Chatra। जिले के वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के केडिमो पोस्ट में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवान निहाल सिंह ने बुधवार सुबह अपने सर्विस रायफल खुद को गोली मार ली। निहाल सिंह ने आत्महत्या क्यों की है, इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि आंशका जतायी जा रही है कि पारिवारिक कलेश की वजह से जवान ने आत्महत्या की है। मृतक जवान मूल रूप से राजस्थान के दौसा का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर वशिष्टनगर जोरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की…
Author: admin
New Delhi। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम से जाना जाएगा। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार रात इसकी घोषणा की और यह 2008 में अपनी स्थापना के बाद से इसके नाम में पहला बदलाव है। यह घोषणा आरसीबी द्वारा चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, हाल ही में डब्ल्यूपीएल चैंपियन स्मृति मंधाना और पुरुष और महिला दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। इवेंट में, आरसीबी ने कर्नाटक और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को अपने हॉल ऑफ फेम के तीसरे…
Dubai। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए निलंबित कर दिया गया है। हसरंगा ने पिछले साल इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला के तीसरे वनडे के दौरान, हसरंगा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कार्मिक के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने” से संबंधित है।…
Hazaribagh। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के सहयोग से तनाव मुक्त जीवन जीने की कला विकसित करने की विधि विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य संरक्षक आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे और संरक्षक के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद उपस्थित थे। शुरुआत में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने इस वेबिनार के लिए विज्ञान विभाग को बधाई दी और कहा कि वाकई आज कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव साये की तरह हो गया है, जिसे…
Khunti। लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया है। मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान किसी राजनीतिक दल-अभ्यर्थी द्वारा अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य मामलों की गतिविधियों के संचालन एवं निगरानी का कार्य करेगी। इसे लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की कार्य प्रणाली एवं कार्य दायित्वों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। एमसीएमसी सूचना भवन, जिला…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को सीता सोरेन के झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत किया है। मरांडी ने कहा कि झामुमो छोड़ने के फैसले पर सीता सोरेन ने अपने ससुर और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के नाम जो मार्मिक पत्र लिखे हैं, उसमें उनकी पीड़ा, दर्द स्पष्ट झलक रहा है। मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन अपनी पार्टी और परिवार के सदस्यों से वर्षों से प्रताड़ित हो रही थीं। मरांडी ने कहा कि अपमान सहने की भी एक सीमा होती है। सीता सोरेन शिबू सोरेन की बड़ी बहू और स्व. दुर्गा सोरेन की…
Ranchi। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीता ने झामुमो के अध्यक्ष और अपने ससुर को एक पत्र लंबा पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री न बनाये जाने से जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीता सोरेन नाराज चल रही हैं। सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने झामुमो के अध्यक्ष और अपने ससुर शिबू सोरेन (गुरुजी) को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में आदरणीय संबोधन के…
Patna। राज्य के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया घाटी के पास मंगलवार को एक पिकअप वैन 10 फीट गड्ढे में गिर गई। घटना में पिकअप वैन पर सवार 25 लोग घायल हो गये। घायलों में 13 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पिकअप वैन देवघर से पांच बच्चों का मुंडन संस्कार कर मंगलवार को वापस जा रही थी। पिकअप वाहन में बांस-बल्ले से डबल छत बना हुआ था, जिसमें 40 लोग सवार थे। गति तेज और बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण पिकअप का आगे का एक चक्का खुल गया,…
Buenos Aires। लियोनेल मेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में अर्जेंटीना के आगामी मैत्री मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे, इसकी पुष्टि सोमवार को अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने की। मेसी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अर्जेंटीना के मैचों में नहीं खेलेंगे। अर्जेंटीना को 26 मार्च को लॉस एंजिल्स में कोस्टा रिका का सामना करने से पहले शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में अल साल्वाडोर के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलना है। पिछले हफ्ते सीओएनसीएसीएएफ चैंपियंस कप में नैशविले पर मियामी की 3-1 की जीत के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद मेसी ठीक नहीं हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में नहीं खेल पाएंगे। मेसी, जिन्हें…
McAllen (Texas)। टेक्सास के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान अमेरिका-मेक्सिको सीमापार करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने वाले कानून पर रोक लगा दी है। जस्टिस सैमुअल अलिटो ने इस मुकदमे की सुनवाई की। उन्होंने इस कानून पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कानून के भविष्य पर जल्द फैसला लिया जाएगा। इस आदेश के बाद अवैध रूप से अमेरिका-मेक्सिको सीमापार करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने की टेक्सास की योजना को योजना को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट आप्रवासन पर रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट के ताजा कदम…

