Author: admin

Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची के रातू रोड निवासी अमृत कुमार पासवान को ट्राई साइकिल प्रदान कर उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण सरकार का संकल्प है। दिव्यांग जनों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं। इसी कड़ी में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांग जनों की हौसला अफजाई के लिए समाज आगे आए ताकि वे भी विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान कर राज्य के विकास में भागीदार…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने औपचारिक मुलाकात की । झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के साथ मीर की यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर राज्य के ताजा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों और विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर , राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल भी मौजूद थे।

Read More

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय (NTPC Coal Mining Headquarters) के स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने आज अपनी सीएसआर पहल के तहत रांची के आदर्श वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड के मौसम में कपड़े वितरित किए। इस पहल के तहत ,लेडीज क्लब ने वृद्धाश्रम के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को साड़ी और ड्रेस सामग्री प्रदान की। स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब की अध्यक्ष रेखा जैन की गरिमामय उपस्थिति में यह नेक पहल की गई। श्रीमती जैन और लदेइस क्लब के अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक के साथ कुछ अच्छा समय बिताया इस अवसर पर उपाध्यक्ष ,लक्ष्मी मूर्ति और उपाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीखंडे,…

Read More

New Delhi। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने पर भारतीय जनता पार्टी ने उसकी तीखी आलोचना की है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने के ऐतिहासिक फैसले का बहिष्कार किया। जी20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने कारगिल विजय दिवस का भी बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के नेतृत्व में मई 1998 में किए गए पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद…

Read More

Ayodhya। धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही दिल्ली के बाद अहमदाबाद, अयोध्या से कनेक्ट होने वाला दूसरा स्थल बन गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट संख्या 6ई112 की अयोध्या से पहली उड़ान के पहले…

Read More

Imphal। मणिपुर में गुटीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विष्णुपुर जिले में रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के कारण 100 से अधिक लोगों को अन्य स्थानों पर विस्थापित होना पड़ा है। वहीं, चार लोग कल से ही लापता बताए गये हैं। विश्वस्त सूत्रों से आज मिली अनौपचारिक सूचना के अनुसार बिष्णुपुर जिले के हावतक गांव में बदमाशों ने फायरिंग कर हमला बोल दिया। नतीजतन, 100 से अधिक महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। हालांकि, अभी…

Read More

Ranchi। रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का विशेष महोत्सव पर कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। रामनगरी अयोध्या में 550 वर्षों के बाद 22 जनवरी को नए श्रीराम मंदिर में श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने गुरुवार को बताया कि मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं को विशेष पोशाक पहनाकर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। विशेष पूजन अनुष्ठान के बाद हवन का कार्यक्रम होगा। विशेष आरती कर 11,000 लड्डू का भोग अर्पित कर आतिशबाजी और दीपोत्सव मनाया जाएगा। 11,000 लड्डुओं का भवतों में…

Read More

Ranchi। बैंक ऑफ इंडिया राँची आंचलिक कार्यालय द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय करमटोली रांची – 1 के प्रांगण में आज विश्व हिंदी दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए दो वर्गों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर वर्ग – क से नीतू कुमारी, सोनाली तिर्की और रबिना कुमारी तथा वर्ग ख में रेशमा बिलुंग, राखी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैंक के पदाधिकारियों और विद्यालय के अध्यापकगण के कर-कमलों से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस विशेष अवसर पर संजीव कुमार सिंह, आंचलिक प्रबंधक ने…

Read More

Ranchi। वाइब्रेंट गुजरात समिट में अडानी ग्रुप ने बड़ी घोषणा की है। गांधीनगर में हो रहे इस समिट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी साल 2025 तक गुजरात में 55,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। दरअसल अडानी ग्रुप ने गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा की है। ग्रुप साल 2025 तक गुजरात में 55 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी। वहीं अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को गांधीनगर में हो रही वाइब्रेंट गुजरात समिट में यह घोषणा की। वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम नरेंद्र मोदी…

Read More

Ranchi। राजधानी के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के इंसलरी चौक के पास एक घर पर युवकों ने मंगलवार देर रात फायरिंग की। पुलिस इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि छह राउंड फायरिंग की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। साथ ही तीन कार भी जब्त की है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बुधवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है ।

Read More