New Delhi। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह अपनी फ्रेंचाइजी के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धियां हासिल कीं। गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 172.50 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने पांच चौकों और पांच शानदार छक्के लगाए। गायकवाड़…
Author: admin
Hong Kong। लातविया की पुरुष और अजरबैजान की महिला 3×3 टीमों ने रविवार को यहां पहला फीबा 3×3 ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट जीतने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। हांगकांग में यूनिवर्सलिटी-संचालित ओलंपिक टूर्नामेंट 1 (यूओक्यूटी 1) में पुरूष और महिला दोनों वर्गों में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया है, प्रत्येक वर्ग के विजेता सीधे पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता लातविया ने ऑस्ट्रिया पर 19-14 से जीत के साथ ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की। नौरिस मिज़िस एक बार फिर टीम के स्टार खिलाड़ी थे क्योंकि उन्होंने फाइनल…
Ranchi। रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने रविवार रात सूचना जारी की है, जिसमें 16 अप्रैल को रामनवमी को लेकर अखाड़ों से संध्या में झांकी निकलने, 17 अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा जुलूस और 18 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 16 अप्रैल की ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार को शाम चार बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक…
Suzhou। स्लोवेनिया की जंजा गार्नब्रेट ने रविवार को यहां 2024 आईएफएससी क्लाइंबिंग विश्व कप में महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जीता, जबकि ब्रिटेन के टोबी रॉबर्ट्स ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता। शाओक्सिंग केकियाओ में बोल्डर वर्ग में खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद ओलंपिक चैंपियन ने सीज़न-ओपनिंग लीड प्रतियोगिता जीती। गार्नब्रेट आठ फाइनलिस्टों में से एकमात्र एथलीट थीं जिन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया और विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एक दिन पहले सेमीफाइनल में भी यही उपलब्धि हासिल की थी। चीन की लुओ झिलू ने 44 स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जो विश्व…
Ranchi। भाजपा के संकल्प पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने “संविधान बदलो पत्र” का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र एक छलावे के समान है यह जनता के हितों के लिए संकल्प पत्र नहीं बल्कि देश के संविधान को बदलने के लिए भाजपा द्वारा लिया गये संकल्प का दस्तावेज है। ठाकुर ने रविवार को कहा कि प्रपंच और प्रोपेगेंडा भाजपा की चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है जो वह पिछले 10 सालों से जनता के साथ करते आ रही हैं। लेकिन जनता इस बार उनके छलावे और बहकावे में नहीं आने वाली है।…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गुंडागर्दी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी हार की निश्चितता देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे हैं और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर…
Ranchi। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज के लिए उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश के लिए सर्वसमावेशी संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले शिल्पकार एवं समाज में व्याप्त असमानता को को दूर करने वाले महामानव के रूप में जाने जाते हैं। शोषितों, वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबासाहेब का जीवन हम सभी के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बना…
Lohardaga। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि जो व्यक्ति जेल में है, बेल में है वे मोदी के संकल्प को पूरा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगी। बाबूलाल मरांडी रविवार को ललित नारायण स्टेडियम में लोहरदगा विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सभी एक सौ चालीस करोड़ लोगों की चिंता करते हैं। लेकिन कुछ लोग केवल अपनी चिंता करते हैं। मोदी इलाज की व्यवस्था की पांच लाख तक पूरा इलाज करा सकते…
Asansol : ईसीएल मुख्यालय परिसर में रविवार 14 अप्रैल, 2024 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समीरन दत्ता, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल के साथ आहूति स्वाईं निदेशक (कार्मिक), नीलाद्रि रॉय निदेशक (तकनीकी) (संचालन) तथा आरएस राम संस्थापक सिस्टा/पूर्व महाप्रबंधक कार्मिक, सीआईएल एवं विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सिस्टा एवं एससी/एसटी काउंसिल के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यालय परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि…
Ranchi : बैंक आॅफ इंडिया, रांची अंचल के तत्वावधान में रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आर अंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी। आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, अखिल भारतीय बैंक आॅफ इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्पलॉइज एसोसिएशन झारखंड राज्य इकाई के महासचिव अरुण जॉन प्रबाल, उप महासचिव मनीष नारायण, सहायक महासचिव भरत लाल ठाकुर और उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आनेवाले कई हजार वर्षों…

