रिलीज से पहले ही ”टाइगर 3” का जबरदस्त क्रेज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ”टाइगर 3” को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ”टाइगर 3” को

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ”टाइगर 3” को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ”टाइगर 3” को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

भारत में ”टाइगर 3” की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर 2023 से शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही ”टाइगर 3” के करीब 1 लाख 40 हजार टिकट बिक गए। इस फिल्म के अब तक 2 लाख 66 हजार 995 टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म 7.46 करोड़ का बिजनेस हो चुका है।

नई दिल्ली के रिंग रोड के सिनेमाघरों ने घोषणा की है कि वे 24 घंटे ”टाइगर 3” के शो चलाएंगे। इस फिल्म का शो रात 2 बजे से होगा। देश के कई हिस्सों से फैंस ने ”टाइगर 3” के 24 घंटे के शो की मांग की है। साथ ही दुबई के वॉक्स सिनेमाज में दोपहर 12.05 बजे से टाइगर 3 का शो आयोजित किया है। सऊदी अरब में इस फिल्म का शो रात 2 बजे दिखाया जाएगा।

”टाइगर 3” 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। ”टाइगर” और ”टाइगर जिंदा है” की तरह इस फिल्म में भी दर्शकों को सलमान और कैटरीना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में इमरान ने नेगेटिव किरदार निभाया है। ”टाइगर 3” में सलमान और कैटरीना के साथ इमरान के भी एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ”टाइगर 3” हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *