Patratu: जयनगर पंचायत भवन में PVUNL के तत्वावधान में आयोजित ‘बॉडीस्पीक्स डिकोडिंग वाइटल साइन्स’ नामक एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जयनगर और बलकुदरा गांवों के आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और पीआरआई सदस्यों सहित लगभग 50 उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और पुनर्वास (सीएसआर/आरएंडआर) समूह के नेतृत्व में इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए महत्वपूर्ण संकेतों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र उत्साह के साथ शुरू हुआ जब PVUNL स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण संकेतों के महत्व और किसी व्यक्ति के…
Author: admin
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। आयकर विभाग ने हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के आवास पर 22 नवंबर, 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समाज के बुद्धिजीवियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उन्होंने रविवार को ट्विट कर कहा कि राज्य में सरकार प्रायोजित और पोषित क्रैकडाउन की तैयारी चल रही है, जो इस सरकार के खिलाफ बोलेगा या लिखेगा उसपर पुलिस की मदद से सरकार से सरकार जुल्म करेगी। उन्हें जेल भेजेगी। बाबूलाल ने दावा किया कि कुछ महा भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को यह गलत काम करने की सुपारी दी जा रही है। ऐसे में झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को सतर्क रहने…
रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन और आदिवासी कल्याण विभाग जी-जान से जुटे हैं। नौ एवं दस अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन होगा। झारखंडी खान पान, परिधान फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या की छटा बिखेरती नजर आयेगी। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिन रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कला, संस्कृति के अनुपम संगम…
रांची: आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में तीन अगस्त 2023 को अंगदान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह भारत में पहले सफल मृतक हृदय प्रत्यारोपण की याद दिलाता है। यह मृतक दाताओं और उनके परिवारों द्वारा समाज में किए गए योगदान का जश्न मनाता है। इस दिन को चिह्नित करने और जागरूकता फैलाने के लिए पीवीयूएन के चिकित्सा विभाग द्वारा एडमिन बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। शपथ रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) द्वारा कर्मचारियों और श्रमिकों की उपस्थिति में दिलाई गई।
रांची : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी NTPC Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने कोयला मंत्रालय द्वारा सम्पन्न कोयला ब्लॉक नीलामी में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक के लिए बोली जीती। कठोर प्रयासों और रणनीतिक योजना के बाद, एनएमएल ने झारखंड में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक से कोयला विकसित करने और निकालने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है, जिसमें 439 मिलियन टन का भंडार है और अधिकतम क्षमता चार मिलियन टन प्रति वर्ष है। यह एनएमएल की पहली व्यावसायिक कोयला खदान होगी। यह सफल बोली एनएमएल के लिए महत्वपूर्ण है और…
Ranchi: स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब, एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची ने मंगलवार को दृष्टिबाधित विशेष रूप से विकलांग बच्चों के लिए आयोजन किया है। इस अवसर ,पर डॉ सुकुमार रेड्डी ने बच्चों में एनीमिया-हीमोग्लोबिन परीक्षण और सामान्य बीमारियों यानी सामान्य सर्दी, बुखार, खांसी और री का निदान किया। उन्होंने बीमारियों के बारे में चिकित्सीय सलाह दी और दवाएं लिखीं। सीएसआर पहल के तहत मल्टी विटामिन, आयरन सिरप, दर्द निवारक और एंटी-फंगल जैसी दवाएं मुफ्त वितरित की गईं । श्रीमती पद्मा रेड्डी , अध्यक्ष ,स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य ही धन है, बच्चों को विशेष रूप…
वाशिंगटन। हरियाणा के नूंह-मेवात में हुई हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपनी प्रक्रिया दी है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है कि हमेशा की तरह हम सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से किसी भी तरह के हिंसक कार्यों से दूर रहने का आग्रह करता है। उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर नूंह में एक शोभायात्रा के दौरान हमले के बाद भड़की हिंसा दक्षिण हरियाणा में फैल गई। हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत हो गई जिसमें होमगार्ड के…
रांची। झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में बहुत जल्द यथोचित निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषदों को सेल्फ डिपेंडेंट बनने की पहल करनी होगी। इस दिशा में वे अपने अधीनस्थ संसाधनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्य योजना बनाएं। इसके साथ…
मुंबई। गोराई पुलिस स्टेशन में आरक्षक पद पर तैनात योगेश खेडेकर की पत्नी मीनाक्षी खेडेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर आत्महत्या की इजाजत मांगी है। खेडेकर ने वरिष्ठ पुलिसकर्मी पर मातहत अपने पति को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मीनाक्षी खेडेकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि गोराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी झूठी शिकायत और रिपोर्ट कर उसके पति को परेशानी में डाल रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। उनके पति को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इससे उनके पति हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, जिसका…

