पूर्वी चंपारण।आगामी 26,फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेगे। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए।डीआरएम सीतामढ़ी के रास्ते विंडो इंस्पेक्शन करते हुए रक्सौल पहुंचे,जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म, माल गोदाम, यात्री प्रतीक्षालय, आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने माल गोदाम का फूट ओवरब्रिज से निरीक्षण किया।इसके बाद, वे अपनी टीम के साथ स्टेशन के बाहर आये और स्टेशन परिसर…
Author: admin
Giridih। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आगमन पर सहायक अध्यापक महासंघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को वेतनमान से संबंधित मांगों को पूरा करने का संकल्पित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक अध्यापकों के साथ जो भी वादे किए थे, मैं उनके हर अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास निश्चित रूप से करूंगा। मांग पत्र में मुख्य मांगें, राज्य के सभी 62 हजार सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाय। ईपीएफ कल्याण कोष का लाभ सभी सहायक अध्यापक को…
Chatra। पुलिस ने मंगलवार को टीपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का आठ गोली, 7.62 एमएम का तीन गोली, टीपीसी का 14 लेटर पैड पर्चा, कोयला कारोबारी का मोबाइल नंबर लिखा नोट बूक, लेवी वसूली के 22500 रुपये नकदी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मुरपा निवासी इरफान अंसारी उर्फ तूफान, रांची के मैक्लूस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां निवासी शोभित शर्मा उर्फ राजा उर्फ अभिषेक और खलारी थाना क्षेत्र के जमुनाघौड़ा निवासी संदीप लोहरा उर्फ बलवन्त शामिल हैं। इरफान अंसारी पिपरवार थाना क्षेत्र…
Giridih। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण में अगले तीन महीनों में नौ लाख और बेघरों को आवास दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण राज्य के गरीब पिछड़े, दबे कुचले आदिवासी मूलवासियों को आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षणिक स्तर पर विकसित करने के संकल्प के साथ राज्य का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले के 35 840 लाभुकों…
Ranchi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आएंगी। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी। इसके बाद वे कांके प्रखंड अंतर्गत चेरी-मनातू स्थित विवि के नये परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। यहां से वे अपराह्न तीन बजे दिल्ली लौट जायेंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा रांची दौरा होगा। इससे पूर्व वे वर्ष 2022 में रांची और बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गयी थीं। इसके बाद वर्ष…
Dhanbad। महुदा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया है। छापेमारी में कुल 198 लीटर शराब बरामद हुआ है, जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है। धनबाद उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि महुदा का रहने वाला छोटू महतो अपने आवास से नकली विदेशी शराब का कारोबार चला रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। हालांकि छापेमारी की भनक लगने के बाद छोटू माहतो मौके से भागने में कामयाब…
Ranchi। प्रदेश भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार से आरंभ हुआ। इस अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 20 से 24 फरवरी तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रदेश के प्रमुख नेता प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जाकर कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। प्रसाद ने कहा कि 20 फरवरी को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के कार्यशाला में नीलकंठ सिंह मुण्डा एवं नंदजी प्रसाद शामिल हुए। 21 फरवरी को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में दुर्गा मराण्डी एवं विवेक विकास, धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सत्यनारायण सिंह एवं बारी…
Mahagama। अदाणी फाउंडेशन ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महागामा प्रखंड के मधुचक और घाट गोरदहिया गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के लिए सुविधा मुहैया कराई गई। डॉक्टरी जांच के बाद फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराया गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अधिकतर ग्रामीण बुखार, सर्दी, जुकाम, दस्त, पेट में दर्द आदि जैसी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचे।…
Asansol : सोमवार को संक्तोरिया स्थित ईसीएल के झालबगान स्टेडियम में कोल इंडिया इंटर कंपनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। बता दें कि इसमें मेजबान ईसीएल और एससीसीएल सहित कोल इंडिया लिमिटेड व उसकी अनुषंगी कंपनी भाग ले रहीं हैं। टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन संक्तोरिया के झालबगान स्टेडियम एवं मुगमा क्षेत्र के प्रभात स्टेडियम मे किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं द्वारा निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि रॉय की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में…
Chatra। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि समाज के अंदर सबसे ज्यादा देवी मां की ही पूजा-अर्चना की जाती है। संसार में मां का अलग और महत्वपूर्ण स्थान है। चाहे वो भगवान रूपी देवी मां हो या मनुष्य को जन्म देने वाली मां हो, मां सदैव पूजनीय एवं वंदनीय होती हैं। इसी प्रकार मां भद्रकाली के पूजन से हम सभी लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने आज चतरा जिला के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी…

