Ranchi। हार्स ट्रेडिंग मामले में रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज मामले में अनुसंधानकर्ता की ओर से साक्ष्य की कमी बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में दाखिल किए जाने के मामले में गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद्र ठाकुर को शनिवार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अपर सचिव को 16 मार्च को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है। राज्यसभा चुनाव-2016 में हुए हार्स ट्रेडिंग मामले में अनुसंधानकर्ता ने जनवरी 2024 में क्लोजर रिपोर्ट दायर करते हुए इस केस को बंद करने का आग्रह एसीबी कोर्ट…
Author: admin
Ranchi। कांग्रेस के नाराज विधायक बिरसा चौक स्थित होटल रासो में शनिवार को आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इनमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। इस बीच मंत्री बसंत सोरेन नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे हैं। विधायक सोना राम सिंकू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। हल तो निकालना पड़ेगा। यदि हाईकमान चाहेगा तो वह कुछ भी संभव है। पहले भी चारों मंत्रियों को…
Ranchi। पीएम जनमन योजना से झारखंड में अब तक 26,512 पीवीटीजी परिवार का सर्वेक्षण कार्य करा लिया गया है। इनमें 18,739 लाभुकों को पंजीकृत किया गया है और 6,870 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दे दी गयी है। आवास विहीन आदिम जनजाति परिवार को इस योजना से पक्का आवास देना है। ग्रामीण विकास विभाग स्वीकृत लाभुक को दो लाख रुपये की सहायता राशि आवास निर्माण के लिए दे रहा है। इसके अतिरिक्त मनरेगा से अकुशल मजदूरी 27000 रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए जायेंगे। यह योजना 60:40 के अनुपात में केंद्र सरकार के सहयोग से की…
West Singhbhum। जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया, जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया। इसके अलावा गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वन ग्राम हुसिपी के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में पांच केजी का…
Koderma। देश के मजदूरों, किसानों और आम जनता के जीवन जीविका पर केंद्र सरकार की नीतियों के विनाशकारी हमले, किसानों पर हो रहे दमन और तानाशाही शासन के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन और स्वतंत्र फेडरेशनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोडरमा जिला में असर देखा गया। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन के बैनर तले जिला में सभी 751 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका रहा। झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन भी हड़ताल में हुआ शामिल, जिसके कारण दर्जनों स्कूल में मिड डे मील पर प्रभाव पड़ा. झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले सैकड़ों निर्माण…
Dhanbad। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला के श्रम नियोजन कार्यालय प्रांगण में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय रोजगार मेला में 08 हजार महीना से लेकर 50 हजार रुपये तक की नौकरी पाने का अवसर दिया गया है। 3552 पदों के लिए आयोजित इस रोजगार मेले में लगभग दो दर्जन युवकों का चयन होंडा कंपनी में हुआ। जिन्हे सनब्राईट मेन पावर सोल्यूशन की तरफ से ऑफर लेटर प्रदान किया गया। चयनित…
Khunti। कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनसुली पंचायत के हेसला मोड चांपी गिरजाघर के पास शुक्रवार को हाईवा और टर्बो ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में टर्बो पर सवार चालक और मजदूर हैं। मृतकों की पहचान सिलादोन निवासी टर्बो चालक दिनेश पाहन, सिरका पहान, पंकज मुंडा और चेरवादाग निवासी शनिचरवा बाखला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बालू लोड टर्बो लोधमा की ओर जा रहा था। इस बीच घने कोहरे के कारण लोधमा हुटार सडक पर चांपी हेसला मोड़ के पास चिप्स लदा हाईवा और टर्बो में सीधी भिड़ंत हो…
Ranchi। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष दूसरे दिन शुक्रवार को रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के नेतृत्व में उपवास रखा। कार्यक्रम में विशेष रूप से रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति भी शामिल हुई। मौके पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनता ने पांच साल के लिए बहुमत दिया था और वह साढ़े तीन करोड़ जनता के घर-घर तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी को देखते हुए भाजपा और केंद्र सरकार की ओर साजिश के…
Ranchi। राज्य में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हुआ। इसके बाद नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री-चम्पाई सोरेन- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों का आवंटित नहीं है। आलमगीर आलम- ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग। सत्यानंद भोक्ता- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग उद्योग विभाग। डॉ. रामेश्वर उरांव- वित्त विभाग योजना एवं विकास विभाग वाणिज्य…
Ranchi। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से एक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार के मंसूबे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बांड पर दिया गया फैसला मोदी के चिर परिचित सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है। इससे कॉरपोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो…

