मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने दुबई की यात्रा कर रहे तीन भारतीय यात्रियों से 4,97,000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा जब्त की, जो लगभग 4.1 करोड़ रुपये के बराबर है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह तीनों नागरिक बरामद किये गए डॉलर साड़ियों, जूतों और एक बैग में छिपाकर लाए थे। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर कस्टम विभाग की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को निगरानी कर रही थी। एयरपोर्ट पर एक ही परिवार के तीन लोग संदिग्ध में दिखे, इसके बाद…
Author: admin
नई दिल्ली, 3 नवंबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला पर वर्ष 2000 में हुए हमले के दोषी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा बरकरार रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी नागरिक अशफाक की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अशफाक को सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में फांसी की सजा सुनाई थी। बता दें कि लाल किला पर 22 दिसंबर 2000 को हुए हमले में सेना के 2 जवान समेत 3 लोग मारे गए थे। इस मामले में 11 आरोपित पकड़े गए थे, जिन्हें सजा दी गई। हमले को अंजाम देने के लिए अलग-अलग बैंक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु-संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा-अर्चना कर श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में आज एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी माणिक भट्टाचार्य के करीबी तापस मंडल से पूछताछ करेंगे। दोपहर 12:00 बजे मंडल सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर पहुंचेंगे। यह पांचवीं बार है जब उनसे पूछताछ होगी। इसके पहले बुधवार को भी उनसे घंटों तक पूछताछ हुई थी। सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचकर तापस ने मीडिया से भी बात की थी और दावा किया था कि बीएड कॉलेजों में भर्ती लेने वाले प्रत्येक छात्र से पांच हजार रुपये की राशि माणिक भट्टाचार्य वसूलते थे। इसके लिए माणिक अपने लोगों को तापस…
सरायकेला। घाटशिला थाना क्षेत्र के मुडाकाटी गांव निवासी मोहन टूडू ने बुधवार की देर रात सरायकेला थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहन प्रेम प्रसंग में किसी लड़की को सरायकेला से भगा कर ले आया था। इसके बाद विगत 30 अक्टूबर को सरायकेला पुलिस मुडाकाटी गांव से मोहन टूडू को गिरफ्तार कर ले गई थी। उसके बाद बुधवार की देर रात थाना हाजत में बेल्ट के सहारे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश ने बुधवार रात को ही जेल पहुंच कर मामले…
पटना। बिहार विधानसभा की दो सीटों गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह से जारी है। इस बीच खबर है कि मोकामा में मतदान शुरू होने से पहले ही एक चुनाव कर्मी संजय कुमार की मौत हो गई। संजय कुमार धनरुआ थाने के बडकी धमौल गांव के रहने वाले थे। वह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पटना के राजा बाजार बंसी नगर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर बूथ नंबर 46 पर इनकी ड्यूटी थी। उनका निधन हृदयाघात से होने की सूचना है।
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरूवार को मतदन शुरू हो गया है। गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई भाजपा बनाम राजद है। बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव हैं, तो वहीं महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़ो सीट, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव हैं। बिहार मोकामा सीट राजद…
रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू पहाड़ में आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें दो सब इंस्पेक्टर घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पुलिस को बाइक की चाबी से मारकर घायल कर दिया और दोनों सब इंस्पेक्टर की मोबाइल छीन ली। पुलिस बरियातू पहाड़ में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मंगलवार रात कोचिंग सेंटर से घर लौट रहे कई छात्रों के साथ बरियातू पहाड़ के पास तीन लोगों ने हथियार के बल पर मोबाइल की लूट की थी। छात्रों ने बरियातू थाना में छिनतई की शिकायत की। पुलिस को सूचना…
गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड के बेको मुर्गियां टोंगरी के समीप मंगलवार की देर रात को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम निर्मल ठाकुर है। निर्मल डुमरी थाना क्षेत्र के जरुआडीह गांव का रहने वाला था। वह बाइक से डुमरी से बगोदर जा रहा था। इसी दौरान बेको मुर्गियां टोंगरी के समीप खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
मेरठ। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार नित योजनाएं बना रही और उन्हें क्रियान्वित कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक जिले में रोजगार मेले लगाए जा रहे। अब 12 नवम्बर को मेरठ के आईआईएमटी कॉलेज में विशाल रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 150 से ज्यादा कंपनी प्रतिभाग करेंगी। इसमें योगी सरकार 15 हज़ार युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। 150 कंपनी देंगी 15 हजार युवाओं को रोजगार जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि मेरठ में अब तक विभिन्न स्थानों पर 20 रोजगार मेले…

