकिंग में लगे हुए थे। चेकिंग के दौरान देखा कि छह व्यक्ति चार ट्रॉली बैग और एक बड़े आकार के बैग के…
Sydney। ‘द टेस्ट’ के तीसरे सीज़न का ट्रेलर बुधवार को जारी हो गया है, जिसमें भारत के खिलाफ आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत और फिर उसके बाद एशेज श्रृंखला के अभियान को दिखाया गया है। आगामी सीज़न में ऑस्ट्रेलियाई टीम के उस दौर को दिखाया जाएगा जिसमें उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता और प्रतिष्ठित एशेज को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ब्रिटेन पहुंच गई थी। फाइनल से कुछ महीने पहले, ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत के खिलाफ घर…
West Singhbhum। पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा) में भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार रात पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के क्रम में जिले के गोईलकेरा और टोंटों थाना क्षेत्र के राजबासा जंगल के पास से 350 पीस डेटोनेटर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के सहायता से सभी डेटोनेटर को विनिष्ट कर दिया गया है। साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम रेरदाकोचा, दिरिबुरी तथा राजाबासा के समीप जंगली क्षेत्र से तीन नक्सल बंकर नष्ट किया गया है साथ ही अभियान…
Betul। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार देर रात मुलताई विकासखंड में आने वाले ग्राम गौला के पास मतदान केन्द्रों से ईवीएम और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया और मतदान दल ने जैसे तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास हुई। यहां एक बस में छह मतदान केंद्रों से मतदान दल…
Giridih। बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदरडीह में मंगलवार को एसएसबी जवानों को लेकर जा रही एसएसटी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि कई जवान घायल हैं। बताया जाता है कि एसएसटी टूरिस्ट बस एसएसबी जवानों को लेकर गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी। बस की तेज रफ्तार होने के कारण बगोदरडीह के पास हाइवे पर बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह सहित कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

