Author: admin

Bangluru। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिल रही थी, इसलिए उनके गेंदबाजों ने धीमी गेंदबाजी की। केकेआर ने शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर इस आईपीएल में घर से दूर जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी बन गई। श्रेयस अय्यर ने पारी में 162.5 के स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी…

Read More

New Delhi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री (द्वय) चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट कर इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह समारोह राष्ट्रपति भवन…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषी शाहरुख हुसैन और मो. नईम को उम्रकैद कि सजा हुई है। हम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही सरकार से आग्रह करते हैं कि हाई कोर्ट में सरकार अपील करे कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा हो। आरती कुजूर प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। आरती ने कहा कि झारखंड की बेटियों की इज्जत लूटने और जान लेने पर उतारू लोगो को फांसी की सजा हो। पेट्रोल छिड़क कर अंकिता की हत्या हुई थी। इस तरह…

Read More

Ranchi। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच संगठन व लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने चुनाव में हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन देने के साथ जीत की शुभकामनाएं दी। कालीचरण ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विधानसभावार विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। कमियों को चिह्नित कर उसे दूर करने की रणनीति भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि पिछली गलतियों से सीख लेकर इस चुनाव को पूरी शक्ति और सतर्कता के लड़ा जाएगा। इस बार के…

Read More

Ranchi। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर झारखंड में आईटी से संबंधित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर को शुक्रवार को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार से ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप एवं पोर्टल से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी ऐप तथा पोर्टल से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सुविधा होगी। नेहा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से मतदाता को लक्षित करने एवं शहरी मतदाताओं को इसकी जानकारी देते हुए उन तक पहुंच बनाते हुए…

Read More

Ranchi। राज्य में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 13 मई से शुरू होगा। रांची लोकसभा सीट के लिए छठे फेज में 25 मई को मतदान होगा। रांची लोकसभा में छह विधानसभा आते हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 की तुलना में 2024 में 2.5 लाख मतदाता बढ़े हैं। 2019 के चुनाव में 19 लाख 10 हजार 927 वोटर्स थे। इसमें 9 लाख 98 हजार 370 पुरुष जबकि 9 लाख 12 हजार 504 महिला और 53 अन्य वोटर थे। इस चुनाव में 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वर्ष 2019 में 18 से 24 वर्ष के 2 लाख 44 हजार 559…

Read More

Ranchi। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ रामटहल चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। इस अवसर पर खड़गे ने चौधरी को लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की गारंटियों और कांग्रेस के जरिये उठाई जा रही जातिगत जनगणना के बारे में आम…

Read More

Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज तक महागठबंधन के द्वारा झारखंड में सिर्फ तीन उम्मीदवारों की घोषणा पर तंज करते हुए कहा है कि महागठबंधन के पास उम्मीदवारों का टोटा है। महागठबंधन के नेता डूबती नाव की सवारी से बचते दिख रहे हैं। इसलिए अभी तक सिर्फ तीन नाम की घोषणा हुई। प्रतुल ने कहा कि इसके उलट एनडीए गठबंधन से अब तक सारे उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और सब प्रचार कर रहे हैं। 11 उम्मीदवारों की घोषणा तो एक माह पूर्व ही हो गई थी। प्रतुल ने शुक्रवार को कहा कि सत्ताधारी गठबंधन…

Read More

East Champaran। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव में गुरुवार देररात पति ने पत्नी और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति इद्दु मियां फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों से वारदात की सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पति का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे आगबबूला इद्दु ने सो रही पत्नी आफरीन खातून, पुत्री अबरुन खातून, शबरुन खातून व सहजादी खातून का धारदार हथियार से गला…

Read More

Raipur। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार की देर शाम को जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 3 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी…

Read More