दंतेवाड़ा। जिले से नक्सलियों के डर के चलते ग्रामीणों के गांव से पलायन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों की दहशत के चलते ग्राम चिकपाल के हुंगा नामक एक ग्रामीण ने गांव छोड़कर अन्यंत्र पलायन कर गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम चिकपाल का ग्रामीण हुंगा एक बानगी मात्र है, नक्सल प्रभावित इलाकों से ऐसे सैकड़ों ग्रामीण नक्सली धमकी से पलायन कर चुके हैं, जिसका आंकड़ा नहीं मिलता है। कटेकल्याण थाना प्रभारी बंजारे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि…
Author: admin
नई दिल्ली। यूएई के लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन के बाद, आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 2022 टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड के ग्रुप 1 मैच में लिटिल ने उपलब्धि अर्जित की। इसके पहले मयप्पन ने टूर्नामेंट के राउंड 1 (क्वालीफिकेशन चरण) के दौरान श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 185 रन बनाए, इसी मैच की डेथ ओवरों में…
मुंबई। अपनी नखरीली अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली माही श्रीवास्तव बीते दिनों खूब सुर्ख़ियों में छाई रहीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों माही श्रीवास्तव का एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘सूती धई के तकियवा’ रखा गया है। माही श्रीवास्तव पर फिल्माए गए इस गाने को सिंगर नेहा राज ने गाया है। यह गाना आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नामक यू-ट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं। माही श्रीवास्तव इस गाने में अपनी नखरीली अदाओं को लहराते हुए गज़ब का परफॉर्मेंस दे रही है। मांग में सिंदूर, कानों में झुमके पहने माही श्रीवास्तव…
बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बस और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि ग्राम झल्लार के पास बस (एमपी 48 पी 0193)…
कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में गुजैनी मोहल्ले के पास झांसी रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पाया गया है। उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। गोविन्द नगर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुजैनी झांसी जाने वाले रेलवे लाइन पर एक 30वर्षीय युवक का शव पाया गया है। आस-पास के लोगों ने सूचना दिया कि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसकी पहचान…
ED raids four locations of Jharkhand businessman in Kolkata
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार देररात झाल्लर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस और कार की सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल बताया गया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा दिया है। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुक्रवार का राशिफल युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.28, ऋतु – शीत कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, शुक्रवार, 04 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से फायदा मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से…
यरूशलम। इजरायल में आशा के अनुरूप एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू सहयोगी दलों के साथ जीतकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहे हैं। हाल ही में हुए चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री यायर लैपिड को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। नेतन्याहू की राष्ट्रीय चुनावों में जीत पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री लैपिड ने गुरुवार को बधाई देते हुए हार स्वीकार कर ली है। प्रधानमंत्री लैपिड के कार्यालय से जारी एक बयान में बधाई देते हुए सत्ता हस्तांतरण की बात कही कही। बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं और दोनों को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त भी माना…
लखनऊ। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से समस्त विभागों को स्पष्ट निर्देश है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त एवं घुमंतु समुदाय के लिए योगी सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार की ओर से न सिर्फ इन समुदायों को आवास की सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार उनके रोजगार के लिए भी प्रयास…

