यरुशलम। इजराइल पर हमास के हमले से भारी जानमाल के नुकसान से आक्रोशित इजराइल ने गाजा पर कहर बरपाने के बाद दूसरे चरण के हमले की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश दुश्मनों केभयानक कृत्यों को कभी नहीं भूलेगा और उन्हें माफ नहीं करेगा। इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कानरिकस ने कहा कि गाजा के आसपास अभियान के अगले चरण के लिए इजरायली रिजर्व सैनिक तैयार हो रहे हैं। वे गाजा के चारों ओर-दक्षिण में, केंद्र में और उत्तर में हैं। उन्हें जो भी लक्ष्य या जिम्मेदारी मिलती है…
Author: admin
रांची : आदित्य बिड़ला समूह के फैशन ब्रांड और भारत के सबसे बड़े लिनेन डेस्टिनेशन शो रूम रांची के मेन रोड में लॉन्च किया गया है। यह लिनेन क्लब का झारखंड में 5वां स्टोर हैं। रांची के अलावा अन्य लिनन क्लब स्टोर धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में है। यह विस्तार देश भर के बाजारों में लिनन के लिए एक मजबूत प्राथमिकता को बढ़ावा देने की ब्रांड की रणनीति के अनुरूप है, जहा लिनन के लिए प्राथमिकता गति पकड़ रही है। https://pratahnewz.com/new-construction-of-jharkhand-is-a-true-tribute-to-the-martyrs-hemant-soren/ लिनेन क्लब स्टोर फैशन के प्रति उत्साही लोगों के लिए स्वर्ग है, जो कपड़ों में 3000 से अधिक डिज़ाइन…
पश्चिमी सिंहभूम । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की धरती रही है। यहां के अनेकों वीरों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई में कई ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इन्हीं शहीदों में एक नाम है-देवेंद्र मांझी, जिन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जान दे दी। उनके योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि झारखंड का नव निर्माण ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में शहीद देवेंद्र माझी के 29वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि…
Ranchi : 12 से 16 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में एक्सपो लगाया गया है, जेसीआई राँची के द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव के तीसरे दिन मोराबादी में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। सभी लोगो एक्सपो में आने को लेकर काफी उत्सुक थे। स्टॉल धारक काफ़ी खुश नज़र आए और उनको अच्छा कारोबार मिल रहा है। आज सुबह राजीव कुमार गुप्ता TedX, नीरज कुमार एवं विष्णु जालान के द्वारा संत थॉमस स्कूल, मनन विद्या स्कूल एवं सरला बिरला यूनिवर्सिटी के बच्चों को सफलता के गुर सिखाए एवं बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। ट्रेनिंग के बाद बच्चों को एक्सपो से परिचित कराया गया,…
Tandwa : एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा टंडवा के डीएवी पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स- टीचर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान डीएवी स्कूल में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं एवं पेरेंट्स के हित मे एवं विद्यालय से सम्बंधित तमाम समस्याओं से निदान हेतु तीन साल की कार्यकाल के लिए सफल संचालन को लेकर पैरेंट्स- टीचर एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव हुवा। https://pratahnewz.com/ntpc-health-camp-organized-in-param-village/ जिसमें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष एनटीपीसी के बी विशाल सिंह एवं सचिव सुनील कुमार चौरसिया को चयनित किया गया। ततपश्चात उपस्थित सभी…
Tandwa : एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा द्वारा शनिवार को नाइपारम में मेघा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 248 रोगियों का इलाज किया गया, जिनमें से 88 महिलाएं और 160 पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।एक दिन के कैंप के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वयंसेवकों ने विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं वितरित की। https://pratahnewz.com/now-children-of-government-schools-will-study-through-ji-guruji-mobile-app/ इस पहल के माध्यम से न केवल नारी-पुरुषों के बीच समान स्वास्थ्य सेवाएं की उपलब्धता की जागरूकता बढ़ी, बल्कि समुदाय के स्वास्थ्य और तंगी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के इस अद्भुत पहल के…
Ranchi। राज्य के सरकारी स्कूलों में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा देने की तैयारी चल रही है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खोले जाने के बाद अब राज्य सरकार ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा देने पर जुटी है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी-गुरुजी मोबाइल ऐप की शुरूआत करेंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा जी-गुरुजी मोबाइल ऐप द्धारा ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराया जायेगा। इसमें खास बात यह है कि इस ऐप में बच्चों को स्कूल के साथ साथ घर में भी ऑडियो वीडियो के साथ डिजिटल स्क्रिप्ट के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा…
Ranchi। राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था (Order of Law) बनाए रखने को लेकर राज्य पुलिस सतर्कता बरत रही है। सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने से लेकर सांप्रदायिक वारदातों में पिछले दस सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिन्हित किया गया है। राज्य में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है। रांची जोन में कुल 642…
New Delhi। पीएम मोदी ने कहा कि प्रगति और विकास के लिए साझेदारी भारत-श्रीलंका (India-Sri Lanka) द्विपक्षीय संबंधों के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को वीडियो संदेश के माध्यम से नागापट्टिनम (भारत) और कांकेसंथुराई (श्रीलंका) के बीच नौका सेवाओं के शुभारंभ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि भारत और श्रीलंका राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और नागापट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा की शुरुआत संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “भारत अपने लोगों के पारस्परिक लाभ के…
Begusarai। 15 अक्टूबर को कलश स्थापन और मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर पूजा-अर्चना के लिए गंगाजल लेने के लिए गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार को महालया के अवसर पर पितृ विसर्जन एवं दुर्गा पूजा का जल लेने के लिए पावन गंगा तट सिमरिया घाट में सिर्फ बेगूसराय जिला ही नहीं, दूरदराज से भी बड़ी संख्या में लोग अहले सुबह से जुट गए। समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, गया, जहानाबाद के अलावा नेपाल तक से लोग आ रहे हैं। https://pratahnewz.com/pv-sindhu-reaches-semi-finals-of-arctic-open-2023/…

