जयपुर। गोबर के दीए से इस बार प्रवासी भारतीयों के घर-आंगन रौशन करने की तैयारी है। इसके लिए विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अकेले जयपुर से 20 लाख दीये निर्यात किए गए हैं। ये दीये टोंक रोड स्थित श्रीपिंजरापोल गौशाला परिसर में सनराइज आर्गेनिक पार्क में बनाए गए हैं। पिछले करीब छह माह से महिला स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाएं इन इको-फ्रेंडली दीपकों का निर्माण कर रही हैं। हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी व आईआईएएएसडी के सहयोग से बनाए जा रहे इस दीपकों को भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ की ओर से मार्केट उपलब्ध करवा रहा है। पर्यावरण संरक्षण…
Author: admin
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन जजों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। इन तीनों नामों की अनुशंसा पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या 34 है। इन तीनों जजों की नियुक्ति के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34…
रांची। राज्य सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक, भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस स्थापना दिवस पर होनेवाले समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का ऐलान करेंगे। इसकी भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन योजनाओं का होगा ऐलान खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गरीबों की दाल वितरण योजना 15 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभियान-3 की शुरुआत करेंगे अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के साथ…
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने 31 साल की उम्र में तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। लैनिंग फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने के बाद से अपने देश के लिए नहीं खेली थीं। वह एक अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे से चूक गईं और फिट होने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टी20ई और एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेलीं, जिसके बाद वह विक्टोरिया के लिए डब्ल्यूएनसीएल क्रिकेट खेलने के लिए लौट आईं। लैनिंग वर्तमान में डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी…
Ranchi : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाया की वे जीवन में ईमानदारी से संविधान प्रदत्त नियमों का पालन करेंगे, न ही रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। अपने कार्य में पारदर्शिता लाते हुए जनहित में कार्य करेंगे तथा अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण पेश करेंगे। सभा में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी० विश्वनाथ ने बच्चों को संबोधित और प्रेरित करते कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बहुत बड़ी…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिए बयान पर बुधवार को माफी मांग ली है। नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला और पुरुष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है। बिहार विधानसभा में उनके अपशब्द को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। नीतीश कुमार आज सदन में पहुंचे। सदन में आते ही नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों के लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों को वापस…
रैपर एवं गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी 12 साल पुरानी शादी खत्म कर ली है। हनी सिंह के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। फैमिली कोर्ट ने ढाई साल पहले हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक के मामले का निपटारा कर लिया है और अब दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने कहा था कि हनी ने मुझे पीटा है। उन्होंने मेरे परिवार को मानसिक और भावनात्मक क्षति…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ”टाइगर 3” को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ”टाइगर 3” को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में ”टाइगर 3” की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर 2023 से शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही ”टाइगर 3” के करीब 1 लाख 40 हजार टिकट बिक गए। इस फिल्म के अब तक 2 लाख 66 हजार 995 टिकट बिक…
टीवी का विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन इन दिनों खूब चर्चा में है। शुरुआत के बाद से प्रतियोगियों की हरकतों से इस साल के बिग बॉस एपिसोड को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे ही हिंदी टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की याद में इमोशनल होती नजर आईं। उनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अंकिता लोखंडे और अभिषेक गार्डन में बैठे हैं। इसके बाद अंकिता अभिषेक से कहती हैं, ‘जब तुम शर्टलेस होकर घूमते हो तो…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को लातेहार जिलान्तर्गत बालूमाथ थाना कांड संख्या-09/2016 , छह जुलाई, 2016 के अभियुक्त अर्जुन राम तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ जिला लातेहार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान 1880 की धारा 406/409/419/420/34 के तहत अभियोजन की स्वीकृत्यादेश दिया है। अभियुक्त के खिलाफ अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय सामग्री, धुंआ रहित चूल्हा एवं योजना बोर्ड की आपूर्ति का आदेश बिना किसी निविदा/कोटेशन के मेसर्स ए.के. ट्रेडर्स, रांची को दिया गया। आपूर्ति के विरुद्ध 41,69,880 रुपये का भुगतान किया गया, जो सरकारी प्रावधान का…

