जम्मू। जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार सुबह दो बम धमाके किए। इन धमाकों में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
Author: दिनेश ओरांव
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महंगाई से मचे हाहाकार के बीच बिजली भी महंगी हो गई है। नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बिजली की दरों में 3.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। यह दर कराची में लागू होगी। अब कराची के उपभोक्ताओं 43 रुपये प्रति यूनिट दाम चुकाने होंगे। इसके अलावा विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों के लिए टैरिफ में 1.49 रुपये से 4.46 रुपये प्रति यूनिट के बीच बढ़ोतरी की गई है।
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले फर्जी एनएसजी कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बांद्रा मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपित रामेश्वर मिश्रा (35 वर्ष) को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई दौरे पर थे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मैदान में उनकी सभा हुई थी। पीएम मोदी की सुरक्षा को भेदते हुए आरोपित सभास्थल पर पहुंचा था। उस समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रामेश्वर मिश्रा के पहचान पत्र की जांच की तो पता चला कि उसे एनएसजी का परिचय…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 131 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 131 मरीज स्वस्थ हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,940 हैं। देश में अबतक 4,41,49,111 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.59 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.41 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.81 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.8 प्रतिशत है।…
रायपुर। शुक्रवार देर रात रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले टिकटों की जमकर कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने नौ दलालों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन टिकट दलालों को 4-5 अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। पिछले कई दिनों से मैच की टिकट दलाली को लेकर शिकायतें हो रही थी। मैच को देखने के लिए 18 जनवरी शाम 4 बजे से फिर से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई, लेकिन टिकट चंद मिनटों में ही बिक गए।इतने बड़े आयोजन के लिए कोई भी टिकट ऑफलाइन नहीं बिका। दवाब पड़ने पर पुलिस अधीक्षक कप्तान…
नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा आ रही अजूर एयर की फ्लाइट (एजेडवी2463) को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उज्बेकिस्तान में आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को शुक्रवार आधीरात बाद 12ः30 बजे इस संबंध में एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद विमान को डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट को शनिवार तड़के करीब चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम…
पाली। पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शनिवार अलसुबह पांच बजे शराब की 881 पेटियों से भरा कंटेनर जप्त किया है। जिसमें पंजाब निर्मित करीब 80-85 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि मुखबिर ने सिपाही रामनिवास जाट और जस्सा राम कुमावत को अवैध शराब की तस्करी की सूचना दी थी। साथ ही बताया गया था कि एक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट नगर थाना के रास्ते अवैध शराब लेकर…
लखनऊ। किसानों को प्रशिक्षण, कृषि उद्यमी स्वालम्बन के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। अब किसानों को कम लागत में ज्यादा फायदा पहुंचाने वाली खेती के प्रशिक्षण कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही दी जाने वाली सब्सिडी के लिए भी पैसा अवमुक्त किया गया है। शासन ने कुल 647.17 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। शत्रुंजय कुमार सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सब्सिडी के रूप में 592.17 लाख रुपये, मानक मद में 42 लाख व अन्य व्यय के लिए 55 लाख रुपये अवमुक्त किया जा रहा है। पत्र के माध्यम…
कोलकाता। पहली स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन ”वंदे भारत” पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पथराव का शिकार हो रही है। शनिवार सुबह एक बार फिर इस पर पथराव हुआ है जिसकी वजह से ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं। रेलवे सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। कोच संख्या 6-सी की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है। हमले में ट्रेन के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए हैं। घटना की सूचना तुरंत एस्कॉर्ट टीम…
रांची। युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज का 135वां जन्म महोत्सव 22 जनवरी को कांके बोड़ेया में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में रितिक गुप्ता ने बताया कि जन्मोत्सव बोड़ेया रोड स्थित दुर्गा मंदिर के निकट और चंद्रमुखी अपार्टमेंट के पीछे मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रांची में तीन सत्संग केंद्र हैं। पहला सत्संग केंद्र कांके में, दूसरा सिदरौल और तीसरा ठाकुरबाड़ी लालपुर में है। मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज ने सत्संग के माध्यम से दीक्षा, शिक्षा और विवाह में सुधार के महत्व पर जोर दिया।…
