मुंबई। मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम…
Author: admin
नई दिल्ली। मणिपुर में जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उन दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों महिलाओं की याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच आज ही सुनवाई करेगी। दोनों महिलाओं ने वकील जावेदुर रहमान के जरिये दायर याचिका में कहा है कि इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उल्लेखनीय है इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को स्वतः संज्ञान लिया था। इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार की…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा जनता के विश्वास को एकत्रित कर नेतृत्व देने का काम करेंगे। लोग पद में रहना पसंद करते हैं लेकिन दायित्व बोध नहीं करा पाते। जहां अभाव है वही आजसू पार्टी के नेतृत्व की जरूरत है। हम अपना भाग्य अपने कलम से लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति योग्यता पर नहीं दूसरे की कमी पर चल रही है। राजनीति ही सभी समस्याओं को हल करने का कुंजी है। सरकार की जिम्मेदारी होती है अपने लोगों को सुरक्षित वातावरण दें लेकिन आज घर से निकल रहा हर एक…
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ITR दाखिल करने के लिए मात्र 3 दिन बचे हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक ITR नहीं फाइल किया है, तो जल्द कर दें। आयकर विभाग ने शनिवार को एक ट्वीट https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1684910631206723584 कर कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। आईटीआर दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं। कृपया http:ncometax.gov.in पर जाएं, जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल…
बोकारो। बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थानांतर्गत खेतको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ताजिया उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट कर गयी। इस दौरान 13 लोग संपर्क में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों…
रांची : सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में एसआईपी अबेकस इंडिया के तत्वावधान में ईस्टर्न इंडिया इंटर स्कूल कोलॉरिंग कांटेस्ट 2023 का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। दो राउंड में प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 6 तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सभी वर्गों से प्रथम तीन विजेता को चुना गया। जिन्हें विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बी. बेक, एकेडमिक हेड प्रफुल कुमार बिड एवं उप प्राचार्य ऋतु प्रिया ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले अन्य बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। विजेता प्रतिभागियों में…
मैड्रिड। हिजाब नहीं पहनने पर धमकी मिलने के बाद ईरानी महिला शतरंज खिलाड़ी सारा खादेम के नाम से मशहूर सारा सादत खादेमलशरीह ने स्पेन की नागरिकता ले ली है। यह जानकारी स्पेन सरकार ने दी है। ज्ञात रहे कि दिसंबर में सारा ने कजाकिस्तान में एक प्रतियोगिता में बिना हिजाब के भाग लेने पर ईरान सरकार ने विरोध किया था। उस दौरान विरोध से बचने के लिए सारा खादेम जनवरी में स्पेन चली गई थी। हाल ही में सारा खादेम को स्पेनिश नागरिकता प्रदान की गई है। इस बात की जानकारी स्पेन सरकार ने 27 जुलाई (गुरुवार) को दी। कजाकिस्तान…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल बारिश के साथ-साथ डेंगू से बेहाल है। पूरे राज्य में 3500 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। मरीजों की यह आंकड़ा गुरुवार तक का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और हर आयु वर्ग के लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक खराब हालात बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में हैं। यह क्षेत्र नदिया के हिरणघाटा, राणाघाट, कृष्णानगर, आमडांगा और उत्तर 24 परगना के बसीरहाट हैं। हुगली, हावड़ा में…
रांची। झारखंड के कई जिलों में तेजी से कंजंक्टिवाइटिस फैल रहा है। कई जिलों से इसके मामले लगातार आ रहे हैं। यह आंखों की बीमारी है, जिसे आई फ्लू इंफेक्शन भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है और इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह तेजी से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के आंखों को देखने यानी आई कॉन्टैक्ट पर स्वास्थ्य व्यक्ति के आंखों में आंसू आने लगता है। इस बीमारी से अधिकतर बच्चों संक्रमित हो रहे हैं। रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल में इस बीमारी से संक्रमित मरीज काफी संख्या…
रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद के दौरान गुरुवार को नगड़ी की सभी दुकान बंद रही। बंद समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। नारो बाजार टांड़ के पास रांची- गुमला मुख्य मार्ग को नगड़ी में जाम किया गया है। रेलवे क्रासिंग के समीप आगजनी कर सड़क को अवरुद्ध किया गया है। वहीं दूसरी ओर माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्या के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को सस्पेंड कर दिया है। रातू थाना में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार को नगड़ी का नया थाना…

