Author: दिनेश ओरांव

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी राज्य विक्टोरिया के मेलबर्न में एक पखवाड़े में हिंदुओं के इस्कॉन मंदिर में तोडफ़ोड़ का तीसरा मामला सामने आया है। मीडिया में सोमवार को आई खबर के अनुसार, विक्टोरिया स्थित मंदिर में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने तोडफ़ोड़ की है और वहां दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित हरे कृष्ण मंदिर के रूप में प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की दीवारों को तोड़ दिया गया और वहां भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस्कॉन मंदिर के संचार निदेशक भक्त दास ने कहा कि हम पूजा स्थल के सम्मान की…

Read More

चित्रकूट। स्पेशल न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश संजय के लाल की अदालत ने शिवा पुत्र बाबू पंडित निवासी अतरौलीमाफी थाना राजापुर को छेडछाड व पाक्सो एक्ट के मामले में चार वर्ष के कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माना से दंडित किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर अदालत में चल रहे इस मामले की सघन पैरवी राजापुर थानाध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार सिंह व पैरोकार आकाश यादव ने की थी। अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ आनन्द व शासकीय अधिवक्ता तेजप्रताप सिंह की प्रभावी बहस के चलते विद्वान न्यायाधीश संजय के लाल ने आरोपी शिवा पुत्र बाबू पंडित को सजा…

Read More

कानपुर। हैदराबाद में आयोजित हुए सब्जी-तेलों की अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के संबंधित वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ सब्जी तेलों को लेकर अब तक सीएसए द्वारा विभिन्न तिलहनी फसलों की इजाद की गई प्रजातियों की भी जानकारी दी गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉक्टर महक सिंह ने बताया कि सब्जी तेलों की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2020-23 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली इंडियन सोसायटी ऑफ तिलहन अनुसंधान हैदराबाद एवं भारतीय संस्थान सोयाबीन इंदौर के…

Read More

रांची। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुरला टोली में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई। आधे घंटे चली गोलीबारी में पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल साहु मारा गया। विशाल बुढ़मू, ठाकुरगांव सहित अन्य इलाके में सक्रिय था। इस पर करीब 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल साहु अपने दस्ते के साथ ठाकुरगांव इलाके में एक व्यवसायी से लेवी वसूलने सोमवार की रात पहुंचा था। एसएसपी किशोर कौशल को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम में ठाकुरगांव, बुढ़मू थाना की पुलिस, क्यूआरटी और झारखंड…

Read More

फतेहाबाद। जिले के गांव पालसर में एक परिवार में बेटा होने की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। सालासर धाम में मन्नत पूरी होने पर धोक लगाने जा रहे युवक सहित पांच दोस्तों की सीकर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव पालसर निवासी अजय कुमार के करीब 40 दिन पहले बेटा हुआ था। बेटा होने की खुशी में 24 जनवरी को घर में दशोटन का कार्यक्रम था। मन्नत पूरी होने पर वह अपने दोस्तों के साथ सालासर धाम में धोक लगाने के लिए जा रहा था। पांचों युवक रविवार शाम को गांव से…

Read More

औरैया। पंचनद धाम एक ऐसा स्थान जहां औरैया तथा इटावा, जालौन की सीमा पर बसा प्राचीन पंचनद धाम का इतिहास हजारों वर्षों से अधिक का है। वैसे देखा जाए यहां पर दर्जनों मंदिर हैं। इन मंदिरों से जुड़े अनेक इतिहास और पौराणिकताएं हैं। ऐसा ही यहां एक कर्णखेरा शिवालय मंदिर है जिसके दर्शन पूजन से काल सर्प दोष व्यक्ति के जीवन से दूर हो जाता है। इस मंदिर को संत बब्बनपुरी महाराज ने बनवाया था और वर्तमान यह जीर्णोद्धार की राह ताक रहा है। जनपद के पंचनद (पांच नदियों के संगम) में पौराणिक कर्णखेरा शिवालय मंदिर में मानव की बेहतर…

Read More

बिगबॉस का सीजन 16 काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है। अगले कुछ हफ्तों में शो का फिनाले है लेकिन फिनाले के पहले ही कंटेस्टेंट्स को बड़े पर्दे पर काम मिलने लग गया है। हाल ही में एकता कपूर बिगबॉस के घर में आई थीं और उन्होंने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के सीक्वल में बिगबॉस की कंटेस्टेंट ‘निमृत कौर अहुलवालिया’ को साइन कर लिया है। इसी के साथ निमृत अब बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता और गौतम विग को कलर्स के नए टीवी शो ‘जुनूनियत’ के लीड रोल्स मिले हैं। मराठी बिगबॉस सीजन…

Read More

रांची। ईडी साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये के खनन घोटाला मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जांच क्रम में ईडी के साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव सोमवार को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीसी से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले ईडी ने डीसी रामनिवास यादव बीते 17 जनवरी को समन भेज कर 23 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस बुलाया था।

Read More

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने सेना के नकली जवान बने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्वयं को सेना का जवान बताकर चार लोग इलाके में घूम रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाकर चारों को पकड़ा। पकड़े गए फर्जी सेना के जवानों की पहचान नवीन कुमार, जीवन, सारजीत और मनु शर्मा के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक ऑडी कार (डीएल-2सीएटी-2299) और एक अन्य कार (एचआर-51एयू-1315) को जब्त किया…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे, साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। खतियानी जोहार यात्रा सोमवार को सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री सरकार के उद्देश्यों से सिमडेगा की जनता को अवगत कराएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

Read More