रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 18 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जनहित के कई निर्णय लिए जायेंगे। राज्य कर्मियों को दुर्गापूजा गिफ्ट के रूप देने के लिए कुछ घोषणाएं की जा सकती है। कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव सभी विभागों से मांगा है।
Author: admin
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 26 हफ्ते की गर्भवती महिला का भ्रूण हटाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला तब लिया, जब एम्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्चा गर्भ में सामान्य है। डिप्रेशन की मरीज महिला जो दवाएं ले रही है, उससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 13 अक्टूबर को कोर्ट ने महिला का नए सिरे से स्वास्थ्य जांच का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यह देखा जाएगा कि वह गर्भ जारी रखने योग्य या नहीं। जो दवाएं…
आदित्य चोपड़ा ने ‘टाइगर-3’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। इसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। वाईआरएफ ने ट्रेलर में इस एज ऑफ द सीट एक्शन ड्रामा फिल्म ‘टाइगर-3’ रविवार, 12 नवंबर को रिलीज होगी। https://pratahnewz.com/the-date-of-closure-of-the-doors-of-shri-badrinath-dham-for-winter-will-be-announced-on-vijayadashami/ दीवाली के साथ पंच पर्व के चलते फिल्म को इस महत्वपूर्ण अवकाश अवधि में विस्तारित प्रदर्शन मिलेगा, जिससे वीकली कलेक्शन में मदद मिलेगी। मनीष शर्मा की निर्देशित टाइगर-3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बद्रीनाथ/केदारनाथ। शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी पर्व मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जायेगी, जबकि भगवान श्री केदार के कपाट भैयादूज पर्व पर 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे। कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुताबिक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जायेगी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,…
तेल अवीव। इजरायल की अभिनेत्री रोना-ली शिमोन ने कहा है कि हमास ने जो कुछ किया, वह बहुत भयावह है। इजरायल का बच्चा-बच्चा बंधकों को वापस लाने के लिए सुरक्षा बलों की हर तरह की कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। सात तारीख को जो हुआ वह उनकी जिंदगी का सबसे भयानक पल है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। https://pratahnewz.com/a-truck-crushed-a-young-man-going-to-the-mine/ उल्लेखनीय है कि रोना-ली शिमोन टेलीविजन धारावाहिक फौडा में नूरित के रूप में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल के रामत गण में नौ जनवरी, 1983 को यहूदी परिवार में…
मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के खागापुर पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विकास कुमार (30) सोमवार की देर रात बाइक पर सवार होकर घर से खदान की ओर जा रहा था। खागापुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रक को कब्जें में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की बहुचर्चित सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किल बढ़ सकती है। रविवार को महुआ के खिलाफ दो पत्र लिखे गए हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष और अधिवक्ता अनंत देहादरी ने सीबीआई निदेशक को पत्र भेजा है। इनमें आरोप लगाया गया है कि महुआ मोइत्रा ने देश के मशहूर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से करोड़ों रुपये लिए और लोकसभा में अडानी समूह के खिलाफ सवाल पूछे। सीबीआई से महुआ मोइत्रा के खिलाफ तत्काल जांच की मांग की गई है। लोकसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में महुआ की सदस्यता खत्म करने की मांग की…
शिकागो। पश्चिम मध्य अमेरिका की व्यापारिक और सांस्कृतिक राजधानी शिकागो में एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी छह साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी मां हनान शाहीन (32) के साथ रहता था। हमलावर ने उसकी मां को भी घायल कर दिया। इसकी तात्कालिक वजह ‘इजरायल-हमास युद्ध से उत्पन्न हेट क्राइम’ बताई जा रही है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि संदिग्ध हत्यारोपित शिकागो के इलिनोइस का रहने वाला है। उसे पीड़ित के घर के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने…
Ranchi : जेसीआई रांची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2023 में संडे को लोगो का हुजूम देखने को मिला। एक्सपो जो की मोराबादी में 12 से 16 अक्टूबर तक लगा है, आज उसका चौथा दिन है और तकरीबन 1 लाख लोगो से ज़्यादा लोगों ने एक्सपो उत्सव का दीदार किया। सभी हैंगर में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी और स्टॉल धारक बहुत खुश दिखे। आज रविवार को एक्सपो में लाइव म्यूजिशियन परफॉर्म कर रहे थे और लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। शनिवार को मिड्नायट कार्निवल का आयोजन हुआ था जिसमें काफ़ी लोगों ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त ग्रैंड फैशन…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से एक आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सभी पूजा समितियों के पंडाल लगभग तैयार होने को है। इसी क्रम में भारतीय नवयुवक संघ बकरी बाजार चतुर्थी के दिन अपने पंडाल का पट खोल देगा। यहां चक्रव्यूह में अभिमन्यु रथ पर सवार होकर कौरवों से युद्ध करने की मुद्रा में मां नजर आएंगी। ओसीसी क्लब पूजा समिति, बांग्ला स्कूल के पंडाल का पट चतुर्थी को शाम को खुलेगा। यहां पंडाल के अंदर की कलाकृतियां विभिन्न राज्यों की रंगोलियां और वृहद प्रकाश व्यवस्था की होगी। आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड…

