नवादा। नवादा में एक युवती के पेट से ऑपरेशन के बाद बाल की गठरी निकली है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. नवादा में मानसिक रूप से कमजोर एक 16 वर्षीय युवती तैबा प्रवीण के पेट से जेनरल मूत्र रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पीएस चौधरी ने सफल ऑपरेशन कर बालों की गठरी को निकला है. जिसे देख परिजन भी हैरान थे. बाल खाने से मरीज का पेट फूल गया था और खाना पीना बंद होता जा रहा था। कुछ भी खाने के बाद उल्टियां और पेट का दर्द बढ़ता जा रहा था। जिससे परिजन अनहोनी और पैसे खर्च की…
Author: admin
Badkagaon। NTPC समाज के प्रति संवेदनशील एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ के द्वारा हजारीबाग स्थित वृद्धा आश्रम का दौरा किया गया। इस दौर में संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला संघ ने बुजुर्गों के लिए बहुतायत मात्रा में खाद्य सामग्री एवं राशन मुहैया करवाए। यह खाद्य सामग्री महिला संघ एवं सामुदायिक विकास कार्यों के तहत पकरी बरवाडीह की ओर से दी गई। इससे पहले भी महिला संघ के द्वारा सामाजिक उत्थान के…
रांची : बाघवार अकादमी चान्हो की टीम सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए शनिवार को विकास विद्यालय रांची पहुंची। ज्ञात हो कि यह चैम्पियनशिप सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती है जिसमें सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय के बच्चे हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष यह चैम्पियनशिप झारखंड की राजधानी, रांची स्थित विकास विद्यालय में 28.10.2023 से 31.10.2023 तक आयोजित की जा रही है । https://pratahnewz.com/mother-worship-program-organized-in-ssvm-dhurva/ बाघवार अकादमी की 12 सदस्यीय दल जिसमें 6 लडके एवं 4 लडकिया शामिल हैं , टीम मैनेजर हरे कृष्णा सिंह एवं कोच शालिनी टोप्पो के साथ…
रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची के प्राथमिक खंड के तत्वावधान में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय में भौतिकवादी शिक्षा के प्रभाव एवं मूल्यपरक शिक्षा के अभाव में बच्चे अपनी जन्मदातृ मां को विस्मृत कर रहे हैं, जिससे अपनी सदियों की पारिवारिक परंपराओं का ताना-बना टूट के कगार पर है, वृद्धाआश्रम का बाहुल्य हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा शर्मा, प्राध्यापक, रांची महाविद्यालय, रांची तथा विशिष्ट अतिथि कविता कुमारी, सहायक महाप्रबंधक, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, रांची, की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने…
रांची : अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) झारखंड राज्य इकाई ने झारखंड राज्य सरकार को पत्र लिखकर 15 नवंबर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन और झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर एनआई अधिनियम के तहत अवकाश घोषित करने की मांग की है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) झारखंड राज्य इकाई के राज्य सचिव काॅ. प्रकाश उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से राज्य का हर निवासी खास तौर पर आदिवासी समुदाय भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। भगवान बिरसा का जन्मदिन समारोह राज्य के साथ-साथ देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन…
Ranchi। पहली और दूसरी जेपीएससी की परीक्षा में जबरदस्त धांधली की गयी है। झारखंड हाई कोर्ट में सीबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि लगभग 100 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका में ओवरराइटिंग कर न सिर्फ नंबर बढ़ाये गये, बल्कि उन्हें इंटरव्यू में भी ज्यादा नंबर दिये गये हैं। इस बात की पुष्टि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की जांच में भी हुई है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्य राधा गोविंद नागेश और को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह की काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी। https://pratahnewz.com/mukesh-ambani-received-death-threats/ हाई कोर्ट में सीबीआई द्वारा दी…
Mumbai। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि 20 करोड़ रुपये न देने पर हम गोली मार देंगे। पुलिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी को धमकी भरा ई-मेल 27 अक्टूबर को मिला। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। https://pratahnewz.com/un-general-assembly-passes-resolution-on-ceasefire-in-gaza/ पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले ने ई-मेल में लिखा है कि उसके पास सबसे अच्छे शार्प शूटर्स हैं। पैसे नहीं मिले तो वह उन्हें मार देगा। धमकी भरा ई-मेल मिलने के…
संयुक्त राष्ट्र। इजराइल-हमास युद्ध के बीच गाजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को आयोजित विशेष सत्र में इजराइल और हमास के बीच तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का जोरदार आह्वान किया गया। साथ ही गाजा पट्टी तक सहायता पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा की मांग की गई। सदन में यह प्रस्ताव तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पारित हुआ। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। संयुक्त राष्ट्र के इस प्रस्ताव के पक्ष में 120 और विरोध में मात्र 14 वोट पड़े। भारत, कनाडा,…
Bhopal। जहाँ आज (शनिवार ) शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इस मौके पर रात के समय साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चमकीली चांदनी के लिए जाने जाना वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज मध्यरात्रि में अपनी चमक खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी। उन्होंने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। घारू ने बताया कि इस चंद्रग्रहण की…
हांगझू। भारतीय पैरा-एथलीटों ने शनिवार को इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना 100वां पदक जीता। भारत के लिए दिलीप महादु गावित ने स्वर्ण जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता। गावित ने पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 49.48 सेकेंड के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। पहली बार, भारतीय पैरा दल ने 100 पदक जीते हैं, जिससे यह उनका अब तक का सबसे सफल पैरा एशियाई खेलों का अभियान बन गया है। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 26 स्वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्य पदक जीत लिया है।…

