Ranchi: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मंडल कार्यालय, रांची के अंतर्गत मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), के मनातू परिसर में नई शाखा की शुरुआत की गई। सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास और अंचल प्रबंधक, पीएनबी, रायपुर वी श्रीनिवास ने इसका उद्घाटन किया। इस शाखा में सीयूजे के कार्मिकों, विद्यार्थियों और ग्राहकों के लिए बेहतर बैंकिंग सेवा और सुविधा उपलब्ध कराई गई है। https://pratahnewz.com/dr-sanjeev-cured-the-woman-from-serious-illness-in-six-days/ मौके पर रांची मंडल प्रमुख प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अशोक कुमार, सीयूजे मनातू शाखा, सेंट्रल कोल्ड फील्ड शाखा के शाखा प्रमुख उमेश कुमार सिन्हा व सीयूजे के…
Author: admin
रांची। रांची पारस अस्पताल के डॉक्टर संजीव ने गंभीर रूप से बीमार एक 38 वर्षीय महिला मरीज का इलाज कर महज छह दिन में स्वस्थ कर दिया। महिला मरीज पिछले लगभग 15 दिनों से चलने में तकलीफ के साथ चेहरे के एक हिस्से में कोई संवेदना महसूस नहीं कर पा रही थी। पहले से ही मरीज के ब्रेन का एमआरआई बाहर किया गया था, जिसमें ब्रेन ट्यूबरकुलोसिस बताया गया था। https://pratahnewz.com/chief-minister-handed-over-offer-letters-to-5132-youth-in-palamu-divisional-employment-fair/ इसके बाद महिला मरीज को उनके परिजनों ने पारस एचईसी अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग में इलाज के लिए भर्ती कराया । पारस एचईसी अस्पताल के ओपीडी में रोगी को…
पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेले में 5132 युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए। डालटनगंज पुलिस स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली। सोरेन ने कहा कि जिस दिन से उनकी सरकार सत्ता में आई उसके अगले घंटे से ही सरकार गिराने की बात होने लगी लेकिन मैं वादा करता हूं कि मेरी इस सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई भी दाग सिद्ध नहीं होगा और सरकार अपना कार्यकाल तो पूरा करेगी। अगला पांच साल भी उनका रिजर्व हो चुका है। सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार ने कोई…
Lucknow। अयोध्या दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अयोध्या में देशभर के मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए अयोध्या में 25 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है। इस जमीन पर केन्द्र सरकार देशभर के सभी बड़े मंदिरों की तर्ज पर उनकी स्थापत्य कला व शैली के आधार पर मंदिर बनवाएगी। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि जो श्रद्धालु देश के अन्य भागों में स्थापित मंदिरों के दर्शन करने नहीं जा सकते, वे अयोध्या में ही अन्य मंदिरों को देख सकते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा बनाये जाने वाले मंदिर संग्रहालय में लोगों को देश के अन्य बड़े मंदिरों की शैली…
New Delhi। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ई-मेल भेजकर इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये मांगे हैं। धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी। तीसरे ई-मेल में लिखा है, ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं।’ https://pratahnewz.com/jharkhand-womens-asian-champions-indian-womens-hockey-team-beats-china-2-1/ मुकेश अंबानी से पहली बार ई-मेल भेजकर 20 करोड़ रुपये और दूसरी बार 200 करोड़ रुपये मांगे गए थे।बीते साल भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार…
Ranchi। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चल रही झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के अपने तीसरे मैच में सोमवार रात चीन पर 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए दीपिका (15′) और सलीमा टेटे (26′) ने एक-एक गोल किया, जबकि चीन की ओर से एकमात्र गोल जियाकी झोंग (41′) ने किया। भारत ने मैच में तेज शुरुआत की और शुरुआती क्वार्टर में चीन पर अपना दबदबा कायम करते हुए तेजी से पासिंग टेम्पो स्थापित किया। भारतीय टीम को पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर मिली, लेकिन वे इस अवसर का लाभ नहीं उठा सके। फिर…
Paris। फीफा विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को सोमवार रात उनके शानदार करियर में आठवीं बार प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के साथ, मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी इंटर मियामी क्लब का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेसी को यह पुरस्कार किसी और ने नहीं बल्कि इंटर मियामी के मालिक, इंग्लिश फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम ने प्रदान किया। उन्होंने इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में यह पुरस्कार जीता था। लगभग 30 वर्षों तक चले मेसी के करियर में…
रांची/दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को दुमका वासियों को दुमका-बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि यह पार्क आपका है। आप सपरिवार यहां नियमित रूप से आते रहें और पूरा मनोरंजन और आनंद लें लेकिन स्वच्छता के साथ इसकी खूबसूरती बनी रहे, इसमें पूरा सहयोग करें। आपके सहयोग से ही पार्क का रख-रखाव बेहतर तरीके से संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में जल्द कई और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पार्क में बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा,…
Ranchi। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक नवीन जैन ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। https://pratahnewz.com/vigilance-awareness-week-celebrated-at-ecl-headquarters/ इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चुना गया विषय “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्रीय की प्रति समरप्रीत रहें” है। कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और केंद्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाइट पर जाकर ई-प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 30 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के लिए समूह चर्चा, स्कूली बच्चों के लिए भाषण और…
Asansol: ईसीएल इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह सोमवार से पांच नवंबर तक मना रही है। इस उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान का ध्येय है शासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना। इसके अंतर्गत कंपनी अपने कार्यक्षेत्रों में नैतिकता एवं मूल्यों तथा निगमित सुशासन पर विशेष बल दे रही है। इस अभियान का थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ किया गया । सर्वप्रथम, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपस्थित सभी को केन्द्रीय सतर्कता आयोग…

