Hisar। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीददारी को जहां आसान बना दिया है, वहीं, इसके कई खतरे भी हैं। इनमें सबसे बड़ा खतरा है साइबर फ्रॉड यानि ठगी का है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने रविवार को कहा कि अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई ई-कॉमर्स वेबसाइट में डिसकांउट आदि से जुड़े लिंक के मैसेज आते हैं। इन पर क्लिक करते ही आपकी सारी कमाई एक झटके में साफ हो जाती है। इससे बचने के लिए कुछ सुझावों को अपनाकर ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कई बार नागरिकों को…
Author: admin
Ayodhya। श्रीराम जन्मभूमि में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अब केवल एक दिन ही शेष है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य, दिव्य आकर्षक बनाने को लेकर पूरी अयोध्या नगरी को खूबसूरत फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही राम मंदिर को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा शनिवार रात जारी राम मंदिर की आकर्षक तस्वीरें सभी का मनमोह ले रही है। ट्रस्ट द्वारा जारी तस्वीरों को लोग अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मंदिर की दिव्य भव्य फोटो पोस्ट, शेयर कर रहे।
Asansol : ईसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह ईसीएल के संकटोरिया मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 15 जनवरी को हुआ था। लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के फलस्वरूप पाण्डेश्वर एवं बंकोला क्षेत्रों की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई व अंतत सुपर ओवर में बंकोला क्षेत्र की टीम ने जीत हासिल की। उक्त मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर…
Ranchi: राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार (22 जनवरी 2024) को 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर नियुक्ति पत्र। खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कौशल प्राप्त युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए आॅफर लेटर सौंपा जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर करीब 56…
Asansol : कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में ईसीएल मुख्यालय का दौरा किया। जहां सर्वप्रथम अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल समीरन दत्ता द्वारा उनका हार्दिक स्वागत ईसीएल के संकल्प सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी) संचालन, नीलाद्रि रॉय के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का स्वागत किया गया। साथ ही उनके द्वारा ईसीएल में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत महाप्रबंधक (सतर्कता), सत्येंद्र कुमार एवं अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा संक्षिप्त प्रेजेंटेशन दी गयी, जिसमें…
Khunti। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जनवरी को तोरपा स्थित एनएचपीसी मैदान में आयोजित आबुआ आवास योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यानिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 23 जनवरी को मुूख्यमंत्री अबुआ आवास योजना से संबंधित मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसे लेकर सारी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व दुरुस्त किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में ईडी की पूछताछ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान किया और उनकी जिद को कानून के ऊपर रखकर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास तक गई। इस प्रकार की सुविधा झारखंड पुलिस द्वारा पाकुड़िया के सुदूरवर्ती गांवों के झोपड़ी में रहने वाले गरीब आदिवासी चुड़का सोरेन जैसे अभियुक्तों को भी मिलनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कानून की नजर में मुख्यमंत्री और गरीब आदिवासी में कोई फर्क नहीं होता। इसलिए अब हम उम्मीद करते…
Ranchi। जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गयी है। ईडी की टीम छह गाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास पहुंची है। इनमें दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी मौजूद हैं। ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है। साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा। इससे ठीक पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन 11:50 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इसके…
Kanpur। अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने शनिवार को यह संभावना जताते हुए सर्दी से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर क्षेत्र सहित उत्तर भारत में लोगों को अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे ही ठंड रहेगी। कोहरा पड़ने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर…
Shahpura। राम भक्ति में बना दी लकड़ी से मंदिर की प्रतिकृति। इसे बनाने वाले युवा सज्जन जांगिड़ भीलड़ी में कौशल तो था इंटिरियर आर्टिस्ट का पर भक्ति के कारण उसने यह सब कर दिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ तो राम भक्ति भाव में ललक जागी मंदिर की लकड़ी की प्रतिकृति बनाने की। कड़ी मेहनत के बाद राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया, लकड़ी की प्रतिकृति तैयार कर दी। इस युवा सज्जन जांगिड़ भीलड़ी ने आज शाहपुरा में लोगों की आस्था के केंद्र स्थान खानिया का बालाजी मन्दिर पहुंच कर वहां के महंत रामदासजी महाराज की मौजूदगी में…

