Ramgarh। रामगढ़ जिले के बरकाकाना में बुधवार की रात रामनवमी जुलूस के दौरान माइक को लेकर दो दल आपस में भिड़ गए। झड़प इतनी बढ़ गई की पूजा करने आई बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के अंगरक्षक भी घायल हो गए। इसके बाद यह पूरा मामला हाई प्रोफाइल हो गया। विधायक अंबा प्रसाद ने इसे कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा है कि जब वे खुदका, अपने अंगरक्षकों का और अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखेंगी, तो इस क्षेत्र की जनता का ध्यान कैसे रखेंगी । यह पूरा मामला दल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि…
Author: admin
New Delhi। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोमारियो फारिया ने 58 साल की उम्र में बुधवार को पेशेवर फुटबॉल में अपनी चौंकाने वाली वापसी की है। इससे पहले 2009 में उन्होंने शानदार करियर के बाद फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। 58 वर्षीय फारिया का करियर काफी सफल रहा है। उन्होंने 1994 में ब्राजील के साथ प्रतिष्ठित फीफा विश्व कप जीता। उन्होंने डच दिग्गज पीएसवी और ला लीगा टीम बार्सिलोना के लिए भी खेला। 1994 विश्व कप में, रोमारियो ने पांच गोल किए जिससे सेलेकाओ को प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने में मदद मिली। अपने फुटबॉल करियर में, ब्राज़ीलियाई फुटबॉल दिग्गज ने 1000…
Ranchi। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची बुधवार को पूरी तरह राममय हो गयी। शहर भगवा झंडे से सजा हुआ है। रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। हाथों में बजरंगी झंडा और सिर पर रामनामी लिये भक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए घंटों लाइन में खड़ी दिखी। इन सबके बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तपोवन मंदिर के बारे में मान्यता है कि रामनवमी के अवसर पर यहां ध्वज पूजन के बाद घर पर ध्वज फहराने से परिवार में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती…
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को श्रीरामनवमी पर्व पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए लिखा कि राम, तुम्हारा नाम कंठ में रहे, हृदय, जो कुछ भेजो, वह सहे, दुख से त्राण नहीं मांगू। मांगू केवल शक्ति दुख सहने की, दुर्दिन को भी मान तुम्हारी दया अकातर ध्यानमग्न रहने की। सहनशीलता, दया, कृपा, करुणा, त्याग, साहस और धैर्य के स्वामी प्रभु श्री राम सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करें। रामनवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। जय…
Lohardaga। जिले में रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान बुधवार को डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया और कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवती और एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को राजधानी रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान शहरी क्षेत्र की रियाडा की रहने वाली सोनी (18) के रूप में हुई। वह बाजार समिति के पीछे रहती थी। समाचार लिखे जाने तक एक…
Ahmedabad : अडानी पोर्टफोलियो के तहत सीमेंट और निर्माण सामग्री से जुड़ी प्रमुख कंपनी, अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अंबुजा) ने अपनी वृद्धि की दिशा से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम की घोषणा की है। अंबुजा के प्रवर्तक – अडानी परिवार ने कंपनी में 8,339 करोड़ रुपये का निवेश कर वारंट कार्यक्रम को पूरी तरह से सबस्क्राइब कर लिया है और इस तरह इसके लिए कुल निवेश की राशि 20,000 करोड़ रुपये रही। अडानी परिवार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.6% बढ़ाकर 70.3% कर ली है। इससे पहले, 18 अक्टूबर 2022 को 5,000 करोड़ रुपये का निवेश और 28 मार्च 2024 को 6,661…
Sahebganj। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य नजरूल इस्लाम के खिलाफ साहिबगंज टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साहिबगंज नगर थाना में सदर बीडीओ सुबोध कुमार के बयान पर आचार संहिता उल्लंघन मामले और अमर्यादित भाषा का उपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी (42/24) दर्ज की गयी है। ज्ञातव्य है कि 14 अप्रैल को साहिबगंज स्टेशन चौक पर झामुमो के धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नजरूल इस्लाम ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था…
दंतेवाड़ा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद अब नक्सली बौखला गए हैं।नक्सलियों द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न करने को लेकर भाजपा नेताओं को चेतावनी दी है। नक्सलियों ने चेरपाल में पर्चे भी लगाए हैं। पर्चा चस्पा कर नक्सलियों ने कहा कि प्रचार करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। बता दें कि यह मामला दंतेवाड़ा बारसूर थाना इलाके का है। जहां नक्सलियों के इस पर्चे के बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। नक्सलियों में16 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर विनोद भी शामिल-ज्ञात हो कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर…
Chatra। आज दिन बुधवार को चतरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गईं पांच बच्चियां डूब गईं, जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया सभी बच्चियां हंटरगंज प्रखंड के डाहा गांव की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि सिंचाई के लिए नदी में गड्ढा खोदा गया था। उसी गड्ढे में बच्चियां स्नान करने के लिए उतर गईं। इस दौरान पांच बच्चियां उसमें डूबने लगीं। तीन बच्चियों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान डाहा गांव की शिवानी कुमारी (10) और देवंती कुमारी…
Ranchi। इन दिनों झारखंड राज्य तेज गर्मी की चपेट में है। राज्य का सबसे गर्म गोड्डा जिला है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां सुबह नौ बजे से ही तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जा रही है। यहां का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूर्य की किरणे झुलसा रही हैं। दोपहर में गर्म हवा का असर होने लगा है। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हैं। दोपहर के समय लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि इस बीच राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती धूप से तापमान में बढ़ोतरी…

