Godda : अदाणी पावर प्लांट के रैयतों और प्लांट के आस-पास के गांवों में रहने वाले गोड्डावासियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोले जा रहे अदाणी स्कूल निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कर जमीन समतलीकरण का काम शुरू किया गया। समतलीकरण के काम की शुरुआत अदाणी पावर प्लांट के स्टेशन हेड रमेश झा और आॅपरेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती ने नारियल फोड़ कर किया। अदाणी विद्यालय का निर्माण मोतिया मौजा स्थित रानीटिकर गांव के समीप किया जा रहा है। अदाणी द्वारा इस स्कूल का निर्माण तकरीबन साढ़े तीन एकड़ जमीन पर किये जाने की…
Author: admin
Jaipur। अप्रैल का महीना ग्रह नक्षत्र की दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि अप्रैल के महीने में बड़े-बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसके साथ ही अस्त हुए ग्रह उदय होने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पडऩे वाला है। वहीं, अप्रैल के महीने में कई बड़े योग का भी निर्माण होने जा रहा है। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ग्रह एक निश्चित समय में अपना राशि परिवर्तन करते है। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने से राशियों के पर तो असर…
Godda। जिले के ठाकुर गंगटी प्रखंड अंतर्गत महुआरा में करंट लगने से अरुण मंडल और कार्तिक यादव की मंगलवार रात मौत हो गई। मामले को लेकर गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
New Delhi। देश की अग्रणी एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने स्टडी एब्रॉड अभियान के अंतर्गत विदेश में पढ़ने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये की ग्लोबल आइकंस स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप वह विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं, जो अमेरिका, यूके और कनाडा में 1,000 से ज्यादा अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहते हैं। फिजिक्स वाला के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मयंक शर्मा ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि ऐसे विद्यार्थी https://www.acadfly.com पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद विद्यार्थियों को संपूर्ण सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है।…
Taipei। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के…
Phuket। चीन के ली फैबिन मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) विश्व कप में दो स्वर्ण और एक नए विश्व रिकॉर्ड के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कुल 312 किग्रा (क्लीन एंड जर्क में 166 किग्रा और स्नैच में 146 किग्रा) के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। ली ने स्नैच में दो स्वर्ण जीते। संयुक्त राज्य अमेरिका के हैम्पटन मॉरिस (176 किग्रा) के नए विश्व रिकॉर्ड के साथ क्लीन एंड…
Taipei। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव 4 मापी गई। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी, ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी,…
Ranchi : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड, भारत की अग्रणी एकीकृत विद्युत उपयोगिता ने वित्त वर्ष ’24 में 31 मार्च तक 34.39 एमएमटी के रिकॉर्ड कोयला उत्पादन के साथ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित अपनी पांच परिचालन कैप्टिव कोयला खानों से शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पार कर गया है और 48.21 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ। यह जानकारी मंगलवार को एनटीपीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिमेष जैन ने रांची मुखालय में पत्रकारों से साक्षा किया। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष ’24 में 34.15 एमएमटी का…
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा कि कोई भी दौलत इनकी आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती। कावेरी, उनकी सबसे छोटी पोती और परिधि और करण अदाणी की तीसरी बेटी हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है। ये तस्वीर नई अदाणी ग्रीन गैलरी के दौरे पर लंदन साइंस म्यूजियम में ली गई है। हाल ही में एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा था कि अपनी पोतियों के साथ समय बिताना उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देता है। गौतम…
Ranchi। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनों पक्षों एनडीए और इंडी गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी गठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। वाजपेयी ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। उन्होंने कहा कि जनता के लूटे पैसे को पाई-पाई वापस कराना यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने…

