Jhajjar। बहादुरगढ़ की रिहायशी कॉलोनी रूहिल रेजिडेंसी में लिव इन रिलेशन में रह रहे यूटयूबर जोड़े ने छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे और उसके लिए शॉर्ट फिल्में भी बनाते थे। एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे । यहां उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छटी मंजिल पर फ्लैट नम्बर 701 किराए पर लिया। जहां वो अपनी टीम के करीब 5 साथियों के साथ रह रहे थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 साल की नंदिनी के तौर पर हुई है। बताया…
Author: admin
Meruth। अखिल भारत हिन्दू महासभा का 109वां स्थापना शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हिन्दू महासभा द्वारा हिन्दू नवर्ष के हिन्दी कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के सान्निध्य में महासभा का 109वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कार्यालय परिसर में हिन्दू महासभा के भगवा ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद सभी महान क्रांतिकारी नेताओं की गाथा का स्मकरण किया गया। हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का…
Ramgarh। रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में की गई है। शनिवार की सुबह रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बिरसा चौक पर एक युवक द्वारा घूम-घूम कर ब्राउन बेचने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे इलाके में छापेमारी की गई। बिरसा चौक, मतकमा चौक और पटेल नगर…
New Delhi। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की रविवार को 133वीं जयंती है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले से ही एक माहौल बना दिया है। शुक्रवार को बाडमेर की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. आम्बेडकर को भारत रत्न न देने के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित और पिछड़ा विरोधी रही है और इसीलिए उसने डॉ. आम्बेडकर को सदैव अपमानित किया और उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। भाजपा के वरिष्ठतम नेता और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जब भी चुनाव आता है – संविधान के नाम…
Kolkata। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर पश्चिम बंगाल के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके चुनाव प्रचार का हिस्सा है। इसमें वह संबोधन कर रही हैं और लोग खूब तालियां बजा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि बंगाल के प्रति भाजपा का भेदभावपूर्ण व्यवहार लोकतंत्र और सहकारी संघवाद का अपमान है। यह मेरा दृढ़ संकल्प है कि जब तक तृणमूल कांग्रेस खड़ी है, जब तक मैं सांस ले रही हूं, मैं अपने…
Tel Aviv। इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध के बीच शुक्रवार को इजराइल पर हिजबुल्लाह ने बड़ा हमला कर दिया है। चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इलाके गैलिली के ऊपर एक साथ 40 से अधिक रॉकेट दागे और इन रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी ली है। लेबनान में ईरान के हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना की तोपों को निशाना बनाते हुए दर्जनों रॉकेट दागे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रॉकेट हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। आईडीएफ के वार…
New Delhi। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन से बाहर होने का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मानसिकता और शरीर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया। रॉय 2.8 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल हुए थे। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मार्च की शुरुआत में प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। उनकी जगह इंग्लैंड और लंकाशायर के बल्लेबाज फिल साल्ट को टीम में शामिल किया गया। रॉय ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को मिस करना एक…
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इंडी गठबंधन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है। ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है।…
Ranchi : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं रांची सांसद संजय सेठ ने पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता करा सभी को पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पैसे और परिवार के लिए इंडी गठबंधन…
रांची : पंजाब नैशनल बैंक के रांची मंडल के प्रमुख प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय रांची तथा इसके अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं में शुक्रवार 12 अप्रैल, 2024 को बैंक का 130वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मंडल प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक ने अपनी स्थापना के पश्चात सफलतापूर्वक दृढ़ता के साथ 129 वर्षों की लंबी सफर तय की है और इस महान संस्था को आगे बढ़ाने में अपने ग्राहकों को उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया।…

