23 जनवरी को पहाड़ी मंदिर में होगा बाबा का तिलकोत्सव और भंडारा

Ranchi : राजधानी रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में इस वर्ष पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय

23 जनवरी को पहाड़ी मंदिर में होगा बाबा का तिलकोत्सव और भंडारा
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में इस वर्ष पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय शिवभक्तों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

तिलकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। इस दौरान शिवभक्त पहाड़ी बाबा को नेगचार अर्पित कर तिलक चढ़ाएंगे और विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलकोत्सव भगवान शिव के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर होता है, जिसमें भक्त अपनी मंगलकामनाएं अर्पित करते हैं।

मुख्य महोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
वहीं, उसी दिन शाम 7:30 बजे से भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

तिलकोत्सव से पूर्व 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से पहाड़ी बाबा का महारुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। इस अनुष्ठान में वैदिक महामंत्रों का जाप किया जाएगा और विधिविधान से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।

श्रद्धालुओं का कहना है कि पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव रांची की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसमें शामिल होकर भक्त आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *