Ranchi। झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम समिट पुराने विधानसभा में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय समिट का थीम वैश्विक स्तर पर झारखंड को एक अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना, क्रिएटिंग फ्यूचर है। ये बातें मंगलवार को फोरम के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम नामक संस्थान की ओर से किया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड को भारत का नंबर वन राज्य बनाना, वैश्विक स्तर पर हमारे झारखंड के आत्मविश्वास को बढ़ाना, युवाओं…
Author: admin
आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया। हमास और इजराइल के युद्ध की निंदा करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है। मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह युद्ध रुकेगा और चीजें सामान्य होंगी। लोगों को मारना किसी भी चीज़ का जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है, जो हो रहा है वह बहुत दुखद है। इस पर चर्चा करें और कोई रास्ता निकालें। मैं बच्चों और महिलाओं की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। उल्लेखनीय…
वाशिंगटन। इजराइल पर हमास हमले के बाद पश्चिमी जगत खुल कर इजराइल के साथ खड़ा हो गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने संयुक्त बयान जारी कर इजराइल के साथ होने की बात कही है। बयान में इजराइल पर हमले के लिए हमास की निंदा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस से जारी संयुक्त वक्तव्य में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजराइल के प्रति अपना दृढ़ और एकजुट समर्थन व्यक्त करने और हमास व…
New Delhi। ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपना पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम दूसरा मैच बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का होम ग्राउंड है। यहीं से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। बुधवार को यहां मैच से पहले कोहली ने इस मैदान को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि यह वह स्टेडियम है, जहां मैं आयु-समूह क्रिकेट और रणजी क्रिकेट खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं यहां भारत…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को उर्स के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर अकीदत के साथ चादरपोशी कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सलामती, सुख -समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है। यह शांति, एकता, भाईचारा और प्रेम का पैगाम देती है। यह दरगाह वर्षों से हर धर्म और समुदाय के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। इससे पूर्व दरगाह कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत किया गया।
Godda : विश्व स्तर पर सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक मुंद्रा पोर्ट अपने विस्तार और ग्रोथ को आगे बढ़ाते हुए 25 साल के उत्साहजनक सफर का जश्न मना रहा है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स लिमिटेड ने एक रिलीज में कहा है कि 7 अक्टूबर 1998 को अपने पहले शिप एमटी अल्फा’ की बर्निंग (डॉक पर शिप को लगाना) के बाद से, इस बंदरगाह ने लगातार एक दूरदर्शी अप्रोच, मजबूत इरादे और बिना किसी गलती के काम करने के तरीके का प्रदर्शन किया है। इससे ये खुद को दुनिया भर में प्रमुख और तकनीकी रूप से एडवांस्ड बंदरगाहों…
रायकेला । संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान सोमवार को सरायकेला विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग़ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर रांची कार्यक्रम में आने के दौरान बस को घेरकर पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों के ख़िलाफ़ करवाई नहीं हुई तो हेमंत को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों…
Chandigarh। पंजाब के जालंधर में अवतार नगर की गली नंबर 12 में रविवार आधीरात करीब 12 बजे बुजुर्ग यशपाल घई के घर पर फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी आग में झुलसकर परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय यशपाल घई भी शामिल हैं। बुजुर्ग भाई के परिवार में हुए इस हादसे से राज घई सदमे में हैं। राज घई का कहना है कि भाई ने सात महीने पहले ही नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देररात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। यशपाल, उनके बहू-बेटा…
New Delhi। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान हसन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों के बीच दशकों से मौजूद उत्कृष्ट संबंधों की सराहना की। https://pratahnewz.com/afghanistan-earthquake-life-writhing-under-the-debris/ उन्होंने उम्मीद जताई की इस यात्रा से राजनीतिक और आर्थिक विकास और सहयोग के लिए नए रास्ते खुलेंगे। इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। हसन भारत की…
Kabul। अफगानिस्तान भूकंप से हजारों परिवार बरबाद हो गए हैं, करीब 2500 से अधिक लोगों की मौत चुकी है और लाखों लोग इस विभीषिका से जूझ रहे हैं। भूकंप के बाद अफगानिस्तान के शासक तालिबान ने अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है। ये आंकड़ा तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने दिया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के दफ्तर से एक अपडेट में कहा गया है कि 465 घरों के तबाह होने की सूचना है और 135 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं कई लाशें अभी भी घरों के मलबे के नीचे दबी हुई है जिन्हें बाहर निकालने…

