Ranchi : बाघवार अकादमी, चान्हो के कक्षा 7, 8 एवं 9 के बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा वन भोज सह शैक्षणिक यात्रा के लिए दशम जलप्रपात ले जाया गया। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार एवं प्रधानाचार्य, अरुण बाघवार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ के द्वारा सभी बच्चों को आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं, दो घंटे की अविराम यात्रा के पश्चात सभी बच्चे गंतव्य स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी बच्चों को पंक्तिबद्ध कर इस दर्शनीय स्थल को देखने के लिए ले जाया गया। प्रकृति के गोद में बसे इस अकल्पनीय, अतुलनीय, मनोरम एवं मनमोहक दृश्य को देखकर…
Author: admin
अयोध्या में 22 जनवरी को ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। राम मंदिर समिति की ओर से कई बॉलीवुड कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी न्योता मिला है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों इस खास निमंत्रण को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ सदस्यों ने हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर से मुलाकात की। इनमें से कुछ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस फोटो…
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों बेटी आयरा खान की शादी में लगे हुए हैं। 3 जनवरी को आमिर की बेटी ने रजिस्टर्ड शादी की। इसके बाद उदयपुर में धूमधाम से शादी समारोह आयोजित किया गया है। ऐसे में आमिर अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किरण राव के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान के इस वायरल वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर ‘थर्की छोकारो’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। किरण राव…
Kolkata। विश्व प्रसिद्ध गंगासागर मेला आज सोमवार से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका उद्घाटन करेंगी। मेला 17 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पुण्यस्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु सागर द्वीप आएंगे। कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर गंगासागर के इस मेले में इस बार कम से कम 35-40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यातायात नियमों को लेकर योजना बनाई गई है और जलक्षेत्र में भी गश्त लगाई जाएगी। चिकित्सा इकाइयों को भी विशेष तौर पर तैयार रखा जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए…
Ranchi। बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है । घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा। मंदिर से दान पेटी भी गायब है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी सदर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने…
New Delhi। भारत ने मालदीव के मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अशोभनीय टिप्पणियों पर सख्त नाराजगी जताई। उल्लेखनीय है कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद यह टिप्पणी वायरल हो गई। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद…
New Delhi। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सहित कई भारतीय खेल हस्तियों ने मालदीव के मंत्री, नेताओं और अन्य सार्वजनिक हस्तियों द्वारा की गई अपमानजनक और ‘भारत विरोधी’ टिप्पणियों की आलोचना की है। रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पांड्या ने लिखा, “भारत के बारे में जो कहा जा रहा है उसे देखकर बेहद दुख हुआ। अपने भव्य समुद्री जीवन और सुंदर समुद्र तटों के साथ, लक्षद्वीप एक आदर्श पर्यटन स्थल है और निश्चित रूप से मैं मेरी अगली छुट्टियों में वहां जाऊंगा।” भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी लक्षद्वीप की…
Dhaka। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पांचवीं बार सत्ता संभालने का रास्ता साफ हो गया। रविवार को हुए 12वें संसदीय आम चुनाव में उनकी पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग को जनादेश मिला है। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने मतगणना के नतीजों की घोषणा कर दी। स्थानीय समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अवामी लीग ने 223 सीटों पर जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र में भारी जीत हासिल की। संसद सदस्य के रूप में यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक जनता ने किसी भी राजनीतिक दल के बजाय स्वतंत्र…
Ranchi। राज्य में संचालित अबुआ आवास योजना के लिए छूटे हुए आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री नौ जनवरी तक होगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने सभी जिलों के डीसी, डीडीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि अलग-अलग स्रोतों के जरिये यह सूचना मिल रही है कि कतिपय जिलों में अबुआ आवास योजना अंतर्गत अनेक लाभुकों के आवेदन की ऑनलाईन प्रविष्टि प्रखंड, पंचायत स्तर पर अबतक लंबित है।इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अंतिम अवसर के तौर पर आठ और नो जनवरी 2024 तक अबुआ आवास योजना के लाभुकों द्वारा समर्पित लंबित आवेदनों…
Ranchi। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पिछड़ा विरोधी सरकार है। कांग्रेस झामुमो राजद के ठगबंधन का चरित्र ही पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। इसमें इनकी पिछड़ा विरोधी मानसिकता ही शामिल था। ये परिवार की सत्ता चलाने वाली सोच की पार्टियां हैं। इसलिए इन्हें पिछड़ा समाज के हित की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का नाटक करने वाली सरकार ने पंचायत चुनाव…

