Kolkata। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगर पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब तक सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम छापेमारी करती रही है। सोमवार भारतीय जनता पार्टी के विधायक के घर भी छापेमारी हुई है। नदिया के राणाघाट से भाजपा के विधायक पार्थ सारथी चटर्जी के घर सीबीआई की रेड हुई है। राणाघाट नगर पालिका के वह पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह पहली बार है जब इस मामले में किसी भाजपा नेता के घर केंद्रीय एजेंसी ने दबिश दी है। सुबह 11:00 के करीब खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान चल रहा…
Author: admin
New Delhi। भारत निर्वाचन आयोग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज (सोमवार) करेगा। निर्वाचन आयोग के संयुक्त निदेशक (मीडिया) अनुज चांडक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आहूत संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य अंतर्गत नौ सेवानिवृत लिपिकों की सेवा नियमित करने का फेसला लिया गया है। उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ भी दिया जायेगा। राज्य सरकार ने इस आश्य के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी है। ये विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए थे, लेकिन इनका समायोजन नहीं हुआ। दस साल से अधिक सेवा करते हुए रिटायरमेंट लिया था। इनमें मनोज कुमार सिन्हा, गुप्तेश्वर सिंह, जय मंगल प्रसाद शर्मा, राजन राम, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र नारायण त्रिपाठी, नंद किशोर प्रसाद, मदन मोहन और कामेश्वर राम रवि हैं।
Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल अग्निप्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी पर खतरा लगातार बरकरार है। ताजा मामला जोगता थाना क्षेत्र के जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती की है, जहां रविवार को तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बन गया है। साथ ही उसमें से भारी मात्रा में गैस रिसाव भी हो रहा है। गोफ में अबतक 3 घर जमींदोज हो चुके हैं। घर के सारा समान पाताल में समा गया है। गोफ लगातार अपना दायरा भी बढ़ा रहा है, जिससे करीब आधा दर्जन से ज्यादा घर चपेट में आ गया है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।…
Ranchi : राज्य में मौसम साफ हो गया है। बीते दिनों पांच दिनों तक बारिश हुई, जिसके बाद से आसमान एकदम साफ हो गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 36 से 48 घंटे के अंदर राज्य के अधिकांश हिस्से से मानसून के वापस लौट जाने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि इस बार मानसून की विदाई में देरी हो सकती है।…
Gumla : संकल्प यात्रा के तहत गुमला विधानसभा की जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड के इस भ्रष्टाचार को आखिर कौन समाप्त करेगा ? हेमंत सोरेन जब खुद जमीन लुटेरों से पैसा लेते हैं तो आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा। मरांडी ने कहा कि भाजपा के हाथों ही झारखंड का विकास संभव है। किसानों, गरीबों, महिलाओं की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हम सबों को भी खड़ा…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रूपी सोरेन को सांस संबंधी समस्या होने के बाद शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Asansol : कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में उत्कृष्ट योगदान के लिए शनिवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ईसीएल को प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना – हेल्थकेयर (पीएसयू) पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं ने ईसीएल की तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया। ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा के कुशल नेतृत्व एवं निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं के सक्षम मार्गदर्शन में ईसीएल स्थानीय लोगों के समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसे कायम रखते हुए इस दिशा में अपने प्रयासों से समाज के विकास में अपनी महती भूमिका…
Ranchi: सीसीएल आॅफिसर्स बेनिवोलेन्ट सोसाइटी (ओबीएस) ने शनिवार को नीलम कुमारी को क्रमश: सीसीएल ओबीएस का रू. 4,50,000/- एवंग्रुप इंशोयरेंस का रू. 5,33,905/- यानि कुल 9,83,905/- (नौ लाख तिरासी हजार नौ सौ पांच रुपये) की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गयी। यह चेक सीसीएल आॅफिसर्स बेनिवोलेन्ट सोसाईटी (ओबीएस) के कोषाध्यक्षा कुमारी प्रतिभा एवं संगीता के द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि नीलम कुमारी के पति स्व. मुकेश कुमार, सहायक प्रबंधक (ई एंड एम), केदला वाशरी, हजारीबाग क्षेत्र का निधन सड़क दुघर्टना में हो गया था। इस अवसर पर सीसीएल ओबीएस के महासचिव आलोक कुमार त्रिपाठी, उपाध्याक्ष राजीव…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स-2023 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीतकर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना करता हूं।

