Author: admin

बेगूसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। लेकिन कदाचार मुक्त परीक्षा का सभी दावा हवा-हवाई हो गया है। परीक्षा में नकल के लिए बदनाम बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा में भी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रश्न पत्र आउट हो गया तथा तमाम परीक्षार्थी कक्ष में जाने से पहले प्रश्न और उत्तर को याद करते दिखे। जो कि सभी प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। परीक्षा के लिए बेगूसराय में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कि 39 हजार 349 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा…

Read More

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। नेपाल के काली गंडकी नदी से प्राप्त छह करोड़ वर्ष पुराने शालीग्राम पत्थर के दो देव शिलाखंड गोरखपुर पहुंच गए। गोरखनाथ मंदिर में देवशिला रथ पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) देव शिलाओं की पूजा करेंगे। इसके बाद रथ अयोध्या रवाना होगा। अयोध्या पहुंचने पर शिलाखंडों के स्वागत और पूजन की जोरदार तैयारी की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को अयोध्या में कहा कि दोनों शिलाखंड का आध्यात्मिक महत्व है। यह सदियों पुराने हैं।राम कथा कुंज पहुंचने पर शिलाखंडों के लोग दर्शन…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज (बुधवार) लोकसभा में 2023-24 का आम (केंद्रीय) बजट पेश करेंगी। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस साल का बजट बहुत मायने रखता है, क्योंकि देश में अप्रैल-मई 2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है। संसद में पूर्वाह्न 11 बजे वित्तमंत्री अपना संबोधन देंगी। इस बजट पर सारी दुनिया की निगाहें हैं। संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 का साफ संकेत है कि मोदी सरकार आर्थिक सुधारों की बड़े उपायों पर काम कर रही है। इन सुधारों में…

Read More

मुंबई। पालघर के चरोटी इलाके में एक कार और लक्जरी बस के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पालघर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर एक कार और लक्जरी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

Read More

दुबई। भारतीय क्रिकेटर श्वेता सहरावत, शैफाली वर्मा और पार्शवी चोपड़ा को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को टीम का कप्तान बनाया गया है। श्वेता सहरावत ने उद्घाटन अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अभियान के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट में 99 की औसत और139.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 297 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन नाबाद अर्धशतक लगाए। वहीं, इंग्लैंड…

Read More

मऊ। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के आर्थिक सहयोगी हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर पुत्र हाजी वकील अहमद और उसके रिश्तेदारों की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है। कुर्क की जाने वाली संपत्ति में आलीशान मकान और भूखंड है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप की स्थिति है। अपने आदेश में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि शहर कोतवाली के पठान टोला…

Read More

गुमला। जशपुर रोड स्थित गुमला सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अस्पताल के लोगों के अनुसार अस्पताल के किडनी डायलिसिस सेंटर में आग की लपटें देखी गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और तेजी से फैलने लगी। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि किसी की जान नहीं गई। आग में लाखों रुपयों की मशीनें और सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों पता…

Read More

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में एक मस्जिद में सोमवार दोपहर की नमाज की दौरान तालिबान आत्मघाती हमलावर द्वारा बम विस्फोट में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 157 से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब नमाजी ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे तब अगली पंक्ति में आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। बम विस्फोट की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बम धमाके के बाद चारों तरफ चीख पुकार के बीच शवों…

Read More

नैनीताल। खैरना चौकी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.182 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये के आधिकारिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। खैरना चौकी पुलिस के अनुसार दौसा राजस्थान निवासी 32 वर्षीय सत्यनारायण दास उर्फ दीपक सेन के कब्जे से 584 ग्राम और 31 वर्षीय जयपुर राजस्थान निवासी अनिल दास उर्फ अनिल गौतम के…

Read More

कटिहार। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर कटिहार रेलमंडल के आरपीएफ ने ट्रेन में एक यात्री की खोए हुए कृत्रिम पैर बरामद कर यात्री की पुनः चलने की उम्मीद को पूरा किया। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली से समस्तीपुर यात्रा के दौरान उक्त यात्री की कृत्रिम पैर खो गयी थी। जिसकी सूचना आरपीएफ को 27 जनवरी को रेल मंत्रालय से मिला था। रेल मंत्रालय ने दिव्यांग यात्री की खोये हुए कृत्रिम पैर को किसी भी हालत में खोजकर उस यात्री तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। रेल मंत्रालय द्वारा दिशा- निर्देश मिलने पर कटिहार रेलमंडल सुरक्षा आयुक्त ने इस मामले को…

Read More