Lahore। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। पाकिस्तान आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। तीनों मैच क्रमशः 10, 12 और 14 मई को डबलिन के कैसल एवेन्यू में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 12 मैचों की तैयारी का हिस्सा है। पाकिस्तान के आयरलैंड रवाना होने से पहले, न्यूजीलैंड पांच टी20 मैच खेलने के लिए अप्रैल में पाकिस्तान पहुंचेगा, जिसका पहला मैच 18 अप्रैल को होगा। अंतिम मैच 27 अप्रैल को होगा। इसके बाद,…
Author: admin
New Delhi। प्रतिष्ठित भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए ‘गोल्डन ब्वाय’ नीरज चोपड़ा को भारत का ध्वजवाहक नहीं मानने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के फैसले पर सवाल उठाया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, आईओए ने शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का ध्वजवाहक और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम को ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए शेफ डे मिशन के रूप में नामित किया था। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर नीरज को ध्वजवाहक…
Wuhan। चीन की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के पूर्व मुख्य कोच ली टाई पर गुरुवार को मध्य चीन के हुबेई प्रांत के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ जियानिंग में मुकदमा चलाया गया। सिन्हुआ के अनुसार, ली पर राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करने के साथ-साथ स्थानीय फुटबॉल क्लबों के लिए काम करने के दौरान रिश्वत देने और लेने का आरोप लगाया गया था। अभियोजकों के अनुसार, 2019 से 2021 तक, ली ने राष्ट्रीय टीम और राष्ट्रीय चयन टीम के मुख्य कोच के रूप में अपने पदों का लाभ उठाते हुए, राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों…
Ahmedabad। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने राजस्थान के जैसलमेर के देवीकोट में एक 180 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट चालू कर दिया है। इस प्लांट का सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ 25 साल का विद्युत खरीद समझौता (पीपीए) है। 180 मेगावाट का सोलर प्लांट प्रतिवर्ष लगभग 540 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा, जो 1.1 लाख से अधिक घरों को बिजली देगा और लगभग 0.39 मिलियन टन सीओ2 उत्सर्जन कम करेगा। प्लांट में नेक्स्ट जनरेशन के बायफेसियल सोलर पीवी मॉड्यूल लगाए गए हैं जो सूर्य की रोशनी को दोनों तरफ से ग्रहण कर सकते हैं। साथ…
Ujjain। देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। परम्परा के अनुसार, आज (रविवार) फाल्गुन पूर्णिमा पर देश में सबसे पहले उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में होलिका दहन होगा। वहीं, सोमवार को धुलेंड़ी का पर्व भी देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में ही मनाया जाएगा। दरअसल, देश में सभी पर्वों की शुरुआत भगवान महाकालेश्वर के मंदिर से ही होती है। यहां सभी पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं और यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी आज फाल्गुन पूर्णिमा पर…
Jaipur। बस्सी थाना इलाके के बैनाड़ा में शनिवार शाम केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद लगी आग से हुआ। मृतकों के परिजनों-ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है। परिजन मुआवजा, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री को बंद करने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस- प्रशासन के अधिकारी समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। रविवार सुबह समाचार लिखे जाने तक शव उठाने पर सहमति नहीं बन…
Moscow। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में कम-से-कम 133 लोगों की मौत हो गई जबकि 140 लोग घायल हुए। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार बंदूकधारियों को यूक्रेन की तरफ भागते हुए पकड़ा गया। जबकि यूक्रेन ने इस हमले में उसका हाथ होने से साफ इनकार किया है। शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।…
Ranchi। होली पर्व को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर आठ हजार 820 जवान की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। इसमें 4500 अतिरिक्त बल और 4320 होमगार्ड के जवान शामिल है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 24 जिलों में कानून-व्यवस्था के लिए जैप, आईआरबी सहित अन्य बलों की तैनाती की है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। आईजी अभियान ने इससे संबंधित आदेश शनिवार को जारी कर दिया है। साथ ही रांची, हजारीबाग, गिरिडीह,…
Ranchi। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-झामुमो-राजद के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत, आत्म निर्भर…
Ranchi। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास एक व्यक्ति की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम का नाम बजरुद्दीन उर्फ छोटू बताया जा रहा है। वह कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार वह पत्नी के साथ चर्च रोड कपड़ा मंडी में खरीदारी कर रहा था। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे राज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मूल…

