टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति विवेक दहिया भी साथ थे। उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की जानकारी दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव कैंसिल किया जा रहा है, क्योंकि विवेक उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। एक्ट्रेस के साथ हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई…
Author: admin
Ranchi। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (10वीं बोर्ड) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा में 90.39 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है। मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,38,398 (90.39 फीसदी) पास हुए हैं। परीक्षा में 2,05,110 परीक्षार्थी (54.20 फीसदी) फर्स्ट डिवीजन जबकि 1,53,733 (40.65 फीसदी) सेकेंड डिवीजन और 19,555 (5.17 फीसदी) थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। एक बार फिर झारखंड की बेटियों ने बाजी मार ली है। परीक्षा में 91 प्रतिशत लड़कियां और 89.7 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94 प्रतिशत…
ईद पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। पहले दो दिन की कमाई देखकर लगा था कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई और अब आठ दिन बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था, लेकिन थिएटर में रिलीज होने के बाद अक्षय-टाइगर की यह एक्शन थ्रिलर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में यह फिल्म कमाई के मामले…
Tehran। इजराइल ने ईरान से कुछ दिन पुराना हिसाब-किताब बराबर करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके हुए हैं। इजराइल के मिसाइल हमले से ईरान बौखला गया है। उसने परमाणु हमले की तैयारी शुरू कर दी है । अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में इजराइल के हमले की जानकारी दी है। फारस न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान के शहर इसाफान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उल्लेखनीय…
Kolkata। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र में हो रही पहले चरण की वोटिंग से पहले सेंट्रल फोर्स के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि गुरुवार रात 42 वर्षीय नीलेश कुमार नीलू नाम के जवान के नाक और मुंह से खून बहने लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह माथाभांगा के बैशगुरी हाई स्कूल में त्वरित प्रतिक्रिया या टीम (क्यूआरटी) के प्रभारी थे। उनका घर बिहार के नवादा जिले में बताया गया है। चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है और…
Lucknow। उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को अभी कुछ घंटे नहीं बीते की ईवीएम खराब होने शिकायतें शुरू हो गयी है। जनपद रामपुर में यह खबर है कि आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अ0जा0), मुरादाबाद, रामपुर तथा पीलीभीत लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान जारी है। मतदान बूथों पर मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। ऐसे में कई बूथों पर ईवीएम के गड़बड़ होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। जनपद मुरादाबाद में बूथ संख्या 166 पर…
Kolkata। पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह से मतदान शुरू हो गया है। राज्य के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है। गर्मी के मौसम के बीच सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए थे । हालांकि मतदान शुरू होने के साथ ही इन तीनों इलाकों से धमकी देने की शिकायत आने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार के कई इलाकों में अपने पोलिंग एजेंट्स को धमकी देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। पार्टी ने…
Madrid। स्पेनिश जिमनास्ट मारिया हेरानज़ की 17 साल की उम्र में मैनिंजाइटिस से पीड़ित होने के बाद अचानक मृत्यु हो गई, स्पेनिश जिमनास्टिक्स फेडरेशन (आरएफईजी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। हेरानज़ के गृहनगर कैबनिलास डेल कैंपो में स्थानीय प्राधिकारी ने भी एक विज्ञप्ति के साथ खबर की पुष्टि की, जिसमें बताया गया, ” मारिया ने भयानक मैनिंजाइटिस के कारण हमें अचानक छोड़ दिया है, जिसने उसे केवल 24 घंटों में हमसे दूर कर दिया, जिससे इलाके में गमगीन उदासी छा गई।” हेरानज़ एक उभरते हुए जिमनास्ट थीं, जिन्होंने हाल ही में नवंबर 2023 में बर्मिंघम (यूके) में आयोजित ट्रैम्पोलिन…
Mullanpur। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ जीत के बाद, मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पीबीकेएस के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की जमकर तारीफ की। आशुतोष ने 28 गेंदों में 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 61 रन बनाए और एक समय 77 रन पर 6 विकेट खो चुकी पंजाब की टीम को शशांक सिंह (41) और हरप्रीत बरार (21) के साथ मिलकर मैच में वापसी दिलाई, हालांकि उनकी बेहतरीन पारी बेकार गई और पंजाब 9 रन से मैच हार गई। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “आशुतोष अविश्वसनीय थे।…
Lucknow। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अ0जा0), मुरादाबाद, रामपुर तथा पीलीभीत में मतदान चल रहा है। यह मतदान शाम को छह बजे तक चलेगा। कई जगहों पर मतदान के लिए लंबी लाइनें लग गयी हैं, तो वहीं कई जगहों पर सुबह के चलते बूथ खाली भी देखने को मिले। कैराना से सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17,22,432 मतदाता करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। आठ…

