Khunti। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि राज्य में पहली बार अबुआ आवास योजना की शुरुआत खूंटी जिले से हो रही है। इस योजना के लाभुकों को तीन कमरे वाला आवास दिया जायेगा। इसमें लाभुक को दो लाख की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को तोरपा के एनएचपीसी मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य के 20 लाख जरूरतमंदों को तीन कमरों वाला आवास उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार के माध्यम से गांव के…
Author: admin
Ranchi। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार करप्शन में लिप्त है। मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल-अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार, लूट को जड़ से समाप्त करने के लिए हुआ है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष…
Chanho : आज दिन मंगलवार को वेंचर स्किल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शाखा मैदान रांची में खेले गए एक लीग मैच में बाघवार क्रिकेट अकादमी की टीम ने संत माइकल स्कूल की टीम को एक तरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस बाघवार अकादमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इस टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए संत माइकल रांची की टीम को 27 ओवरों में सभी विकेट खोकर 158 रनों पर रोक दिया । संत माइकल टीम के कप्तान हर्षित…
Ranchi : बैंक आॅफ महाराष्ट्र ने अंचल कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को करमटोली रोड स्थित निदान बिल्डिंग में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन एएस राजीव प्रबंध निदेशक एवं विशेष कार्यकरी अधिकारी बैंक आॅफ महाराष्ट्र के द्वारा किया गया। मौके पर शिखा कुमारी अंचल प्रबंधक एवं रोहित रमन उप अंचल प्रबंधक के साथ बैंक के अन्य स्टाफ उपस्थित थे। उपस्थित ग्राहकों एवं फोरम को संबोधित करते हुए बताया गया कि बैंक अन्य बैंकों की तुलना में ग्राहक समावेशन और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा। बैंक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और उन ग्राहकों को शामिल करने पर भी अधिक ध्यान…
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में एक्ट्रेस कंगना रनौत, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, सोनू निगम, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित समेत तमाम सितारे मौजूद थे। इसी तरह श्रीरविशंकर, बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मोरारी बापू भी मौजूद रहे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद कंगना ने संतों से भी मुलाकात की। धीरेंद्र…
Washington। हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और फिल्म निर्माता नॉर्मन ज्विसन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले ज्विसन ने शनिवार को घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार के सदस्य जेफ सैंडरसन ने की। नॉर्मन ज्विसन के निधन पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। 1999 में शानदार उपलब्धि के लिए अकादमी पुरस्कार मिला। उन्होंने ‘डोरिस डे कॉमेडी’ और ‘मूनस्ट्रक’ से लेकर ऑस्कर विजेता ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया। परिवार…
Dubai/London/Washington। अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम है। इसी कड़ी में दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने बिल्डिंग पर भगवान राम और शिव के अलग-अलग चित्र लगाकर इस विशिष्ट दिन को विशेष रूप से रेखाकिंत किया। इसके अलावा ब्रिटेन के लंदन में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मेक्सिको में पहले राम मंदिर को स्थापित किया गया। इसके अलावा दुनिया के कई देशों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन किए गए। ब्रिटेन में हुए इस भंडारे में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस…
Beijing। चीन के दक्षिण पश्चिम भाग में पहाड़ों के दरकने से हुए भूस्खलन में करीब 47 लोग दब गए हैं। जानकारी के मुताबिक युन्नान में सोमवार तड़के भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूस्खलन युन्नान प्रांत के झेंक्सिओनग काउंटी में सुबह 5:51 बजे हुआ। राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि लगभग 18 घर तबाह हो गए और 200 से अधिक लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। सीसीटीवी के अनुसार, अधिकारियों ने 200 से अधिक बचाव कर्मियों के साथ-साथ दर्जनों दमकल गाड़ियों के साथ आपातकालीन प्रक्रिया…
Ayodhya। अयोध्याधाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दर्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज शाम तक केटामरीन बोट ‘वाटर मेट्रो’ के भी यहां पहुंचने की संभावना है। प्रभु श्रीराम की नगरी में चारों तरह केसरिया ध्वज फहरा रहे हैं। सरयू तीरे जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा है। करीब 500 साल के इंतजार के बाद नवनिर्मित भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि में सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद की पहली (मंगलवार की) सुबह श्रीराम जन्मभूमि के आसपास पांव रखने की जगह नहीं है। ऐसा लग रहा है…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8 ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल हैं। पूरे राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं। इनमें 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की गई, जबकि 3712 पद रिक्त हैं। ऐसे में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के स्वीकृत पदों को प्रत्यर्पित करते…

