Washington। अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने गुरुवार देररात कहा कि इजराइल गाजा में सहायता के लिए इरेज क्रॉसिंग खोलने पर सहमत हो गया है। यह कदम एन्क्लेव में गंभीर मानवीय संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बढ़ती निराशा को कम करने के उद्देश्य से प्रतीत होता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सरकार ने बाइडेन प्रशासन के इस बयान पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यह बयान राष्ट्रपति बाइडेन की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ तनावपूर्ण फोन कॉल के कुछ घंटों बाद आया। कॉल के दौरान बाइडेन ने इजराइल से कहा कि भविष्य में समर्थन…
Author: admin
Varanasi। मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर में शुक्रवार भोर दर्शनार्थियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। संयोग ही रहा कि पुलिस ने सभी 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। जिस समय हादसा हुआ ज्यादातर श्रद्धालु सो रहे थे। पुलिस ने न केवल यात्रियों की जान बचाई वरन उन्हें नाश्ता पानी भी कराया। जिसकी सोशल मीडिया में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार झारखंड के दुमका से 70 दर्शनार्थी बस से अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रहे थे। भोर में लगभग 3 बजे बस जैसे ही महेशपुर पहुंची अचानक उसमें आग लग गई। बस में आग देख…
Kampala। युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) ने 19 अप्रैल से 2 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होने वाले टी20 महिला विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच लॉरेंस सेसेमातिम्बा ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जेनेट मबाबाज़ी को कप्तान और रीता मुसामाली को उप कप्तान चुना है। युगांडा की टीम क्वालीफायर में विश्व कप के लिए जगह बनाने की कोशिश करेगी जिसमें वे श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, थाईलैंड और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप ए में हैं। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड, नीदरलैंड, वानुअतु और जिम्बाब्वे…
Khunti। जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में लोकसभा चुनाव के कों लेकर गठित कोर कमेटी और प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ने की। गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बने, इसलिए 400 पार का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। कार्यकर्ताओं के लिए इससे बड़ा अभी कोई कार्य नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यवृत लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को तन-मन से खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा…
Palamu। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने गुरूवार को कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने तीन दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंच रहे हैं। पांच से सात अप्रैल तक उनका यहां ठहराव होगा। पलामू लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को मरांडी जी संबोधित करेंगे एवं पलामू-गढ़वा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को बूथ जीतने का मंत्र भी देंगे। 76 डालटनगंज विधानसभा में शुक्रवार को पूर्वाहन 10.30 बजे से मेदिनीनगर स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में…
Dumka। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तकनीक के इस्तेमाल से फेक न्यूज, डीप फेक वीडियो का उपयोग कर भ्रामकता फैलाई जाने की संभावनाओं पर सक्रियता से ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी जिलों में कार्यरत मीडिया मॉनिटरिंग सेल प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करें और भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसी खबरों को प्रसारित होने से रोकने के लिए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का तत्काल फैक्ट चेक करें। पोस्ट का पूर्वानुमान लगाते हुए संभावित भ्रामक खबरों की रोकथाम की दिशा में सख्ती से कार्रवाई आवश्यक है।…
Lohardaga। किस्को और पेशरार प्रखण्ड क्षेत्र के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। तिसिया,हुटाप,सेमरडीह,बानपुर,पेशरार क्षेत्र की जंगल सुलग रही है। दिन में धुंआ और रात में जंगल लाल नजर आ रही है। वन विभाग द्वारा आग को बुझाने का भरपूर कोशिश की जा रही है। लेकिन एक ओर आग बुझाइ जा रही हैं, तो दूसरी ओर ग्रामीण महुआ चुनने के लिए आग लगा रहे हैं। वन विभाग के कर्मी आग बुझा कर आते हैं। विभाग के कर्मियों के वापस लौटते ही पुनः जंगल लहलहाती नजर आती है। रात दिन आग बुझाने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है।…
Bhopal/Khandwa। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज (गुरुवार को) खंडवा दौरे पर रहेंगे। वे यहां भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे मध्यप्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोहन भागवत शाम 6 तीर्थनगरी खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत नर्मदा के किसी प्रकल्प को लेकर यात्रा पर हैं। कुछ दिन पहले भेड़ाघाट, अमरकंट की यात्रा पर थे। इसी क्रम में वे गुरुवार को देवास के नेमावर स्थित नर्मदा के घाटों का दर्शन करेंगे। इसके बाद सिद्धेश्वर महादेव…
Jabalpur। अभिभावकों को दुकान विशेष से कॉपी-किताबें, यूनिफार्म, जूते, टाई, बैग आदि खरीदने के लिये बाध्य करने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम के तहत जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के आधार पर 16 और स्कूलों पर मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फ़ीस एवं अन्य विषयों का विनियमन) अधिनियम-2017 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इस प्रकार अब ऐसे निजी स्कूलों की संख्या 34 हो गई है जिनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा इस अधिनियम के विरुद्ध कर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । प्राप्त जानकारी के…
Raipur। इस बार छत्तीसगढ़ के लोकसभा के चुनावी मैदान में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान और नाराज समोसा बेचने वाले कवर्धा के रहने वाले अजय पाली भी है । पाली ने नींबू मिर्च की माला पहनकर 3 अप्रैल को राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र भरा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली ने कहा कि हम कोई भी शुभ काम करते हैं तो नींबू मिर्ची की माला घर-दुकान में जरूर लगाते हैं। यह हमारी आस्था का प्रतीक है।इसी वजह से मैं भी नींबू मिर्च का माला पहनकर आया हूं।मैं दोनों प्रमुख पार्टियों को…

