रांची। कैश कांड में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईडी ने एक-एक बिंदु पर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2022 से लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। हमने आईडी के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है। उन्होंने बताया कि बिना दबाव के सवाल पूछे गए और हमने जवाब दिया। विधायक ने कहा कि ईडी फिर से बुलाएगी तो फिर मैं आकर उनको सपोर्ट करूंगा। हमारे साथी विधायक ने हमें फंसाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया…
Author: admin
मंडला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के अंतर्गत मंडला में आज (बुधवार) से उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पारंपरिक खेल थांगता की प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही है। यह प्रतियोगिताएं 10 फरवरी तक चलेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रातः 8.00 बजे से पुरूष वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6 बजे महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे। इसी तरह 09 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे, जबकि 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के…
Name : Email Id Vikarant kr Rajput singh…put@gmail.com razia khatun khatu…zia@gmail.com Aryan ansari mdar….ari@gmail.com Saachi gupta hssa….pta@gmail.com Sumit jain jains….mit@gmail.com Suraj kr roy imsu….bal@gmail.com
नई दिल्ली। रेलवे ने मंगलवार को चलने वाली 344 ट्रेनों को पूरी तरह और 45 ट्रेनों आंशिक रूप से रद कर दिया है। इसके अलावा 17 ट्रेनों की समय सारिणी को बदलने के अलावा 28 के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें शताब्दी, जनशताब्दी, डबल डेकर और हमसफर जैसी लग्जरी ट्रेनें शामिल हैं। यह जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी। इस अधिकारी ने हालांकि इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि परिचालन संबंधी कारणों से यह फैसला लिया गया। इनमें बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल,…
अंकारा/ दमिश्क /नई दिल्ली। विनाशकारी भूकंप से मध्य तुर्किये और उत्तर-पश्चिम सीरिया में भारी तबाही हुई है। सोमवार को रिक्टर स्केल 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के दर्ज किए गए झटकों से और भी कई देशों की धरती हिल गई। इन झटकों से अकेले तुर्किये और सीरिया में अब तक 4,000 से ज्यादा लोग मौत की नींद में चले गए। इनके शव निकाल लिए गए हैं। पिछले 24 घंटे से युद्धस्तर पर राहत और बचाव जारी है। भारत ने तुर्किये को मानवीय और चिकित्सा सहायता भेजी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कड़ाके की ठंड और बर्फबारी…
वाशिंगटन। अमेरिकी आकाश तक पहुंचे चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अमेरिका ने गुब्बारे का मलबा चीन को लौटाने से इनकार कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस घटना से दोनों देशों के रिश्ते कमजोर नहीं हुए हैं। बीते शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अमेरिकी आकाश में चीन के एक जासूसी गुब्बारे के उड़ान भरने की बात कही थी। शनिवार को लैटिन अमेरिका के आकाश में एक अन्य चीनी जासूसी गुब्बारे के उड़ान भरने की बात सामने आई थी। माना जा रहा था कि चीन इन गुब्बारों के…
खूंटी। खूंटी शहर के अमृतपुर मोहल्ला में सोमवार रात लगभग 3:30 बजे एक घर में आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मां सुसाना कच्छप (70 ) और बेटी पुष्पा कच्छप (35 ) के रूप में की गई है। संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। तब घर में दोनों मां बेटी सोए हुए थे। वहीं घर के दूसरे कमरे में सुसाना कई बहन सलोमी होरो सोई थी। अचानक लगी आग में मां बेटी अंदर ही जल गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व झारखंड में दस दिनों में आग लगने की…
अंकारा। तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक तुर्की के नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई है। भूकंप के झटके लगभग एक मिनट तक महसूस किए गए। इस दौरान कई भवन धराशायी हो गए। टीआरटी के मुताबिक भयभीत लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार मध्य तुर्की में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी का…
सैंटियागो। दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आया 35 हजार एकड़ जंगल राख हो चुका है और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली सरकार ने इस दावानल को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। चिली के जंगलों में आग से हाहाकार मचा है। राजधानी सैंटियागो से लगभग पांच सौ किलोमीटर दक्षिण में स्थित बायोबियो क्षेत्र के शहर सेंटा जुआना में आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। यहां आग बुझाते हुए एक अग्निशमन कर्मचारी सहित 11 लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह दक्षिणी चिली के ला अरोकेनिया…
रांची। युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी से तीन मार्च तक मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण मेला लगाया जाएगा। मेले में देश के जाने-माने तथा प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, कानूनविद आदि लोकहित व्याख्यानों द्वारा पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव एवं विचार रखेंगे। मेले के संयोजक डॉ. एमके जमुआर ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति रूचि बढ़ाना है। इसके लिए राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

