Nagpur। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अ. भा. प्रतिनिधि सभा का आयोजन 15 से 17 मार्च तक नागपुर के रेशिम बाग में हुआ। इसमें प्रमुख रूप से अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर प्रस्ताव पारित हुआ है। इस प्रस्ताव के जरिए संघ ने श्रीराम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले राम भक्तों और मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दिया है। रा. स्व. संघ स्पष्ट तौर पर कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्र के पुनरुत्थान का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के साथ ही अब संघ राम राज्य की कल्पना को साकार…
Author: admin
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हमारी लड़ाई लंबी है और हमें अभी बहुत ताकत की जरूरत है। हेमंत सोरेन हमारे साथ नहीं हैं। गठबंधन मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से हम लोग कर रहे हैं। कल्पना सोरेन भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर मुंबई से लौटने के बाद सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। वह गठबंधन के तहत झामुमो की ओर से भाग लेने गई थीं। उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा से अभी हमारी उम्मीदवारी तय नहीं हुई है। पार्टी जो…
Ranchi। राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज दोपहर बाद अचानक बदल गया और बारिश होने लगी। राज्य के के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिजली कड़की. तेज हवाओं की वजह से राजधानी की सड़कों पर कई पेड़ गिर गये। बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल हो गयी। दिन में ही मौसम का मिजाज बदल गया था। करीब तीन बजे घुप अंधेरा छा गया।तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी। इसके साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी पीटी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत करते मुख्य सचिव एल खियांग्ते को पत्र लिखा है। साथ ही इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। मरांडी ने पत्र लेटर में कहा है कि 17 मार्च को जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें पेपर लीक की तमाम खबरें सामने आई हैं। कुछ छात्रों द्वारा उन्हें गए मेल में पेपर बुकलेट संख्या और ओएमआर उत्तर पुस्तिका संख्या असमान पाई गई है एवं इस सम्बन्ध में सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं विजुअल मीडिया में प्रकाशित हुआ है। बार-बार परीक्षा रद्द करने…
Tandwa। ईआर-2 आईआरएसएम बैडमिंटन 2024 टीम चैंपियनशिप का समापन शानदार रहा । 14 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों ने असाधारण प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुष टीम चैंपियनशिप फाइनल में एनटीपीसी कनिहा और एनटीपीसी बोंगाईगांव के बीच मुकाबला हुआ। टीमों ने पूरे मैच के दौरान उल्लेखनीय कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। अंतत: एनटीपीसी कनिहा विजयी रही और उसने एनटीपीसी बोंगाईगांव को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस बीच, महिला टीम चैंपियनशिप फाइनल में एनटीपीसी बोंगाईगांव का मुकाबला एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा से हुआ।…
Kolkata। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार सुबह गार्डनरीच दुर्घटनास्थल का दौरा किया। गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री के माथे पर गहरी चोट लग गई थी। उनके माथे और नाक पर कुल चार टांके लगे हैं और पट्टी भी बंधी है। उसी हालत में वह दुर्घटनास्थल पर पहुंची हैं। कोलकाता दक्षिण की सांसद माला रॉय भी गार्डनरीच में उनके साथ थीं। ममता ने यहां घूम-घूम कर लोगों से बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में खबर ली है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद ममता ने कहा, ””यह बहुत सघन इलाका है। मंत्री पूरी रात यहां मौजूद रहे। कुछ प्रमोटर अवैध…
Ranchi। रांची प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह 23 मार्च को आयोजित किया जायेगा। प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को बताया कि मिलन समारोह दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 तक चलेगा। बिना एंट्री कूपन के किसी की भी एंट्री नहीं होगी। एंट्री कूपन 20 मार्च तक प्रेस क्लब के कार्यालय से सदस्य ले सकते हैं।
New Delhi। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत केजरीवाल को समन जारी किया था। आम आदमी पार्टी ने बयान में ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है। दरअसल यह दूसरा मामला है जिसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। ईडी ने रविवार को केजरीवाल को पहली बार एक साथ दो समन भेजे। इसमें जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को…
New Delhi। देश में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता प्रचार में कूद गए हैं। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए धुआंधार दौरा शुरू किया है। वो आज तीन तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सबसे पहले सुबह 11:30 बजे तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा…
New Delhi। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और कई खिलाड़ियों के लिए, यह कैरेबियन और यूएसए में जून में होने विश्व कप के लिए तैयारी के रूप में काम करेगा। हमेशा की तरह आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलिया का मजबूत प्रतिनिधित्व है जिसमें कुछ बड़े नाम भी लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन (आरसीबी), ग्लेन मैक्सवेल (आरसीबी), मिशेल स्टार्क (केकेआर), नाथन एलिस (पंजाब किंग्स), मिशेल मार्श (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स), झाय रिचर्डसन (दिल्ली कैपिटल्स), एडम ज़म्पा (राजस्थान रॉयल्स), टिम डेविड (मुंबई…

